CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sitapur Rescue : पक्षी पकड़ने इमली के पेड़ पर चढ़ा युवक, 14 घंटे तक फंसा रहा; देसी जुगाड़ से हुआ रेस्क्यू

Sitapur Rescue : पक्षी पकड़ने इमली के पेड़ पर चढ़ा युवक, 14 घंटे तक फंसा रहा; देसी जुगाड़ से हुआ रेस्क्यू

By Newsdesk Admin
12/07/2026
Share
Sitapur Rescue
Sitapur Rescue

सीजी भास्कर, 12 जुलाई : सरगुजा जिले के सीतापुर (Sitapur Rescue) नगर पंचायत के केसला वार्ड में पक्षी पकड़ने के चक्कर में एक युवक की जान मुश्किल में पड़ गई। युवक विशाल इमली के पेड़ पर चढ़ तो गया, लेकिन नीचे नहीं उतर सका। वह पूरी रात करीब 14 घंटे तक पेड़ पर ही फंसा रहा। रविवार सुबह ग्रामीणों और डायल-112 की टीम ने देसी जुगाड़ से उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया।

Contents
    • खोखी पक्षी पकड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था युवक : Sitapur Rescue
    • पूरी रात पेड़ की डंगाल पकड़कर बैठा रहा : Sitapur Rescue
    • देसी जुगाड़ से सुरक्षित नीचे उतारा
  • Sitapur Rescue  बड़ा हादसा टला

खोखी पक्षी पकड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था युवक : Sitapur Rescue

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 6 बजे मिथिलेश नामक युवक बगुला प्रजाति के ‘खोखी’ पक्षी का शिकार करने विशाल इमली के पेड़ पर चढ़ा था। पक्षी के पीछे-पीछे वह कई फीट ऊपर पहुंच गया, लेकिन पेड़ के बीच वाले हिस्से में तना तो मोटा था, मगर पकड़ने के लिए कोई शाखा नहीं थी। ऐसे में वह न ऊपर जा सका और न ही नीचे उतर पाया।

पूरी रात पेड़ की डंगाल पकड़कर बैठा रहा : Sitapur Rescue

अंधेरा होने के बाद आसपास लोगों की आवाजाही बंद हो गई, जिससे किसी को उसकी जानकारी नहीं मिली। युवक पूरी रात पेड़ की डंगाल पकड़कर बैठा रहा। रविवार सुबह जब ग्रामीण उधर से गुजरे तो पेड़ पर युवक को देखकर हैरान रह गए। इसके बाद डायल-112 पुलिस को सूचना दी गई।

देसी जुगाड़ से सुरक्षित नीचे उतारा

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और डायल-112 की टीम ने मिलकर रेस्क्यू शुरू किया। पेड़ की मजबूत डाल पर मोटी रस्सी फेंकी गई और उसके सिरे पर लकड़ी बांधी गई। ग्रामीणों के निर्देश पर युवक लकड़ी पर बैठा और रस्सी पकड़कर धीरे-धीरे नीचे उतर आया। करीब 14 घंटे बाद उसे सुरक्षित जमीन पर उतार लिया गया।

Sitapur Rescue  बड़ा हादसा टला

रेस्क्यू (Sitapur Rescue)  के बाद युवक ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों की सूझबूझ और डायल-112 की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, ‘खोखी’ बगुला प्रजाति का पक्षी है, जो शाम के समय ऊंचे पेड़ों की पतली टहनियों पर बैठता है और कुछ क्षेत्रों में लोग इसका शिकार भी करते हैं।

Chhattisgarh Weather Update : मानसून की रफ्तार धीमी,13% कम हुई बारिश, जानिए आपके जिले का हाल
IPS Jitendra Shukla NSG Posting: जगदलपुर से दिल्ली तक भरोसे की छलांग, जितेंद्र शुक्ला बने NSG में एसपी
भोरमदेव मंदिर में कांवड़ियों की भीड़ से बिगड़ी व्यवस्था, सीढ़ियों पर एक-दूसरे के ऊपर गिरे श्रद्धालु
Supari Killing Durg : नौकरी के वादे में पनपी हत्या, चौंकाने वाला साज़िश का पर्दाफाश
भूख-प्यास से 19 गायों की मौत, सड़कर कंकाल बने:नदी किनारे फेंका, बदबू फैलने पर पता चला; गरियाबंद के गौशाला में 150 मवेशी बचाए गए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BJP Tribal Woman Worker : पहाड़ी कोरवा महिला कार्यकर्ता पर अभद्र टिप्पणी, एफआईआर दर्ज
BJP Tribal Woman Worker : पहाड़ी कोरवा महिला कार्यकर्ता पर अभद्र टिप्पणी, एफआईआर दर्ज

भाजपा की पहाड़ी कोरवा महिला कार्यकर्ता पर फेसबुक…

Wife Murder Raigarh : पालक की सब्जी पर विवाद, पत्नी की हत्या; शव जलाकर हड्डियां आंगन में दफनाईं
Wife Murder Raigarh : पालक की सब्जी पर विवाद, पत्नी की हत्या; शव जलाकर हड्डियां आंगन में दफनाईं

सीजी भास्कर, 26 अगस्त :  छत्तीसगढ़ के रायगढ़…

BSP Scrap Theft Case
BSP Scrap Theft Case : बीएसपी लोहा चोरी प्रकरण में 900 पेज के चालान में 66 गवाह, फरारी काट रहे लोगों की सरगर्मी से तलाश

भिलाई इस्पात संयंत्र से 250 टन से ज्यादा…

Chhattisgarh Mukti Dham : 22 निकायों में बनेंगे नए मुक्तिधाम, 8.42 करोड़ की पहली किस्त जारी
Chhattisgarh Mukti Dham : 22 निकायों में बनेंगे नए मुक्तिधाम, 8.42 करोड़ की पहली किस्त जारी

राज्य शासन ने 22 नगरीय निकायों के प्रस्तावों…

Bilaspur Hotel Fight : बासी समोसे की शिकायत पर ग्राहक को होटल संचालक ने पीटा
Bilaspur Hotel Fight : बासी समोसे की शिकायत पर ग्राहक को होटल संचालक ने पीटा

बिलासपुर में बासी समोसा परोसे (Bilaspur Hotel Fight) …

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?