CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Digital Ads से पैसा कमाने वाली Google और मेटा छापेंगी नोट,फाइनेंस बिल 2025 में संशोधन से ऐसे होगा फायदा

Digital Ads से पैसा कमाने वाली Google और मेटा छापेंगी नोट,फाइनेंस बिल 2025 में संशोधन से ऐसे होगा फायदा

By Newsdesk Admin
24/03/2025
Share

सीजी भास्कर 24 मार्च भारत सरकार ने फाइनेंस बिल 2025 में एक जरूरी संशोधन किया है. जिसमें Digital Ads से पैसा कमाने वाली ग्लोबल कंपनियों जैसे Google और Meta पर टैक्स का बोझ कम कर दिया गया है. इस संशोधन में सबसे बड़ी खबर ये है कि 6% Equalisation Levy को हटा दिया गया है. जिसका सीधा फायदा इन कंपनियों को होने वाला है. आइए, समझते हैं कि ये संशोधन क्या है, ये इतना जरूरी क्यों है, और कैसे इससे इन डिजिटल कंपनियों को फायदा मिलेगा.Equalisation Levy क्या था?Equalisation Levy एक तरह का टैक्स था, जिसे भारत सरकार ने 2016 में पेश किया था.

ये टैक्स विदेशी डिजिटल कंपनियों पर लगाया जाता था. जो भारतीय यूजर्स को डिजिटल सर्विसेस (जैसे एड्स, ऑनलाइन शॉपिंग, क्लाउड सर्विसेस) ऑफर करती थीं. इसका मेन मोटीव ये था कि इन कंपनियों पर उसी तरह से टैक्स लगाया जाए जैसे भारतीय कंपनियों पर लोकल लेवल पर लगाया जाता है.6% Equalisation Levy के जरिए विदेशी कंपनियां जो Google, Meta, Amazon भारतीय एडवर्टाइजर्स से डिजिटल एड्स के जरिए पैसा कमाती थीं. उन कंपनियों पर ये 6% टैक्स लगाया जाता था. ये सीधे तौर पर इसलिए लगाया था कि इन कंपनियों को भारतीय टैक्स सिस्टम में लाया जाए और भारत में उनके द्वारा किए गए कारोबार पर टैक्स लगाया जाए.कैसे होगा इन कंपनियों को फायदा?

इस संशोधन के बाद, इन कंपनियों को अब भारत में अपनी डिजिटल सर्विसेस से होने वाली इनकम पर कम टैक्स देना होगा. इससे उनका कुल टैक्स बिल कम होगा और वे अपनी इनकम का ज्यादा हिस्सा अपने इन्वेस्टमेंट या ग्रोथ के लिए यूज कर सकेंगी.टैक्स की कमी से इन कंपनियों को अपने भारतीय ऑपरेशंस को और बढ़ाने का मौका मिलेगा. वे अब अपनी सर्विसेस की कीमतों में और ज्यादा फ्लैक्सिबिलिटी ला सकती हैं. इसके अलावा भारतीय मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत कर सकती हैं.पहले Equalisation Levy के वजह से विदेशी कंपनियों को कुछ हद तक नुकसान होता था. लोकल कंपनियों को कंपटीशन से फायदा मिलता था. अब जब टैक्स में कमी की गई है

, तो विदेशी कंपनियां अपनी सर्विसेस को बेहतर तरीके से पेश कर पाएंगी. ये भारतीय डिजिटल मार्केट के लिए एक बड़ा बदलाव हो सकता है.इन कंपनियों का भारतीय बाजार में इन्वेस्टमेंट बढ़ सकता है. इससे डिजिटल एड्स, ई-कॉमर्स, और बाकी सेक्टर्स में ज्यादा इन्वेस्टमेंट और ग्रोथ देखने को मिल सकती है, जिससे भारतीय इकोनॉमी को भी फायदा होगा.

Jhalawar School Roof Fall : एक की छत, दूसरे की दीवार गिरी, सरकार ने गठित की हाई-लेवल कमेटी
रामजीलाल ने इतिहास का एक पन्ना पलटा…राणा सांगा पर अखिलेश ने किया सपा सांसद का बचाव
महाराष्ट्र में जबरदस्ती हिंदी-भोजपुरी बुलवाने पर विवाद, शिवसेना-MNS वर्कर्स ने ऑटो ड्राइवर को पीटा, माफी मंगवाई
करछना: कौन हैं वो दो परिवार… जिनसे मिलने जा रहे थे सांसद चंद्रशेखर आजाद? हो गया बवाल
देवर ने भरी भाभी की मांग, वीडियो अपलोड कर दोनों ने लगाई मौत की छलांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Drunk Man With Cobra
Drunk Man With Cobra : नशे में ग्रामीण ने गले में लपेटा कोबरा, गांव में घूमता देख लोगों में मची दहशत

Drunk Man With Cobra : घटना के बाद…

Fake Doctor Case 
Fake Doctor Case : झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, 3 साल के बच्चे की मौत से मचा हड़कंप

Fake Doctor Case : घटना के बाद स्थानीय…

Akaltara Fire Rescue 
Akaltara Fire Rescue : बड़ा हादसा टला, पुलिस की तत्परता से आग के बीच 14 लोगों को सुरक्षित बचाया

Akaltara Fire Rescue : पुलिस और संबंधित विभाग की…

Balodabazar Development
Balodabazar Development : बलौदाबाजार को बड़ी सौगात की तैयारी, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने की पहल

Balodabazar Development :प्रस्तावित कार्यों को लेकर आगे की…

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling : बोलेरो से 88 किलो गांजा जब्त, 44 लाख के नशीले पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार

Ganja Smuggling : पुलिस अब आरोपी से पूछताछ…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?