CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Dhan Kharidi Kendra : धान खरीदी केंद्रों में बनेगा आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, किसानों को बड़ी राहत; हर केंद्र को मिलेंगे 10 लाख रुपए

Dhan Kharidi Kendra : धान खरीदी केंद्रों में बनेगा आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, किसानों को बड़ी राहत; हर केंद्र को मिलेंगे 10 लाख रुपए

By Newsdesk Admin
10/07/2026
Share
Dhan Kharidi Kendra
Dhan Kharidi Kendra

सीजी भास्कर, 10 जुलाई :  छत्तीसगढ़ सरकार ने बलौदाबाजार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में धान खरीदी (Dhan Kharidi Kendra)  व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और किसान हितैषी बनाने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। जिला खनिज न्यास निधि (DMF) से जिले के 30 से अधिक धान उपार्जन केंद्रों में शेड-सह-चबूतरा निर्माण कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इस योजना के तहत बलौदाबाजार, पलारी और सिमगा विकासखंड के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। प्रत्येक धान खरीदी केंद्र के लिए 10-10 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इस संबंध में प्रशासनिक मंजूरी 23 जून 2026 को जारी की गई।

Contents
  • मंत्री टंक राम वर्मा बोले- यह किसान सुविधा का विस्तार
  • 30 से अधिक गांवों के किसानों को मिलेगा लाभ
  • बारिश और धूप से सुरक्षित रहेगी किसानों की फसल

मंत्री टंक राम वर्मा बोले- यह किसान सुविधा का विस्तार

राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार किसानों (Dhan Kharidi Kendra)   की मेहनत का सम्मान करने और धान खरीदी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि धान उपार्जन केंद्रों में शेड और चबूतरे का निर्माण केवल अधोसंरचना विकसित करने का कार्य नहीं, बल्कि किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण पहल है। डीएमएफ निधि का उद्देश्य खनिज प्रभावित क्षेत्रों में ऐसी स्थायी परिसंपत्तियां विकसित करना है, जिनका सीधा लाभ स्थानीय लोगों को मिले। इस व्यवस्था से खरीदी केंद्रों की कार्यक्षमता बढ़ेगी और किसानों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक माहौल मिलेगा।

30 से अधिक गांवों के किसानों को मिलेगा लाभ

योजना (Dhan Kharidi Kendra)   के तहत सिमगा विकासखंड के सकरी, भटभेरा, गोरदी, जांगड़ा, केसली, हिरमी, सुहेला, सकलोर, शिकारी-केसली, रावन, मोहरा, बिटकुली, नवापारा, फूलवारी, फरहदा, जरौद और हथबंद सहित कई धान उपार्जन केंद्रों में शेड-सह-चबूतरा निर्माण कराया जाएगा। वहीं बलौदाबाजार विकासखंड के सकरी, लटुवा, रिसदा, रसेड़ा, मोहतरा, कुकुरदी, बलौदाबाजार, धंवई, सलौनी, देवरी, दशरमा, खम्हरिया (चांपा), करमदा और अर्जुनी के खरीदी केंद्रों में भी यह सुविधा विकसित की जाएगी।

बारिश और धूप से सुरक्षित रहेगी किसानों की फसल

अब तक पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण किसानों को अपनी उपज खुले में रखना पड़ता था, जिससे बारिश, तेज धूप और जमीन की नमी के कारण धान खराब होने का खतरा बना रहता था। नए शेड और ऊंचे चबूतरे बनने के बाद धान सुरक्षित रहेगा। साथ ही तौल और भंडारण की व्यवस्था भी अधिक व्यवस्थित होगी, जिससे खरीदी प्रक्रिया में तेजी आएगी और किसानों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

Irrigation Projects Chhattisgarh : स्टापडेम और जलाशय जीर्णोद्धार से किसानों को मिलेगी राहत, 7.48 करोड़ स्वीकृत
Bilaspur Kopra Reservoir : छत्तीसगढ़ का पहला रामसर साइट बना कोपरा जलाशय
छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान की हुई घोषणा, 36 हस्तियों को उप राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित, मन की बात के बुटलूराम का नाम पीएम मोदी ने लिया, उन्हें मिलेगा शहीद वीर नारायण सम्मान, देखें सूची…
Rahul Gandhi Chhattisgarh Visit : जिला अध्यक्षों से सीधा संवाद कर संगठन में भरेंगे नई ताकत
Oil Palm : धान की खेती के बाद अब ऑयल पाम की खेती की ओर अग्रसर हो रहे किसान, कृषि विभाग दे रहा अनुदान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में जलभराव

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग ने लोगों…

Raigarh Cyber Awareness Campaign
Raigarh Cyber Awareness Campaign : बैंक पहुंची पुलिस टीम; खाताधारकों को ठगी से बचने के बताए तरीके

Raigarh Cyber Awareness Campaign :पुलिस ने बताया कि…

Raipur Policeman House Theft
Raipur Policeman House Theft : पुलिसकर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी-जेवर लेकर फरार

Raipur Policeman House Theft : पुलिस आसपास लगे…

Cyber Fraud Money Refund
Cyber Fraud Money Refund : साइबर ठगी में रकम लौटाना आसान, कोर्ट जाने की जरूरत नहीं

Cyber Fraud Money Refund :‘रिफंड के लिए अनुरोध’…

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh
Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh : सेवा संकल्प अभियान में स्कूलों में होंगी ‘विकसित भारत’ पर प्रतियोगिताएं

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh :कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?