CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » SPREE 2025 Scheme : सरकार ने शुरू किया SPREE 2025, श्रमिकों को मिलेगा मजबूत सामाजिक सुरक्षा कवच

SPREE 2025 Scheme : सरकार ने शुरू किया SPREE 2025, श्रमिकों को मिलेगा मजबूत सामाजिक सुरक्षा कवच

By Newsdesk Admin
28/08/2025
Share
SPREE 2025 Scheme
SPREE 2025 Scheme

सीजी भास्कर, 28 अगस्त : देश के सामाजिक सुरक्षा ढाँचे को और सशक्त बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने (SPREE 2025 Scheme) यानी Scheme for Promotion of Registration of Employers and Employees की शुरुआत की है। यह विशेष पंजीकरण अभियान 31 दिसंबर 2025 तक चलेगा। इसके तहत नियोक्ताओं और श्रमिकों को ईएसआई (Employees’ State Insurance) योजना से जुड़ने का सुनहरा अवसर मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे श्रमिक कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता बताते हुए कहा कि हमारी सरकार सभी श्रमिकों के लिए उदार और व्यापक सामाजिक सुरक्षा जाल के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

इस योजना का उद्देश्य लाखों असंगठित, अस्थायी और ठेका श्रमिकों को ईएसआई दायरे में लाना है, ताकि उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं, मातृत्व सहायता, आर्थिक सुरक्षा और अन्य सामाजिक लाभ मिल सकें। नियोक्ताओं को भी कई राहतें दी गई हैं। पिछले बकाया अंशदान पर कोई पेनल्टी नहीं होगी, पुराने मामलों में निरीक्षण नहीं होगा और पंजीकरण उसी तारीख से मान्य होगा जो नियोक्ता घोषित करेगा।

अभियान का विशेष जोर छत्तीसगढ़ पर है, जहाँ ईएसआईसी (ESIC) अपने रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और दुर्ग स्थित कार्यालयों के माध्यम से जागरूकता अभियान, हेल्प डेस्क और संगोष्ठियों का आयोजन कर रहा है। 10 या अधिक कर्मचारियों वाले वे नियोक्ता, जो अब तक ईएसआई अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत नहीं हुए हैं या जिन्होंने सभी पात्र कर्मचारियों को शामिल नहीं किया है, वे ईएसआईसी पोर्टल, श्रम सुविधा पोर्टल या एमसीए पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

रायपुर स्थित ईएसआईसी के उपनिदेशक रत्नेश राजन्य ने कहा कि (SPREE 2025 Scheme) नियोक्ताओं के लिए स्वैच्छिक रूप से अनुपालन करने और अपने श्रमिकों को चिकित्सा सुविधा, मातृत्व सहायता और अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभ दिलाने का सुनहरा अवसर है। उनका कहना था कि यह प्रक्रिया पूरी तरह सरल, पारदर्शी और हितधारकों के लिए लाभकारी होगी।

इसके साथ ही, सरकार ने अमनेस्टी स्कीम 2025 को भी मंजूरी दी है, जो 1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026 तक चलेगी। इसके तहत नियोक्ताओं को ईएसआई अधिनियम से संबंधित विवादों और लंबित मुकदमों का निपटारा करने का एकमुश्त अवसर मिलेगा। ईएसआईसी ने प्रदेश के उद्योगों, एमएसएमई, सेवा क्षेत्र की इकाइयों और व्यापारिक संगठनों से अपील की है कि वे इस विशेष अभियान में सक्रिय भागीदारी करें और अपने कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ दिलाएं। पंजीकरण के लिए नियोक्ता वेबसाइट www-esic-gov-in पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800-11-2526 पर संपर्क कर सकते हैं।

Kirandul Development : किरंदुल को मिली विकास की बड़ी सौगात, करोड़ों के कार्यों से बदलेगी शहर की तस्वीर
ED Raid On Bhupesh Baghel House: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर ED का छापा, PCC चीफ बोले – नहीं सहेंगे बदलापुर की राजनीति
CG Breaking : 2 ट्रक 3 कार आपस में भिड़ीं, रायपुर में ट्रकों के बीच सैंडविच बनी कार, मंत्री सांसद विधायक भी फंसे जाम में
Corruption Protest : खेल विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ युवा कांग्रेस का हंगामा, संचालक और करीबी पर गंभीर आरोप
Shani Nakshtra Parivartan: 49 दिन बाद बदलेंगे शनि के नक्षत्र, दशहरा से पहले 6 राशियों की खुलेगी किस्मत

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chirag Paswan
Chirag Paswan : छत्तीसगढ़ में चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी, चिराग पासवान ने दिया बड़ा संकेत

रायपुर में रविवार को चिराग पासवान के बयान…

Balod Unauthorized Medical Camp : बालोद में बिना अनुमति मेडिकल कैंप पर कार्रवाई, 4 गिरफ्तार; 7.18 लाख रुपए की सामग्री जब्त

Balod Unauthorized Medical Camp : अब पुलिस संस्था…

Railway Station Ganja Seizure
Railway Station Ganja Seizure : बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर 12.95 किलो गांजा जब्त, नर्मदा एक्सप्रेस से जबलपुर जाने की तैयारी

Railway Station Ganja Seizure : रेलवे स्टेशनों और…

IPS Sexual Harassment Case
IPS Sexual Harassment Case : IPS रतनलाल डांगी पर यौन शोषण के आरोपों की शुरुआती जांच में गंभीर बातें सामने आईं !

IPS Sexual Harassment Case :पुलिस विभाग की ओर…

MLA Housing Project
MLA Housing Project : माननीयों के फ्लैट का नक्शा बदला…:78 की जगह 90 फ्लैट, लागत 80 करोड़ बढ़ी

MLA Housing Project ; लोक निर्माण विभाग के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?