CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur False NDPS Case : बेटियों का आरोप, पिता ने मां को झूठे NDPS केस में फंसाया

Bilaspur False NDPS Case : बेटियों का आरोप, पिता ने मां को झूठे NDPS केस में फंसाया

By Newsdesk Admin
09/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 09 जुलाई। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई में बिलासपुर का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। दो बेटियों ने आरोप लगाया कि उनके पिता ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी कर ली। जब मां ने भरण-पोषण की मांग की तो पति ने पुलिस से मिलीभगत कर उसे कथित तौर पर झूठे एनडीपीएस केस में फंसा दिया। (Bilaspur False NDPS Case)

Contents
  • बेटियों का आरोप- 6 महीने से जेल में हैं मां : Bilaspur False NDPS Case
  • महिला आयोग ने पुलिस जांच पर भी उठाए सवाल
  • परिवार को आयोग की कानूनी सलाह : Bilaspur False NDPS Case
  • आयोग में 47 मामलों की हुई सुनवाई
  • दूसरी शादी और भरण-पोषण के मामलों पर भी सुनवाई

महिला पिछले 6 महीने से जेल में बंद है। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने मामले में निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए और सभी पहलुओं की जांच कर वास्तविक तथ्य सामने लाने को कहा।

यह मामला 8 जुलाई बुधवार को डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में हुई महिला आयोग की जनसुनवाई के दौरान सामने आया, जहां महिलाओं से जुड़े 47 मामलों की सुनवाई हुई।

बेटियों का आरोप- 6 महीने से जेल में हैं मां : Bilaspur False NDPS Case

सुनवाई के दौरान दोनों बेटियों ने आयोग को बताया कि उनके पिता वर्ष 2006 से मेडिकल व्यवसाय से जुड़े हैं और 2013 से बिलासपुर के सरकंडा स्थित अशोक नगर में मेडिकल स्टोर संचालित कर रहे थे। उनका आरोप है कि बाद में पिता ने भरण-पोषण की जिम्मेदारी से बचने के लिए मेडिकल स्टोर अपने भांजे के नाम बेचने का दावा किया, जबकि आज भी उसी दुकान पर काम कर रहे हैं।

बेटियों ने आयोग को यह भी बताया कि उनकी मां द्वारा भरण-पोषण की मांग किए जाने पर पिता ने पहले उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी। इसके बाद घर की छत पर कथित तौर पर नशीली दवाइयां रखवाकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया। इस मामले में उनकी मां पिछले करीब छह महीने से जेल में बंद है।

महिला आयोग ने पुलिस जांच पर भी उठाए सवाल

सुनवाई के दौरान मौजूद ASP ने एफआईआर और जब्ती से जुड़े दस्तावेज आयोग के सामने पेश किया। दस्तावेजों का परीक्षण करने के बाद आयोग ने पाया कि जब्त की गई दवाइयों के बैच नंबर के आधार पर यह जांच ही नहीं की गई कि दवाइयां किस डीलर से खरीदी गई थीं और उनकी सप्लाई चेन क्या थी।

आयोग ने सरकंडा पुलिस को निर्देश दिए कि जब्त दवाइयों की दोबारा वैज्ञानिक और दस्तावेजी जांच कराई जाए। साथ ही यह भी पता लगाया जाए कि उनका मेडिकल स्टोर से कोई संबंध है या नहीं। आयोग ने आवेदिका और उसके रिश्तेदारों से भी पूछताछ करने के निर्देश दिए, ताकि वास्तविक आरोपी तक पहुंचा जा सके और अगर महिला निर्दोष है तो उसे न्याय मिल सके।

परिवार को आयोग की कानूनी सलाह : Bilaspur False NDPS Case

आयोग ने पीड़ित बेटियों को सलाह दी कि वे परिवार न्यायालय में भरण-पोषण से जुड़े पुराने मामले को दोबारा खुलवाने, बकाया राशि की वसूली कराने और नियमित भरण-पोषण दिलाने के लिए आवेदन करें। आयोग ने यह भी कहा कि अगर पिता ने पहली पत्नी के रहते दूसरा विवाह किया है तो उसके खिलाफ भी कानून के अनुसार कार्रवाई कराई जा सकती है।

