CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » AgriStack Farmer ID : एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य, बिना फार्मर आईडी नहीं मिलेगा कृषि योजनाओं का लाभ

AgriStack Farmer ID : एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य, बिना फार्मर आईडी नहीं मिलेगा कृषि योजनाओं का लाभ

By Newsdesk Admin
11/07/2026
Share
AgriStack Farmer ID
AgriStack Farmer ID

सीजी भास्कर, 11 जुलाई :  छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए एग्रीस्टैक (AgriStack Farmer ID) पोर्टल पर पंजीयन कर फार्मर आईडी बनवाना अब अनिवार्य कर दिया गया है। कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि अब विभागीय योजनाओं का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिनकी फार्मर आईडी बनी होगी। यह व्यवस्था संयुक्त खाताधारकों पर भी लागू होगी। विभाग ने किसानों से जल्द पंजीयन कराने की अपील की है, ताकि भविष्य में किसी भी योजना का लाभ लेने में परेशानी न हो।

Contents
  • पीएम किसान, फसल बीमा और धान खरीदी में मिलेगी सुविधा
  • ऑनलाइन और CSC सेंटर में करा सकते हैं पंजीयन
  • कृषि विभाग ने जल्द पंजीयन कराने की अपील की

कृषि विभाग के अनुसार, यदि किसी भूमि खाते या ऋण पुस्तिका में एक से अधिक लोगों के नाम दर्ज हैं, तो सभी संयुक्त खाताधारकों को अलग-अलग एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीयन कर फार्मर आईडी बनवानी होगी। वहीं जिन किसानों के नाम एक ही खाते में अलग-अलग खसरा नंबर दर्ज हैं, उन्हें संबंधित खसरों के आधार पर अलग-अलग पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।

पीएम किसान, फसल बीमा और धान खरीदी में मिलेगी सुविधा

फार्मर आईडी (AgriStack Farmer ID)  बनने के बाद किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN), फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), धान उपार्जन, फसल विक्रय तथा कृषि विभाग की अन्य योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। विभाग का कहना है कि भविष्य में अधिकांश कृषि योजनाओं का लाभ फार्मर आईडी के माध्यम से ही दिया जाएगा।

ऑनलाइन और CSC सेंटर में करा सकते हैं पंजीयन

किसान राज्य के एग्रीस्टैक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) में जाकर भी आसानी से पंजीयन कराया जा सकता है। आवेदन के दौरान आधार कार्ड, ई-केवाईसी, आधार से लिंक मोबाइल नंबर और बी-1 दस्तावेज की आवश्यकता होगी।

कृषि विभाग ने जल्द पंजीयन कराने की अपील की

कृषि विभाग ने सभी किसानों से अपील की है कि यदि उन्होंने अभी तक फार्मर आईडी नहीं बनवाई है, तो जल्द से जल्द एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीयन करा लें। अधिक जानकारी के लिए किसान अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, पटवारी, कृषि विभाग, राजस्व विभाग या नजदीकी CSC सेंटर से संपर्क कर सकते हैं।

Amit Shah reached Bastar : बोले- गुंडाधुर की धरती को बनाएंगे तीर्थस्थल, आदिवासी युवाओं को नौकरी में 15% आरक्षण
CM साय का हेलिकॉप्टर फिर खराब, 1.5 महीने में दूसरी बार तकनीकी दिक्कत; सड़क से करना पड़ा सफर
पोस्टर जारी कर भाजपा ने कांग्रेस के तीनों राज्यसभा सदस्यों को बताया लापता, तंज करते हुए लिखा कि छत्तीसगढ़ियों का हक मारने वाले सांसद कहां है गायब
Raipur Bank Fraud : फर्जी लेटरपैड और कॉल से 17.52 लाख की ठगी, 14 लाख रुपये खाते में होल्ड
Janjgir MLA Fraud Case: किसान से 42 लाख की ठगी, लोन के नाम पर ब्लैंक चेक से निकाले पैसे

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Railway
Bilaspur Railway : लाइव मॉनिटरिंग के बाद भी ट्रेनों की लेटलतीफी जारी, 47 स्टेशनों पर व्यवस्था बेअसर

Bilaspur Railway : ट्रेन को आउटर पर रोकने…

Bilaspur Drug Disposal
Bilaspur Drug Disposal : बिलासपुर में 61 मामलों में जब्त नशीले पदार्थ नष्ट, 302 किलो गांजा जलाया

Bilaspur Drug Disposal :इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…

Durg YouTuber Assault Allegation :
Durg YouTuber Assault Allegation : दुर्ग में चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में महिला से मारपीट का आरोप, यूट्यूबर हनु नायक के खिलाफ शिकायत

Durg YouTuber Assault Allegation :प्राथमिकी दर्ज होने या…

Deepak Baij Stastement On Protest
Deepak Baij Stastement On Protest : दिल्ली में प्रदर्शन पर दीपक बैज का BJP पर हमला, बोले- ‘दिल्ली को जेल बना दिया, डरी हुई है सरकार’

Deepak Baij Stastement On Protest : नेता प्रतिपक्ष…

Opposition Protest
Opposition Protest : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला

Opposition Protest : यह बयान मुख्य चुनाव आयुक्त…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?