CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Government Scheme : महिलाओं के नाम पर बढ़ी संपत्ति खरीदने की होड़, पंजीयन शुल्क में छूट का असर

Chhattisgarh Government Scheme : महिलाओं के नाम पर बढ़ी संपत्ति खरीदने की होड़, पंजीयन शुल्क में छूट का असर

By Newsdesk Admin
13/07/2026
Share
Chhattisgarh Government Scheme
Chhattisgarh Government Scheme

सीजी भास्कर, 13 जुलाई। महिलाओं के नाम पर संपत्ति खरीदने को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की 50 फीसदी पंजीयन शुल्क छूट योजना का असर दिख रहा है। 6 मई से 30 जून 2026 के बीच महिलाओं के नाम 21,292 संपत्तियों की रजिस्ट्री हुई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह संख्या 14,668 थी। यानी करीब 45 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसी दौरान लोगों ने पंजीयन शुल्क में 50.14 करोड़ रुपए की छूट का लाभ लिया। (Chhattisgarh Government Scheme)

Chhattisgarh Government Scheme
महिलाओं के नाम पर बढ़ी संपत्ति, पंजीयन शुल्क में छूट का असर : Chhattisgarh Government Scheme

 

पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल इस अवधि में कुल संपत्ति पंजीयन में महिलाओं की हिस्सेदारी 32 फीसदी थी, जो इस साल बढ़कर 41 फीसदी हो गई है। राज्य के करीब 75 फीसदी जिलों में महिलाओं के नाम संपत्ति पंजीयन में 20 फीसदी से अधिक की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई। जांजगीर-चांपा, बलोद, कोरिया, रायपुर और कांकेर ऐसे जिलों में शामिल हैं जहां सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली।

सामाजिक बदलाव का संकेत : Chhattisgarh Government Scheme

सरकार का कहना है कि पंजीयन शुल्क में 50 फीसदी छूट का उद्देश्य महिलाओं को संपत्ति का मालिक बनाकर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि महिलाओं के नाम संपत्ति होने से उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिलती है और परिवार में उनकी निर्णय लेने की भूमिका भी मजबूत होती है। सरकार ऐसी योजनाओं को आगे भी बढ़ावा देती रहेगी।

वित्त एवं वाणिज्यिक कर (पंजीयन) मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि महिलाओं के नाम पर बढ़ती रजिस्ट्री केवल आंकड़ों की बढ़ोतरी नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव का संकेत है। उनके मुताबिक संपत्ति स्वामित्व से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और सरकार नागरिकों को बेहतर व पारदर्शी पंजीयन सेवाएं देने के लिए लगातार सुधार कर रही है।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Revenue News : छत्तीसगढ़ में महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्री पर अब आधा शुल्क

24 AC कमरे, जिम, स्पा सुविधाओं वाली क्रूज सेवा UP में, जल्द शुरुआत
लाल मैदान में नवरात्र उत्सव का प्रथम निमंत्रण कार्ड विध्नहर्ता को अर्पित
Raigarh Love Suicide Case : प्रेम संबंध में टूटन, युवक ने घर में लगाई फांसी — भावुक वीडियो ने बढ़ाई परिजनों की पीड़ा
महिला को “डायन” बता तांत्रिक ने गर्म भाला से दागा शरीर, सिर मुंडवा मुंह पर पोती कालिख, पेड़ से बांधा, लोग देखते रहे तमाशा, कोई कुछ नहीं बोला….पुलिस को लगी खबर, तफ्तीश जारी
झूठ परोसने में माहिर भूपेश बघेल स्कूल बंदी के सवाल पर क्यों हो गए मौन – रिकेश सेन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat
Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat : 28 अगस्त को रक्षाबंधन, सुबह 9:48 बजे तक पूर्णिमा तिथि

Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat : ज्योतिष रितेश…

Food Sample Testing Report
Food Sample Testing Report : रायगढ़ में त्योहार के बाद आएगी खाद्य सैंपल की जांच रिपोर्ट, 30 सैंपल भेजे गए

Food Sample Testing Report  : रिपोर्ट आने के बाद…

Digvijay Stadium Rajnandgaon
Digvijay Stadium Rajnandgaon : स्टेडियम पर करोड़ों खर्च, फिर भी बदहाली; कांग्रेस ने मांगा भौतिक सत्यापन

Digvijay Stadium Rajnandgaon : मैदान पर पहले ही…

Goh Hunting Case
Goh Hunting Case : दंतेवाड़ा में गोह का शिकार कर वीडियो बनाया, 3 युवक गिरफ्तार

Goh Hunting Case : घटना का वीडियो बनाकर…

Bhojraj Nag Lemon Rain Statement
Bhojraj Nag Lemon Rain Statement : ‘नींबू काटते ही रुक गई बारिश’, BJP सांसद के बयान पर सियासी घमासान

Bhojraj Nag Lemon Rain Statement : भाजपा सांसद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?