CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai Murder : पीजी के कमरे में घुसा हमलावर, नर्सिंग छात्रा पर किए ताबड़तोड़ वार, दिनदहाड़े हत्या से मचा हड़कंप

Bhilai Murder : पीजी के कमरे में घुसा हमलावर, नर्सिंग छात्रा पर किए ताबड़तोड़ वार, दिनदहाड़े हत्या से मचा हड़कंप

By Newsdesk Admin
10/07/2026
Share
Bhilai Murder
Bhilai Murder

सीजी भास्कर, 10 जुलाई। भिलाई में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज वारदात ने लोगों (Bhilai Murder) को दहला दिया। नर्सिंग की पढ़ाई कर रही 19 वर्षीय छात्रा की उसके पीजी के कमरे में घुसकर धारदार हथियार से हत्या (Bhilai Murder) कर दी गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि वारदात की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

Contents
  • पीजी में रहकर कर रही थी पढ़ाई Bhilai Murder
  • रूममेट के बाथरूम में होने के दौरान हुई वारदात
  • अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
  • हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है। आरोपी की तलाश के लिए अलग अलग टीमें भी गठित की गई हैं।

पीजी में रहकर कर रही थी पढ़ाई Bhilai Murder

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान 19 वर्षीय खुशी साहू के रूप में हुई है। वह बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक के ग्राम कुम्ही की रहने वाली थी। हाल ही में उसने भिलाई के एक निजी नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश लिया था और रामनगर स्थित एक पीजी में रह रही थी। पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए वह वैशाली नगर के एक कैफे में भी काम करती थी। उसके साथ गांव की एक अन्य युवती भी उसी कमरे में रहती थी।

रूममेट के बाथरूम में होने के दौरान हुई वारदात

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक घटना के समय छात्रा की रूममेट नहाने गई (Bhilai Murder) हुई थी। इसी दौरान एक युवक कमरे में घुसा और खुशी साहू पर धारदार हथियार से कई वार कर दिए। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद जब रूममेट बाहर आई तो उसने खुशी को खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा देखा। इसके बाद मकान मालिक और पुलिस को तुरंत सूचना दी गई।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घायल छात्रा को तत्काल सुपेला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही वैशाली नगर थाना पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी।

हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं (Bhilai Murder) हो सकी है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अलग अलग टीमें बनाई गई हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस व्यक्तिगत परिचय समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Korba Robbery Case: हथियारबंद गिरोह का हमला, परिवार को बंधक बनाकर पूछा—“सौम्या चौरसिया का पैसा कहाँ है?”
बिलासपुर में मोहर्रम पर्व पर रहेगी कड़ी सुरक्षा:छठवें दिन इमामबाड़ों का जायजा लेने पहुंचे SSP, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी के निर्देश
Chhattisgarh Weather Update: ओलावृष्टि से सफेद हुई धरती, बिजली गिरने से मजदूर की मौत; तापमान में गिरावट के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी
बिहार में ‘खाकी’ का कहर: रास्ता न देने पर थाना प्रभारी ने रिक्शा चालक को पीटा, फिर चटवाया थूक, सस्पेंड!
Eco Tourism Raigarh : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया गजमार पहाड़ के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nidhan : जयदीप वर्मा (भिलाई)
Nidhan News Bhilai: भिलाई में हृदयाघात से जयदीप वर्मा का निधन, कल सुबह 11 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

सीजी भास्कर, 10 जुलाई। भिलाई सेक्टर-10 निवासी जयदीप…

ED Mahadev Betting App : ईडी की बड़ी कार्रवाई, विकास गर्ग की 940 करोड़ की चल-अचल संपत्ति की जब्त…

ED Mahadev Betting App

NIA Tehreek-e-Taliban Hindustan Crackdown : कई राज्यों तक फैले मॉड्यूल की जांच तेज

NIA Tehreek-e-Taliban Hindustan Crackdown

Bilaspur Murder Case : युवक की हत्या का खुलासा, तीन आरोपी अरेस्ट

Bilaspur Murder Case

Chabahar Port India Iran Crisis : अमेरिकी सैन्य कार्रवाई से बढ़ी चिंता

Chabahar Port India Iran Crisis

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?