CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई के पेट्रोल पंप में देर रात एयर गन और चाकू की नोक पर लूट, कैश और दो मोबाइल ले भागे नकाबपोश आरोपी, कहा – “रात को पेट्रोल नहीं दे सकते तो रूपये दो”

भिलाई के पेट्रोल पंप में देर रात एयर गन और चाकू की नोक पर लूट, कैश और दो मोबाइल ले भागे नकाबपोश आरोपी, कहा – “रात को पेट्रोल नहीं दे सकते तो रूपये दो”

By Newsdesk Admin
21/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 21 दिसंबर। रात पौने 1 बजे दोपहिया गाड़ियां लेकर पेट्रोल भरवाने पंप पहुंचे चार युवकों को जब पता कर्मचारियों ने बताया कि पेट्रोल पंप बंद हो चुका है तो वे आगबबूला हो गए। एयर गन और निकाल कर उन्होंने कर्मियों को डराते हुए डंडे से मारा और पेट्रोल बिक्री की रकम कैश 28 हजार रूपये आलमारी से निकाल कर रख लिए। आरोपियों ने मुंह पर गमछा और सिर पर मंकी कैप लगा रखी थी। उन्होंने कर्मचारियों का मोबाइल भी छीना और मौके से निकल भागे। घटना की सूचना पर नंदिनी पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 309(6) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

नंदिनी थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि दुर्ग जिले के मेडेसरा स्थित बोथरा पेट्रोल पंप के कैशियर छत्रपाल साहू (18 वर्ष) निवासी पथरिया की सूचना पर चार नकाबपोश अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का अपराध दर्ज किया गया है। कैशियर ने पुलिस को बताया कि वह और गोपाल साहू पेट्रोल पंप में डयूटी पर थे। शुक्रवार की रात्रि 10 बजे पेट्रोल पंप को बंद कर पेट्रोल पंप में स्थित आफिस में वो लोग सो रहे थे तभी रात्रि पौने 1 बजे के लगभग पेट्रोल पंप में एक एक्टिवा और बाईक से 4 लड़के जिनकी उम्र 25 से 30 साल के मध्य होगी, आए। उनमें से 2 लडके जो बाईक पर सवार थे, आफिस के पास आवाज दिए। कैशियर और गोपाल उठकर आफिस का गेट खोले तो उन्होंने लोगो इमरजेंसी बोल कर पेट्रोल गाड़ी में डालने कहा। जब गोपाल ने बताया कि पेट्रोल पंप बंद हो चुका है वो पेट्रोल नहीं दे सकते तो दोनों लड़के गाली देने लगे। इसमें से एक युवक चड्डा पहना, उनके चेहरे पर गमछा बंधा हुआ था। दूसरा लड़का दुबला पतला छोटा कद चेहरे में मंकी कैप लगाया हुआ था। दोनों एक राय हो धमकाने लगे कि तुम लोग हमें पेट्रोल नहीं दे रहे हो तो रूपये दो। विरोध करने पर दोनों लड़के हाथ मुक्का व डंडा से मारपीट करने लगे। अपने पास रखे चाकू से छत्रपाल और गोपाल को एयर गन दिखा डरा धमका कर आफिस में रखे आलमारी के लाकर को तोड़ कर पेट्रोल ब्रिकी का रकम लगभग 28 हजार कैश, छत्रपाल और गोपाल की जेब से मोबाईल फोन छीन कर अपने साथ ले गए। उनके साथ आए 2 अन्य लड़के आफिस के बाहर ही खडे़ थे जो कद में छोटे थे। वे लोग भी अपने मुंह में कपड़ा बांधे हुए थे। मारपीट करने से छत्रपाल के पैर, हाथ तथा चेहरे में चोट आई है। आरोपियों के भागने के बाद छत्रपाल ने घटना की जानकारी पेट्रोल पंप के मैनेजर गुलाब सोनी को दिया और उसने मालिक रजनीश शर्मा को फोन कर बताया। सभी देर रात नंदिनी थाना पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस टीम आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है।

Dhimrapur Road Raigarh : ढिमरापुर रोड की बदहाली पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सड़क नहीं सुधरी तो चक्काजाम की चेतावनी
Drunk Driving : शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी, न्यायालय ने लगाया 10 हजार का जुर्माना
बिलासपुर में बनेगी मेडिकल सिटी:28 एकड़ में बनेगा डायग्नोस्टिक हब, केंद्र देगा 25% अनुदान, 75% पीपीपी मॉडल से होगा
Raigarh Sanitation Protest : कांग्रेस का हल्ला बोल, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
हर घर को मिलेगा डिजिटल पता, जनता पर नहीं लगेगा नया Tax, 468 करोड़ से सड़कों का विकास, 200 करोड़ से बनेगा CNG प्लांट…

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Murder Case
Durg Murder Case : दुर्ग में सिगरेट विवाद व छेड़छाड़ के विरोध पर युवक की हत्या, दो हिरासत में

मोहन नगर थाना क्षेत्र के हरि नगर स्थित…

Chhattisgarh FDI Investment : सिंगापुर से छत्तीसगढ़ को 43,250 करोड़ का निवेश, 100 MW AI डेटा सेंटर पर 41,750 करोड़ खर्च
Chhattisgarh FDI Investment : सिंगापुर से छत्तीसगढ़ को 43,250 करोड़ का निवेश, 100 MW AI डेटा सेंटर पर 41,750 करोड़ खर्च

राज्य को विदेश से 43,250 करोड़ के निवेश…

Bhilai Drug Case
Bhilai Drug Case : भिलाई में चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, 2.10 लाख की हेरोइन व आईफोन जब्त

सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष…

Chhattisgarh Electricity Update : बिजली बिल समाधान योजना की नई डेडलाइन, BPL और किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
Chhattisgarh Electricity Update : बिजली बिल समाधान योजना की नई डेडलाइन, BPL और किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

बिजली बिल समाधान का लाभ (Chhattisgarh Electricity Update)…

Durg Police
Durg Police : दुर्ग में 185 पुलिस जवानों ने तड़के मारा छापा, हथियार व शराब जब्त

पुलिस ने मंगलवार तड़के दुर्ग, भिलाई नगर और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?