इधर, बच्चियों के मामा ने कहा कि बहन को सरकंडा पुलिस और बहनोई रामकिशोर ने प्लानिंग के तहत फंसाया है। बहन बेगुनाह है और रामकिशोर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किया जाए। इस मामले में पुलिसकर्मी शैलेंद सिंह भी शामिल हैं।

आयोग में 47 मामलों की हुई सुनवाई

बुधवार को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में महिलाओं से जुड़े 47 मामलों की सुनवाई हुई। इस दौरान घरेलू हिंसा, भरण-पोषण, दूसरी शादी, कार्यस्थल पर विवाद, पुलिस जांच में लापरवाही और संपत्ति संबंधी मामलों पर सुनवाई हुई।

आयोग ने अधिकतर मामलों में पक्षकारों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देने, पुलिस जांच में तेजी लाने, भरण-पोषण सुनिश्चित कराने और आपसी सहमति से मामलों के निराकरण के निर्देश दिए।

दूसरी शादी और भरण-पोषण के मामलों पर भी सुनवाई

सुनवाई के दौरान एक महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने पहली शादी रहते दूसरी शादी कर ली और उसे भरण-पोषण भी नहीं दे रहा है। आयोग ने महिला को विवाह को शून्य घोषित कराने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की सलाह दी।

एक अन्य मामले (Bilaspur False NDPS Case) में सामाजिक स्तर पर समझौता होने के बाद महिला को 1 लाख रुपए दिए जाने की जानकारी आयोग को दी गई। आयोग ने सखी केंद्र के काउंसलर की मौजूदगी में महिला को उसका सामान दिलाने पूरी प्रक्रिया की फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग कराने के निर्देश दिए।

PM Janman : आदिवासी योजनाओं को लेकर लोक भवन में बढ़ी हलचल, राज्यपाल ने अफसरों के साथ की बड़ी समीक्षा बैठक
DRUCC Committee 2026 : समिति का पुनर्गठन जल्द, सदस्य बनने के लिए सामने आ सकते हैं दावेदार
सावन की धूम: कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, अमरकंटक में बनेगा विश्रामगृह
बड़ी खबर: जेल में बंद अनवर ढेबर के कारण चली गई डॉक्टर की नौकरी, डीके अस्पताल के अधीक्षक ने किया बर्खास्त, जानिए क्या है मामला
छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड दुर्ग के सहायक संपदा प्रबंधक Suspend, रूपये न मिलने पर लटकाते रहे प्रकरण, कमिश्नर ने की कार्यवाही
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BJP 2027 Election Strategy
BJP 2027 Election Strategy : नई टीम के साथ युवाओं और Gen-Z को साधने की तैयारी

BJP 2027 Election Strategy: कुल मिलाकर बीजेपी की…

Phone Apps Update
Phone Apps Update : फोन के Apps Update करना क्यों है जरूरी? नजरअंदाज करने पर हो सकते हैं बड़े नुकसान

Phone Apps Update : आप अपने फोन के…

Police Honesty Balod
Police Honesty Balod : पुलिसकर्मियों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: 60 हजार रुपए लौटाए

Police Honesty Balod :पूछताछ के बाद पता चला…

Fake Transfer Order Case : केस में नया ट्विस्ट: 2 RMA की तबीयत बिगड़ी, साइबर सेल ने 2 और संदिग्धों को लिया हिरासत में

Fake Transfer Order Case :इस मामले में पुलिस…

High Court Promotion Order : पुलिसकर्मी की पदोन्नति पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
High Court Promotion Order : पुलिसकर्मी की पदोन्नति पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग में पदोन्नति (High…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?