CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG News : नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर, देखिए पूरे प्रदेश में किस महापौर का कार्यकाल कब तक….? इतने ही समय के लिए टाला जा सकता है इलेक्शन, कहां कहां बैठेंगे प्रशासक…?

CG News : नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर, देखिए पूरे प्रदेश में किस महापौर का कार्यकाल कब तक….? इतने ही समय के लिए टाला जा सकता है इलेक्शन, कहां कहां बैठेंगे प्रशासक…?

By Newsdesk Admin
20/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 20 दिसंबर। गुरूवार को विधानसभा में छत्तीसगढ़ नगर पालिका संशोधन विधेयक पारित हुआ, जिसके अनुसार नगरीय निकाय के कार्यकाल के पूरा होने पर, चुनाव कार्यक्रम घोषित होने तक अध्यक्ष की जगह प्रशासक नियुक्त किए जाएंगे।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार ने नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। नगरीय निकाय चुनाव के लिए वार्डों के आरक्षण की प्रक्रियाभी पूरी कर ली गई थी मगर तभी खबर आ गई है कि इन चुनावों को 6 महीने के लिए टाला जा सकता है। इसी बीच कल विधानसभा में छत्तीसगढ़ नगर पालिका संशोधन विधेयक पारित हुआ, जिसके अनुसार नगरीय निकाय के कार्यकाल के पूरा होने पर चुनाव कार्यक्रम घोषित होने तक अध्यक्ष की जगह प्रशासक नियुक्त किए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा कार्यालय में कल गुरुवार रात तक लंबी बैठक चली। इस बैठक में पंचायत चुनाव के आरक्षण पर चर्चा हुई और यह अनुमान लगाया गया कि आरक्षण प्रक्रिया में 15 से 20 दिन लग सकते हैं, जिसके बाद परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इस कारण यह तय है कि नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव मार्च-अप्रैल तक टाले जा सकते हैं।

अब आइए नजर डालते हें कि किस निकाय में महापौरों का कार्यकाल कितना बाकी है…?

रायपुर में महापौर ऐजाज ढेबर का कार्यकाल 6 जनवरी को समाप्त होगा

भिलाई चरोदा में महापौर निर्मल कोसरे का कार्यकाल 3 जनवरी को समाप्त होगा

भिलाई में महापौर नीरज पाल का कार्यकाल 6 जनवरी को समाप्त होगा

रिसाली में महापौर शशि सिन्हा का कार्यकाल 5 जनवरी को समाप्त होगा

दुर्ग में महापौर धीरज बाकलीवाल का कार्यकाल 6 जनवरी को समाप्त होगा

राजनांदगांव में महापौर हिमा देशमुख का कार्यकाल 3 जनवरी को समाप्त होगा

बीरगांव में महापौर नंदलाल देवांगन का कार्यकाल 4 जनवरी को समाप्त होगा

जगदलपुर में महापौर सफीरा साहू का कार्यकाल 4 जनवरी को समाप्त होगा

चीरमिरी में महापौर कंचन जायसवाल का कार्यकाल 6 जनवरी को समाप्त होगा

बिलासपुर में महापौर रामशरण यादव का कार्यकाल 4 जनवरी को समाप्त होगा

धमतरी में महापौर विजय देवांगन का कार्यकाल 6 जनवरी को समाप्त होगा

रायगढ़ में महापौर जानकी काटजू पाल का कार्यकाल 6 जनवरी को समाप्त होगा

अंबिकापुर में महापौर अजय तिर्की का कार्यकाल 8 जनवरी को समाप्त होगा

कोरबा में महापौर राजकिशोर प्रसाद का कार्यकाल 10 जनवरी को समाप्त होगा

छत्तीसगढ़ में फिलहाल नगरीय निकाय और पंचायत के चुनाव टलते नजर आ रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि स्थानीय निकाय के चुनाव प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं के बाद कराए जा सकते हैं। नगरीय निकाय चुनाव के लिए सरकार ने छह महीने का समय ले लिया है। वहीं, पंचायत चुनाव के लिए भी अध्यादेश के जरिए सरकार छह महीने का समय ले सकती है। चुनाव कार्यक्रम टलने के बाद अब सरकार स्थानीय निकायों में प्रशासक नियुक्त कर सकेगी। जनवरी के पहले सप्ताह में प्रशासकों की नियुक्ति शुरु हो जाएगी।

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में ऐसा पहली बार होगा, जब नगर निगम और पंचायत का कार्यकाल खत्म होने के बाद चुनाव कराए जाएंगे। प्रदेश में 3 जनवरी के बाद से 14 नगर निगमों में एक-एक कर महापौर की जगह प्रशासक बैठ जाएंगे। सबसे पहले 3 जनवरी को राजनांदगांव और भिलाई चरौदा का कार्यकाल खत्म हो रहा है।

28 मार्च तक चलेंगी बोर्ड की परीक्षाएं – उल्लेखनीय है कि 1 मार्च से 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। ये परीक्षाएं 28 मार्च तक चलेंगी। शिक्षा विभाग 15 फरवरी से परीक्षाओं की तैयारी शुरु कर देगा। दोनों चुनावों में सबसे बड़ा अमला शिक्षा विभाग का ही लगाया जाता है। ऐसे में अगर चुनाव 15 फरवरी के पहले नहीं हो पाए तो आचार संहिता अप्रैल में लगेगी।

Chhattisgarh Medical Education : मेडिकल छात्रों को बड़ी सौगात, सीएम साय करेंगे 200 सीटर छात्रावास और कैंसर भवन का भूमिपूजन
राजस्थान में चिकित्सा अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा के लिए तैयारी पूरी, बनाए गए नियंत्रण कक्ष
DAV National Games : दुर्ग जिले की तुलिका गढ़े़वाल ने राष्ट्रीय स्तर पर किया नाम, डीएवी नेशनल गेम्स में जीता सिल्वर मेडल
प्रेमिका के पति को New Year🎊 पार्टी देने बुलाया और विडियो कॉल कर प्रेमिका को दिखाया LIVE मर्डर, आरोपी प्रेमी से 3 मोबाइल और मर्डर के दौरान उपयोग में लाया पत्थर जब्त
खरहरा पिकनिक स्पॉट से महिला का अपहरण, जंगल में ले जाकर दुष्कर्म; तीन आरोपियों ने दोस्तों से की मारपीट..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Janmashtami Accident
Bilaspur Janmashtami Accident : जन्माष्टमी पर मटकी बांधते समय हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक झुलसा

Bilaspur Janmashtami Accident :बिलासपुर, जन्माष्टमी के मौके पर…

Bilaspur Festival Security
Bilaspur Festival Security : बिलासपुर में त्योहारों से पहले पुलिस का एक्शन, 50 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

Bilaspur Festival Security :त्योहारों के दौरान पुलिस लगातार…

Property Dealer Murder Case
Property Dealer Murder Case : उधारी के विवाद में राजनांदगांव में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

Property Dealer Murder Case : घटनास्थल से साक्ष्य…

TET Teachers Protest
TET Teachers Protest : शिक्षक दिवस पर TET आधारित पदोन्नति की मांग, तुता मैदान में होगा ‘न्याय सत्याग्रह’

TET Teachers Protest : शिक्षकों के मुताबिक 5…

Simga Illegal Liquor Action
Simga Illegal Liquor Action : सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 पाव देशी मसाला शराब के साथ 2 कोचिए गिरफ्तार

सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?