CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Monsoon Session 2026 : आज से अविश्वास प्रस्ताव और नकटी मुद्दे पर गरमाएगी सियासत

Chhattisgarh Monsoon Session 2026 : आज से अविश्वास प्रस्ताव और नकटी मुद्दे पर गरमाएगी सियासत

By Newsdesk Admin
13/07/2026
Share
Chhattisgarh Monsoon Session 2026
Chhattisgarh Monsoon Session 2026

सीजी भास्कर, 13 जुलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है, जो 17 जुलाई तक चलेगा। अवधि भले ही कम हो, लेकिन राजनीतिक दृष्टि से यह सत्र काफी अहम माना जा रहा है। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने सदन में अपने-अपने मुद्दों को लेकर रणनीति तैयार कर ली है। सत्र की शुरुआत पद्म विभूषण तीजन बाई को श्रद्धांजलि के साथ होगी। (Chhattisgarh Monsoon Session 2026)

Contents
  • सरकार को घेरने की रणनीति : Chhattisgarh Monsoon Session 2026
  • उपलब्धियों को सदन पटल पर रखने की तैयारी
Chhattisgarh Monsoon Session 2026
Chhattisgarh Monsoon Session 2026

 

पहले दिन प्रश्नकाल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के विभागों से जुड़े प्रश्नों पर चर्चा होगी। इसके अलावा सदन में विभिन्न जनहित और स्थानीय मुद्दों पर भी सरकार से जवाब मांगा जाएगा।

विधानसभा (Chhattisgarh Monsoon Session 2026) के दूसरे दिन कांग्रेस सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करेगी। इसके साथ ही नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाने की भी तैयारी है। कांग्रेस का आरोप है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में नियमों का पालन नहीं किया गया और प्रभावित लोगों के साथ अन्याय हुआ। विपक्ष इस मुद्दे पर सदन में विस्तृत चर्चा की मांग करेगा।

सरकार को घेरने की रणनीति : Chhattisgarh Monsoon Session 2026

अविश्वास प्रस्ताव के दौरान कानून-व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ अपराध, किसानों की समस्याएं, बेरोजगारी, बिजली-पानी, प्रशासनिक कार्यप्रणाली, भूमि विवाद और आदिवासी क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई है। विपक्ष इन विषयों पर सरकार से जवाब मांगने की तैयारी में है।

यह भी पढ़ें : मानसून सत्र में हंगामा, विधायक ने कहा- ‘सदन किसी के बाप…

उपलब्धियों को सदन पटल पर रखने की तैयारी

वहीं सरकार ने भी मानसून सत्र को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। सभी विभागों से संबंधित प्रश्नों के जवाब तैयार किए जा चुके हैं और मुख्यमंत्री सहित संबंधित मंत्री सदन में विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे। सरकार अपनी योजनाओं और उपलब्धियों को भी सदन के पटल पर रखने की तैयारी में है।

इस बार विधानसभा सचिवालय में कुल 1033 प्रश्न लगाए गए हैं। इनमें सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों और विभागों से जुड़े मुद्दों को उठाया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अविश्वास प्रस्ताव, नकटी प्रकरण और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों के चलते पूरे सत्र के दौरान सदन में तीखी बहस और हंगामे के आसार रहेंगे।

यह भी पढ़ें : मानसून सत्र : https://cgbhaskar.com/bjp-strategy/

Korba Electric Pole Accident : पोल से गिरने से युवक की मौत
यमुना के लिए केंद्र-दिल्ली सरकार साथ: शाह-गुप्ता की बैठक में बनी पुनरुद्धार की नई रणनीति
10-year-old girl raped : बाइक में घूमाने के बहाने वारदात
Internal conflict in BJP : 6 पार्षदों ने ज़ोन अध्यक्ष सचिन मेघानी को हटाने खोला मोर्चा
New picture of changing Bastar : रावघाट पहुंची पहली ट्रेन, पूर्व नक्सलियों ने भी किया सफर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Stepmother Maintenance : 77 साल की सौतेली मां को हाई कोर्ट से राहत, बेटों को हर माह 9 हजार देने का आदेश
Stepmother Maintenance : 77 साल की सौतेली मां को हाई कोर्ट से राहत, बेटों को हर माह 9 हजार देने का आदेश

महिला को भरण-पोषण के अधिकार से वंचित नहीं…

Nepal Flood : चाय के लिए रुके तो बची जान, नेपाल की तबाही से बाल-बाल बचे रायपुर के दिनेश
Nepal Flood : चाय के लिए रुके तो बची जान, नेपाल की तबाही से बाल-बाल बचे रायपुर के दिनेश

नेपाल बाढ़ (Nepal Flood) के दौरान चाय पीने…

Onion and Sugar Prices : प्याज-शक्कर ने बढ़ाई टेंशन, रसोई का बजट बिगड़ा
Onion and Sugar Prices : प्याज-शक्कर ने बढ़ाई टेंशन, रसोई का बजट बिगड़ा

त्योहारों से पहले महंगाई ने आम लोगों की…

Pharmacy Admission : फार्मेसी कॉलेजों में एडमिशन शुरू, 1 सितंबर से काउंसलिंग
Pharmacy Admission : फार्मेसी कॉलेजों में एडमिशन शुरू, 1 सितंबर से काउंसलिंग

छत्तीसगढ़ के फार्मेसी कॉलेजों में प्रवेश का इंतजार…

Congress Bastar Plan : राहुल गांधी के बस्तर दौरे की तैयारी, आदिवासी मुद्दों पर बनेगी रिपोर्ट
Congress Bastar Plan : राहुल गांधी के बस्तर दौरे की तैयारी, आदिवासी मुद्दों पर बनेगी रिपोर्ट

राहुल गांधी बस्तर दौरा (Rahul Gandhi Bastar Visit)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?