CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भाजपा के इन तीन मंडलों में युवा नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पर्यवेक्षक की सहमति से मंडल में अध्यक्ष घोषित, महामंत्री रहे यादव इस बार बने अध्यक्ष, अब तय होगी कार्ययोजना

भाजपा के इन तीन मंडलों में युवा नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पर्यवेक्षक की सहमति से मंडल में अध्यक्ष घोषित, महामंत्री रहे यादव इस बार बने अध्यक्ष, अब तय होगी कार्ययोजना

By Newsdesk Admin
20/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 20 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी के जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुमोदन पर पार्टी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक की सहमति से मंडल में पार्टी द्वारा नियुक्त संगठन का पर्व सहयोगियों द्वारा सभी मंडलों में जाकर निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए मंडल में उनके सम्मुख उल्लेखित कार्यकर्ताओं के सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्ष को निर्वाचित घोषित किया। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज मंडल में जनपद सदस्य सीताराम गुप्ता, महावीरगंज मंडल के लिए नारद यादव, सनवाल मंडल के लिए मुद्रिका सिंह को मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया है।

भाजपा संगठन के द्वारा महावीरगंज मंडल, रामानुजनगंज मंडल एवं सनवाल मंडल में युवा नेताओं को बड़ी जवाबदारी दी गई है। रामानुजगंज मंडल के लिए कई नाम सामने आए थे अंतत: युवा नेता सीताराम गुप्ता को मंडल अध्यक्ष बनाया गया। जैसे ही युवा नेताओं की मंडल अध्यक्ष के रूप में घोषणा की गई वैसे ही भाजपा के कार्यकर्ताओं में हर्ष देखा गया। मंडल अध्यक्षों को बधाई देने वालों का तांता लग गया। जमकर आतिशबाजी की गई और एक दूसरे को मिठाईयां खिलाई गई।

भाजपा मंडल अध्यक्ष रामानुजगंज के लिए नियुक्त जनपद सदस्य सीताराम गुप्ता ने भाजपा में राजनीति की शुरुआत बूथ स्तर में साधारण कार्यकर्ता के रूप में शुरुआत करते हुए शक्ति केंद्र प्रभारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष सहित कई दायित्व का निर्वहन करने के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष के रूप में जवाबदारी मिली। स्वच्छ सरल मिलनसार सभी स्वभाव के लिए जाने जाने वाले सीताराम गुप्ता के मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। रामानुजगंज मंडल से काटकर बनाए गए महावीर गंज मंडल बनाया गया। अब दोनों मंडलों में 43-43 बूथ पड़ेंगे। सनवाल मंडल से पांच बूथ को काटकर महावीर गंज मंडल में जोड़ा गया है। दूसरी बार बने भाजपा मंडल अध्यक्ष ग्राम इंद्रवतीपुर के मुद्रिका सिंह 21 वर्ष की उम्र में सरपंच बने थे। वहीं भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री कार्यवाहक जिला अध्यक्ष भाजपा जिला मंत्री वहीं वर्तमान में जनपद सदस्य हैं। उन्हें सर्वसम्मति से सनवाल मंडल का अध्यक्ष बनाया गया। इंदरपुर के नारद यादव जो सनवाल मंडल में दो बार मंडल महामंत्री रह चुके हैं, मंडल महामंत्री रहने के दौरान संगठन के लिए समर्पण भाव एवं कार्य क्षमता को देखते हुए पदोन्नति कर इस बार नए बने महावीरगंज मंडल के मंडल अध्यक्ष का बड़ा दायित्व दिया गया।

Priyanka Gandhi Gadkari Meeting: वायनाड की सड़कों पर संसद में हुई सीधी बात, सामने आई मीटिंग की पूरी कहानी
भिलाई ग्रीन वैली गार्ड के परिजनों को मानदेय से MLA रिकेश ने दी आर्थिक मदद, आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश, पत्नी-बेटे की नौकरी में भी करेंगे पहल
Untold Story : स्टेट बैंक में रूपये जमा कराने पहुंचे शख्स ने ऐसी भरी पर्ची…..कि लोग नहीं रोक पाए हंसी, पढ़िए आप भी हंसी के साथ पर्ची के पीछे छिपा “अनकहा दर्द”
इनोवेशन और रिसर्च से विज्ञान को नई दिशा देने वाली बिलासपुर की बेटियां होंगी सम्मानित!
300 Masks Seized Chhattisgarh : पुलिस ने 300 डरावने मुखौटे जब्त किए, व्यापारियों को सख्त चेतावनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dhamtari Crime News
Dhamtari Crime News : हथियार दिखाकर लूट करने वाले गिरोह पर रुद्री पुलिस का शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार

रुद्री थाना पुलिस ने हथियार दिखाकर लूट करने…

Teeja Pola Tiha
Chhattisgarhi Festival : BJP के नाराज नेताओं पर दीपक बैज का बड़ा दावा, बोले- कई ‘फूफा’ कांग्रेस के संपर्क में

स्तरीय संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण शिविर के समापन…

Teeja Pola Tiha
Teeja Pola Tihar : तीजा-पोरा तिहार पर सजा मुख्यमंत्री निवास, छत्तीसगढ़ी परंपराओं की दिखी खूबसूरत झलक

मुख्यमंत्री निवास में शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के…

Illegal Liquor Korba
Illegal Liquor Korba : कोरबा में 10 दिन में अवैध शराब के 61 केस, 178 लीटर शराब और 325 किलो लाहन जब्त

जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग…

Congress National Secretary
Congress National Secretary : सिंहदेव का बड़ा बयान- चुनाव में युवाओं को मिलेगा मौका, 50 से कम उम्र वालों को ज्यादा टिकट

कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व डिप्टी सीएम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?