CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Naya Raipur Nakti Village Demolition : 1930 की चकबंदी रिपोर्ट से 2024 के सरकारी पत्र तक…

Naya Raipur Nakti Village Demolition : 1930 की चकबंदी रिपोर्ट से 2024 के सरकारी पत्र तक…

By Newsdesk Admin
07/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 07 जुलाई। नवा रायपुर क्षेत्र के नकटी गांव में हुई तोड़फोड़ और बस्ती हटाने की कार्रवाई को लेकर सियासत तेज हो गई है। पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाते हुए दावा किया कि 1930-31 की चकबंदी रिपोर्ट से लेकर वर्ष 2024 तक के सरकारी दस्तावेज ग्रामीणों के पक्ष में हैं, इसके बावजूद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में छुट्टी के दिन सुबह-सुबह बस्ती हटाने की कार्रवाई की गई। (Naya Raipur Nakti Village Demolition)

Contents
  • ‘ग्रामीणों के पक्ष में हैं सरकारी रिकॉर्ड’ : Naya Raipur Nakti Village Demolition
  • ‘भू-माफियाओं को फायदा पहुंचाने की साजिश?’
  • 2024 का आवास सचिव का पत्र दिखाकर सरकार को घेरा : Naya Raipur Nakti Village Demolition
  • ‘गृह मंडल अध्यक्ष के बयान और पत्र में विरोधाभास’

‘ग्रामीणों के पक्ष में हैं सरकारी रिकॉर्ड’ : Naya Raipur Nakti Village Demolition

धनेंद्र साहू ने कहा कि उपलब्ध राजस्व रिकॉर्ड और पुराने सरकारी दस्तावेज स्पष्ट रूप से ग्रामीणों के अधिकारों की ओर इशारा करते हैं। इसके बावजूद प्रशासन ने बिना उचित न्यायिक प्रक्रिया के बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर बस्तीवासियों को हटाया। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इतनी जल्दबाजी क्यों दिखाई गई।

‘भू-माफियाओं को फायदा पहुंचाने की साजिश?’

पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि पूरे घटनाक्रम के पीछे कहीं नवा रायपुर के नकटी गांव की जमीन पर भू-माफियाओं को लाभ पहुंचाने की मंशा तो नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस पूरे मामले की पारदर्शी जांच करानी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।

2024 का आवास सचिव का पत्र दिखाकर सरकार को घेरा : Naya Raipur Nakti Village Demolition

धनेंद्र साहू ने अक्टूबर 2024 में आवास सचिव द्वारा रायपुर कलेक्टर को लिखे गए पत्र का हवाला देते हुए कहा कि इसमें खसरा नंबर 460, 465, 524, 698, 700 और 701 की कुल 29.172 हेक्टेयर भूमि आवंटन के लिए उपलब्ध कराने का उल्लेख है।

उन्होंने बताया कि पत्र में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि संबंधित भूमि पर कच्चे और पक्के मकान बने हुए हैं तथा लगातार अतिक्रमण बढ़ रहा है, जिससे विशेष आवासीय योजना के तहत जनप्रतिनिधियों को भूखंड आवंटित करने में बाधा आ रही है। इसलिए अतिक्रमण हटाकर भूमि शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे।

‘गृह मंडल अध्यक्ष के बयान और पत्र में विरोधाभास’

पूर्व मंत्री ने कहा कि एक ओर गृह मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव यह कहते हैं कि मंडल ने कोई जमीन नहीं मांगी, जबकि आवास सचिव के पत्र में भूमि उपलब्ध कराने की मांग स्पष्ट रूप से दर्ज है। उन्होंने कहा कि दोनों बयानों में स्पष्ट विरोधाभास दिखाई देता है।

OMG 🛑 “वंदेभारत” के वेज खाने में निकला कॉकरोच 😳 शिकायत बाद IRCTC ने मांगी माफी
Mukhyamantri Gramin Bus Yojana : मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली ग्रामीणों की जिंदगी, रोजाना सफर हुआ आसान
मैनपाट में गरमाया माहौल: बुलडोजर एक्शन में 16 घर ध्वस्त, विरोध के बीच पुलिस अलर्ट
Dhamtari Flood Priest Rescue: 8 घंटे बाढ़ में फंसे पुजारी सुरक्षित निकाले गए, 16 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
पेट के अंदर 10 करोड़ की कोकीन… ब्राजील से लेकर भारत आई महिला; कैसे पकड़ी गई?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Liquor Seizure
Liquor Seizure : लाल मैदान की झाड़ियों के पास चल रहा था शराब का खेल, पुलिस पहुंची तो 96 पाव के साथ दबोचा गया आरोपी

सुपेला के फरीद नगर इलाके में लाल मैदान…

Bhilai Waste Plant
Bhilai Waste Plant : निगम आयुक्त का निरीक्षण, कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन प्लांट जल्द पूरा करने के निर्देश

नगर पालिक निगम भिलाई (Bhilai Waste Plant) की…

Drunk Driving
Drunk Driving : शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी, 11 चालकों पर ठोका गया 1.25 लाख रुपए का जुर्माना

Drunk Driving के खिलाफ बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने सख्त…

Operation Baaz
Operation Baaz : ऑपरेशन बाज में शराब कोचियों पर फिर प्रहार, किराना दुकान के पास से 291 पाव शराब जब्त

Operation Baaz के तहत मुंगेली पुलिस ने अवैध…

Smart Meter Complaint
Smart Meter Complaint : स्मार्ट मीटर लगने के बाद बढ़े बिजली बिल पर कांग्रेस का अभियान, गांव-गांव पहुंचकर भरवाए जा रहे शिकायत फॉर्म

Smart Meter Complaint को लेकर क्षेत्र में कांग्रेस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?