CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायगढ़ में दूसरे राज्यों से आए 50 लोग थाने लाए गए: पुलिस कर रही वेरिफिकेशन, ज्यादातर पश्चिम बंगाल से

रायगढ़ में दूसरे राज्यों से आए 50 लोग थाने लाए गए: पुलिस कर रही वेरिफिकेशन, ज्यादातर पश्चिम बंगाल से

By Newsdesk Admin
27/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 27 अप्रैल |

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पुलिस ने बाहर से आए लोगों का वेरिफिकेशन शुरू कर दिया है। रविवार सुबह कोतवाली पुलिस शहर के अलग-अलग मोहल्लों में दबिश देकर करीब 50 लोगों को थाने ले आए। यहां उनके आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है और अब पुलिस ऐसे लोगों की जांच कर रही है, जो दूसरे राज्यों से आकर शहर में बिना वेरिफिकेशन के रह रहे हैं।

रविवार की सुबह कोतवाली पुलिस इंदिरा नगर और आसपास के मोहल्लों से करीब 50 लोगों को थाने ले आई। यहां सभी के आधार कार्ड, पहचान पत्र और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि इसमें अधिकांश मुर्शिदाबाद और पश्चिम बंगाल के दूसरे जिले के लोग हैं, जो रायगढ़ में कमाने-खाने के लिए आए हुए हैं। अभी तक किसी संदिग्ध के नहीं मिलने की बात कही जा रही है।

थाना में नहीं कराते मुसाफिरी दर्ज

बताया जा रहा है कि शहर में कबाड़, भवन निर्माण और अलग-अलग कामों के लिए ठेकेदार दूसरे राज्यों से मजदूरों को ले आते हैं, लेकिन थाना में मुसाफिरी दर्ज नहीं कराते, न ही किसी तरह से पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाता है। इससे बाहरी राज्यों से आकर कई लोग यहां किराए में रहने लगे हैं।

इससे पहले 37 पकड़ाए थे

पुलिस ने 23 अप्रैल को ऐसे 37 लोगों को पकड़ा था, जो लंबे समय से अपनी पहचान छिपाकर रह रहे थे। पूंजीपथरा पुलिस ने 19 और कोतवाली पुलिस ने 18 लोगों पर कार्रवाई की थी।

जांच में सामने आया कि ये सभी किसी न किसी ठेकेदार के अंतर्गत काम कर रहे थे। जब थाने में मुसाफिरी दर्ज न होने और पहचान छुपाने की बात प्रमाणित हुई, तो इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि इनमें से अधिकांश पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और मालदा जिलों से हैं और ये चक्रधरनगर, पूंजीपथरा, गेरवानी, उर्दना और भैंसाकोठा जैसे क्षेत्रों में किराए के मकानों में रह रहे थे।

पुलिस जांच कर रही है

कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने बताया कि फिलहाल करीब 50 लोगों को थाने लाया गया है, जो बाहरी राज्यों से आकर शहर में रह रहे थे। इन सभी की जांच और दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अवैध रूप से तो नहीं रह रहा है।

राज रघुवंशी हत्याकांड: बॉयफ्रेंड ने ही लाया कफन, फिर पत्नी को बताई अंतिम संस्कार की हर अपडेट, पुलिस भी हैरान!
Green Park Colony Raigarh : EWS जमीन में गड़बड़ी पर गिरी गाज, कॉलोनी का रजिस्ट्रीकरण निरस्त
लकड़ी समझ कर पास पहुंचे तो निकला 10 फीट का 4 क्विंटल वजनी विशाल मगरमच्छ
E-Auto Service Launched In Raipur : सीएम साय ने नवा रायपुर में ई-ऑटो सेवा का किया शुभारंभ…लखपति दीदी योजना के तहत 40 महिलाओं को मिला रोजगार…         
CG Education News : कलेक्टर-एसपी ने शिक्षकों की बैठक लेकर लगाई क्लास, बेहतर परिणाम नहीं आने पर…!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Deepak Baij Tribal Remark
Deepak Baij Tribal Remark : दीपक बैज का बड़ा बयान- CM आदिवासी नहीं, बनवासी हैं; बोले- ढालदास तो ट्रेलर है

Deepak Baij Tribal Remark : आगामी चुनाव की…

Chhattisgarh National Games 2026
National Games 2026 : 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़, तैयारियां शुरू

National Games 2026 :0वें नेशनल गेम्स की मेजबानी…

Murder Accused Arrest
Murder Accused Arrest : कवर्धा में हत्या के बाद बदला ठिकाना, तेलंगाना में छिपा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Murder Accused Arrest :कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव ने…

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?