CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mental Harassment Case : मानसिक प्रताड़ना मामले में प्राचार्य के स्थानांतरण की अनुशंसा, महिला आयोग ने 46 मामलों की सुनवाई की

Mental Harassment Case : मानसिक प्रताड़ना मामले में प्राचार्य के स्थानांतरण की अनुशंसा, महिला आयोग ने 46 मामलों की सुनवाई की

By Newsdesk Admin
07/07/2026
Share
Mental Harassment Case
Mental Harassment Case

सीजी भास्कर, 07 जुलाई। रायगढ़ में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग (Mental Harassment Case) की जनसुनवाई में महिला उत्पीड़न और महिला अधिकारों से जुड़े 46 मामलों की सुनवाई की गई। आयोग ने कई मामलों में सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए। सबसे प्रमुख मामले में एक शिक्षिका की शिकायत पर आयोग ने संबंधित प्राचार्य के स्थानांतरण की अनुशंसा की, जबकि गेल इंडिया से जुड़े प्रकरण में कंपनी के महाप्रबंधक को व्यक्तिगत रूप से तलब किया गया।

Contents
  • मानसिक प्रताड़ना मामले में प्राचार्य के तबादले की अनुशंसा
  • गेल इंडिया को नोटिस, 9 जुलाई को रायपुर में पेश होने के निर्देश
  • कई मामलों का मौके पर हुआ निराकरण
  • आवास उपलब्ध कराने के निर्देश

मानसिक प्रताड़ना मामले में प्राचार्य के तबादले की अनुशंसा

महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक और संभाग प्रभारी सदस्य सरला कोसरिया की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में पुसौर विकासखंड के पड़ीगांव हाई स्कूल की एक शिक्षिका ने विद्यालय के प्राचार्य पर मानसिक प्रताड़ना, वेतन कटौती और अनावश्यक परेशान करने का आरोप लगाया।

शिक्षिका ने बताया कि तलाक के बाद उपनाम परिवर्तन की प्रक्रिया के दौरान भी प्राचार्य द्वारा लगातार बाधाएं उत्पन्न की जा रही थीं। सुनवाई के बाद आयोग ने प्रथम दृष्टया शिकायत को सही मानते हुए जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ को संबंधित प्राचार्य का 15 दिनों के भीतर दूसरे विकासखंड में स्थानांतरण करने की अनुशंसा की है।

गेल इंडिया को नोटिस, 9 जुलाई को रायपुर में पेश होने के निर्देश

जनसुनवाई के दौरान गेल इंडिया से जुड़े एक मामले में शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी जमीन के बीच से गैस पाइपलाइन बिछाने के कारण करीब 400 फीट गहरे स्थायी बोरवेल का उपयोग प्रभावित हो गया है, जिस पर लगभग 2.50 लाख रुपये खर्च हुए थे।

सुनवाई में संबंधित अधिकारी उपस्थित नहीं हुए, जिसके बाद आयोग ने गेल इंडिया के महाप्रबंधक सुरेश बाबू को 9 जुलाई को रायपुर स्थित राज्य महिला आयोग के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए। आयोग ने कंपनी को आवेदिका को 2.50 लाख रुपये का मुआवजा देने अथवा नया बोरवेल खुदवाने का निर्देश भी दिया है।

कई मामलों का मौके पर हुआ निराकरण

जनसुनवाई में घरघोड़ा विकासखंड के वार्ड क्रमांक-7 मेंड्रा में मितानिन की कार्यप्रणाली से जुड़ी शिकायत पर ग्राम पंचायत को नियमानुसार नई मितानिन की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए। भूमि रजिस्ट्री विवाद, थाने में कथित रूप से बैठाए जाने की शिकायत तथा वैवाहिक विवाद से जुड़े कई मामलों में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद आयोग ने प्रकरणों का निराकरण कर दिया।

आवास उपलब्ध कराने के निर्देश

एक अन्य महिला ने आयोग को बताया कि उसका मकान तोड़ दिया गया है और तीन बच्चों के साथ उसके पास रहने की व्यवस्था नहीं है। इस पर आयोग ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को कलेक्टर से समन्वय कर नियमानुसार आवास उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

महिला आयोग ने स्पष्ट किया कि महिलाओं से जुड़े प्रत्येक मामले का संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जाएगा और जहां आवश्यकता होगी, संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।

पिता ने नाच-गाकर पैसा कमाने भेजा बिहार, रेड लाइट एरिया से बरामद हुईं 41 नाबालिग, छत्तीसगढ़ की 3 लड़कियां भी शामिल!
Massive fire at Manisha Transport Office : लाखों का सामान जलकर राख
Wildlife Protection Act : दुर्लभ ‘शेकरू’ का शिकार कर इंस्टाग्राम पर डाली वीडियो, अब सलाखों के पीछे पहुँचा युवक
SBI Chief Manager House Theft: कोरबा में सूना मकान बना निशाना, खिड़की तोड़कर 5 लाख के जेवर ले उड़े चोर
CM Vishnudeo Sai : आम की छांव में ‘करोड़पति दीदी’ का संकल्प, मुख्यमंत्री ने वनांचल की महिलाओं में भरा नया जोश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Heavy Rain Alert
Heavy Rain Alert : बलौदाबाजार में बारिश का कहर, महानदी-शिवनाथ उफान पर; अमेठी घाट मार्ग बंद, प्रशासन अलर्ट

रिपोर्टर - ऐश कुमार साहू सीजी भास्कर, 07…

Baranawapara Tourism
Baranawapara Tourism : मानसून में भी घूम सकेंगे पर्यटक, बारनावापारा अभयारण्य 31 अक्टूबर तक बंद; बफर क्षेत्रों में नया पर्यटन सर्किट शुरू

रिपोर्टर - ऐश कुमार साहू सीजी भास्कर, 07…

Ministry Controversy
Ministry Controversy : मंत्रालय में घमासान, उप सचिव अंशिका ऋषि पाण्डेय को हटाने की मांग

सीजी भास्कर, 07 जुलाई : छत्तीसगढ़ मंत्रालय (Ministry Controversy)…

Chhattisgarh Government Action
Chhattisgarh Government Action : मुख्य सचिव ने कसा शिकंजा, सभी विभागों से मांगी प्रगति रिपोर्ट

सीजी भास्कर, 07 जुलाई : छत्तीसगढ़ सरकार प्रशासनिक कामकाज…

Factory Accident
Factory Accident : भिलाई की फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, 35 फीट ऊंचाई से गिरकर वेल्डर की मौत

सीजी भास्कर, 07 जुलाई : भिलाई के जामुल थाना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?