सीजी भास्कर, 12 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी का अवसर (Chhattisgarh Agniveer Recruitment) खुला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में गृह विभाग के अंतर्गत आरक्षक के 36 पदों पर पूर्व अग्निवीरों की भर्ती को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलकर जनजातीय कार्य विभाग करने का फैसला लिया गया।

पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा मौका Chhattisgarh Agniveer Recruitment
राज्य में पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षक के 36 पद निर्धारित किए गए हैं। भर्ती में पूर्व अग्निवीरों के लिए श्रेणीवार 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान भी पहले से किया जा चुका है। इस फैसले से सैन्य सेवा पूरी कर चुके युवाओं को पुलिस विभाग में नौकरी पाने का अवसर मिलेगा।
यह भी पढ़ें: PM Awas Yojana : रायगढ़ में 134 हितग्राहियों से होगी पीएम आवास की राशि वसूली, 8 साल बाद भी अधूरे मकान
विभाग का नाम बदलने को मंजूरी
कैबिनेट ने आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलकर जनजातीय कार्य विभाग करने का निर्णय (Chhattisgarh Agniveer Recruitment) लिया है। अब विभाग नए नाम से जाना जाएगा।
यह भी पढ़ें: Assistant Teacher Recruitment : सहायक शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव, दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी मिलेगा आवेदन का मौका
मोदी के 25 साल के नेतृत्व पर प्रस्ताव
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव भी पारित (Chhattisgarh Agniveer Recruitment) किया गया। इसमें गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के उनके कार्यकाल का उल्लेख किया गया।
खबरें और भी पढ़ें…Dowry Harassment Case : शादी के दूसरे दिन से प्रताड़ना का आरोप, डिप्टी कलेक्टर पति पर 3 करोड़ और कार मांगने की शिकायत


