CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » MY Bharat : युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर, कलेक्टर ने दिए बड़ा अभियान चलाने के निर्देश

MY Bharat : युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर, कलेक्टर ने दिए बड़ा अभियान चलाने के निर्देश

By Newsdesk Admin
07/07/2026
Share
MY Bharat
MY Bharat

रिपोर्टर – आशुतोष सिंह राजपूत

Contents
  • कलेक्टर ने की समीक्षा बैठक MY Bharat
  • मिशन मोड में चलाया जाएगा अभियान
  • युवाओं को मिलेंगे कई अवसर
  • प्रचार के लिए पोस्टर का विमोचन
  • समितियों के गठन पर भी हुई चर्चा

सीजी भास्कर, 07 जुलाई। गरियाबंद में मंगलवार को जिला कार्यालय में युवाओं से जुड़े एक अहम अभियान को लेकर हलचल देखने (MY Bharat) को मिली। अधिकारियों की मौजूदगी में हुई बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि जिले का कोई भी पात्र युवा अवसरों से वंचित न रहे। बैठक के दौरान अभियान को गांव गांव और शिक्षण संस्थानों तक पहुंचाने की रणनीति भी तैयार की गई।

बैठक में मौजूद अधिकारियों ने युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की। कलेक्टर ने साफ कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को इस पहल से जोड़ना जरूरी है ताकि वे स्वयंसेवा, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

कलेक्टर ने की समीक्षा बैठक MY Bharat

कलेक्टर बीएस उइके की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के सभाकक्ष में माई भारत पोर्टल के प्रभावी संचालन, व्यापक प्रचार प्रसार और युवाओं के अधिकाधिक पंजीयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पोर्टल की अवधारणा, उद्देश्य, युवाओं के लिए उपलब्ध अवसरों और जिले में वर्तमान पंजीयन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान कलेक्टर ने माई भारत एप का शुभारंभ भी किया। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे, ऋषा ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

मिशन मोड में चलाया जाएगा अभियान

कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग अपने स्तर पर पात्र युवाओं का अधिक से अधिक पंजीयन सुनिश्चित करे।

इसके लिए विद्यालयों, महाविद्यालयों, आईटीआई, पॉलीटेक्निक, कौशल विकास संस्थानों, युवा मंडलों, स्वयं सहायता समूहों और अन्य संस्थाओं के सहयोग से विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।

युवाओं को मिलेंगे कई अवसर

बैठक में बताया गया कि माई भारत पोर्टल के माध्यम से युवाओं को स्वयंसेवी गतिविधियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, नेतृत्व विकास, सामुदायिक सेवा और विभिन्न सरकारी अभियानों में भागीदारी का अवसर मिलता है।

कलेक्टर ने कहा कि जिले का प्रत्येक पात्र युवा इस मंच से जुड़े और उपलब्ध अवसरों का पूरा लाभ उठाए। इससे युवाओं के व्यक्तित्व विकास के साथ समाज और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी भी बढ़ेगी।

प्रचार के लिए पोस्टर का विमोचन

बैठक के दौरान माई भारत पंजीयन अभियान के प्रचार प्रसार के लिए तैयार पोस्टर का विमोचन भी किया गया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि इन पोस्टरों को शासकीय कार्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों, जनपद और ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगाया जाए ताकि अधिक से अधिक युवाओं तक इसकी जानकारी पहुंच सके। इसके साथ ही सोशल मीडिया, जनसंपर्क कार्यक्रमों और स्थानीय आयोजनों के माध्यम से भी अभियान का व्यापक प्रचार करने पर जोर दिया गया।

समितियों के गठन पर भी हुई चर्चा

बैठक में माई भारत जिला सलाहकार समिति और जिला समन्वयन समिति के गठन तथा उनके प्रभावी संचालन पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने विभिन्न विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, नेहरू युवा केंद्र, स्वयंसेवी संगठनों और अन्य संबंधित संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया।

कलेक्टर बीएस उइके ने कहा कि जनभागीदारी से ही यह अभियान सफल होगा। उन्होंने सभी विभागों, जनप्रतिनिधियों, शैक्षणिक संस्थानों और स्वयंसेवी संगठनों से अधिक से अधिक युवाओं का पंजीयन सुनिश्चित कराने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

Bride Refuses Drunk Groom Marriage : शराबी दूल्हे को दुल्हन का करारा जवाब, साहसिक फैसले पर एसपी ने किया सम्मानित
24वीं राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिला 24 स्वर्ण पदक जीत कर बना ओवरऑल चैंपियन 🟦 17 स्वर्ण जीत फर्स्ट रनर अप रहा बिलासपुर जिला
State Bar Council Election Counting: 13 अक्टूबर से शुरू होगी वोटों की गिनती, 24 तक चलेगी प्रक्रिया
Digital Crop Survey Chhattisgarh : हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, किसानों को अब आसानी से इन योजनाओं का मिलेगा लाभ
Samadhan Camp bribery case : समाधान शिविर में ACB की कार्रवाई, 40 हजार रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Drunk Driving
Drunk Driving : शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी, 11 चालकों पर ठोका गया 1.25 लाख रुपए का जुर्माना

Drunk Driving के खिलाफ बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने सख्त…

Operation Baaz
Operation Baaz : ऑपरेशन बाज में शराब कोचियों पर फिर प्रहार, किराना दुकान के पास से 291 पाव शराब जब्त

Operation Baaz के तहत मुंगेली पुलिस ने अवैध…

Smart Meter Complaint
Smart Meter Complaint : स्मार्ट मीटर लगने के बाद बढ़े बिजली बिल पर कांग्रेस का अभियान, गांव-गांव पहुंचकर भरवाए जा रहे शिकायत फॉर्म

Smart Meter Complaint को लेकर क्षेत्र में कांग्रेस…

Centering Plate Theft
Centering Plate Theft : निर्माणाधीन मकान की सेंटरिंग प्लेट चोरी, 4 गिरफ्तार

ग्राम उमरपोटी भाठा में निर्माणाधीन मकान से सेंटरिंग…

Durg Drug Arrest
Durg Drug Arrest : दुर्ग में सूखा नशा चिट्टा के साथ दो गिरफ्तार

सूखे नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ दुर्ग…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?