CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » स्कूली छात्रा को हाईवा ने रौंदा, मौके पर मौत, भिलाई में भीड़ ने सड़क पर शव रखकर किया चक्काजाम, हटाने पुलिस ने किया बल प्रयोग

स्कूली छात्रा को हाईवा ने रौंदा, मौके पर मौत, भिलाई में भीड़ ने सड़क पर शव रखकर किया चक्काजाम, हटाने पुलिस ने किया बल प्रयोग

By Newsdesk Admin 21/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 21 दिसंबर। कल शाम स्कूल से घर लौट रही छात्रा को हाईवा ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुरानी भिलाई पुलिस ने बताया कि छात्रा की पहचान भावेश निषाद के रूप में हुई है। वो ग्राम रिंगनी की रहने वाली थी और कक्षा 8वीं में पढ़ती थी। बीती शाम वह स्कूल छूटने के बाद साइकिल से अपने घर लौट रही थी। जैसे ही वो मोंहदी के पास पहुंची, हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने रात में लड़की का शव सड़क पर रखकर 4 घंटे तक चक्काजाम कर दिया। पुरानी भिलाई पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया गया, जब वो नहीं माने तो तहसीलदार को भी वहां बुलाया गया। सभी अधिकारियों ने मिलकर गुस्साए परिजनों को समझने की काफी कोशिश की, लेकिन जब वो नहीं माने तो पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा। जब गांव वाले इधर उधर भागे तो मौका देखकर पुलिस के अधिकारियों ने खुद बच्ची के शव को वहां से उठवाया और डायल 112 में रखकर सुपेला स्थित मॉर्चुरी भेजा। इसके बाद टीम बच्ची के परिजनों को थाने ले आई और परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस हाइवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि इस क्षेत्र में रेत और मुरुम से भरे हाइवा दिन रात निकलते रहते हैं। पुलिस भी इन पर कोई रोक नहीं लगा पा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर लगातार भारी वाहन चलने के चलते लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने शासन प्रशासन से इस पर कार्रवाई करने की मांग की है।

You Might Also Like

आंगनबाड़ी में खेल रही मासूम पर गिरा लोहे का पाइप, लापरवाही बनी मौत की वजह

फोन पर बात करते आपा खो बैठी लड़की, ब्लेड से कलाई काटी और बेहोश हो….

फांसी के फंदे पर झूल रहा था युवक, कांस्टेबल ने तोड़ा दरवाजा और CPR देकर बचाई जान

लैब टेक्नीशियन भर्ती में उलटफेर : 102 पास कैंडिडेट नॉन-एलिजिबल घोषित

शादी के रिसेप्शन में डांस करते-करते गिरी महिला, अस्पताल में हुई मौत – हार्ट अटैक का शक

TAGGED: bhilainews, Breaking news, Chhattisgarh, crime news, hamarbhilai, india, police, Raipur Breaking
Newsdesk Admin 21/12/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे IAS सुबोध कुमार सिंह, छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री सचिवालय में बनाया प्रमुख सचिव 
Next Article दर्दनाक हादसा : घर में लगी भीषण आग, दूध डेयरी दुकान से बढ़ी और बिल्डिंग को घेरा, ऊपर रहता था परिवार, पति-पत्नी बच्चों सहित 4 लोग ज़िंदा जले

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़फीचर्ड

आंगनबाड़ी में खेल रही मासूम पर गिरा लोहे का पाइप, लापरवाही बनी मौत की वजह

21/08/2025
The girl lost her temper while talking on the phone
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डराज्य

फोन पर बात करते आपा खो बैठी लड़की, ब्लेड से कलाई काटी और बेहोश हो….

21/08/2025
अन्यघटना दुर्घटनादेश-दुनिया

फांसी के फंदे पर झूल रहा था युवक, कांस्टेबल ने तोड़ा दरवाजा और CPR देकर बचाई जान

21/08/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डराज्यरोजगारसरकारी नौकरी/ Govt Job

लैब टेक्नीशियन भर्ती में उलटफेर : 102 पास कैंडिडेट नॉन-एलिजिबल घोषित

21/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?