CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Vaishali Nagar Illegal Plotting : विस में गूंजा अवैध प्लाटिंग का मुद्दा, विधायक रिकेश सेन ने सरकार से मांगा जवाब

Vaishali Nagar Illegal Plotting : विस में गूंजा अवैध प्लाटिंग का मुद्दा, विधायक रिकेश सेन ने सरकार से मांगा जवाब

By Newsdesk Admin
14/07/2026
Share
Vaishali Nagar Illegal Plotting
Vaishali Nagar Illegal Plotting

सीजी भास्कर, 14 जुलाई : वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही अवैध प्लाटिंग (Vaishali Nagar Illegal Plotting)  और बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनियों का मामला विधानसभा में गूंजा। विधायक रिकेश सेन ने सरकार से सवाल किया कि वर्ष 2024 से 17 जून 2026 तक नगर निगम भिलाई क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग, कृषि भूमि के बिना अनुमति डायवर्सन और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई। साथ ही उन्होंने एफआईआर, खसरा नंबरों पर रोक और दोषियों के खिलाफ उठाए गए कदमों की जानकारी भी मांगी।

Contents
  • सरकार ने बताई कार्रवाई की स्थिति
  • आम लोगों को सबसे ज्यादा नुकसान
  • ये भी पढ़ें : NH-45 Road Crack : 510 करोड़ की रतनपुर-पेंड्रा सड़क पहली बारिश में उखड़ी
  • घर का सपना रह जाता है अधूरा
  • ये भी पढ़ें : Security Guard Murder : बिलासपुर बाल संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा गार्ड की हत्या, चार बाल अपचारी फरार
  • सख्त कार्रवाई और जागरूकता की मांग

सरकार ने बताई कार्रवाई की स्थिति

दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र (Vaishali Nagar Illegal Plotting) से जुड़े इस मामले में सरकार ने जवाब दिया कि 37 अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण हटाए गए हैं। इसके अलावा 255 खसरा नंबरों की 35.897 हेक्टेयर भूमि के विक्रय और पंजीयन पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर और उप-पंजीयक को पत्र भेजा गया है। वहीं 6 अवैध प्लाटिंगकर्ताओं के खिलाफ न्यायालय में परिवाद दायर किया गया है तथा अन्य मामलों में कार्रवाई जारी है।

आम लोगों को सबसे ज्यादा नुकसान

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि अवैध प्लाटिंग केवल कानून का उल्लंघन नहीं, बल्कि आम लोगों की जीवनभर की कमाई से खिलवाड़ है। लोग अपनी जमा-पूंजी लगाकर प्लॉट खरीदते हैं, लेकिन बाद में पता चलता है कि कॉलोनी वैध नहीं है। ऐसी स्थिति में उन्हें सड़क, बिजली, पानी, नाली जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिलतीं और भवन निर्माण की अनुमति भी नहीं मिल पाती।

ये भी पढ़ें : NH-45 Road Crack : 510 करोड़ की रतनपुर-पेंड्रा सड़क पहली बारिश में उखड़ी

घर का सपना रह जाता है अधूरा

उन्होंने कहा कि कई परिवार घर बनाने का सपना लेकर प्लॉट खरीदते हैं, लेकिन अवैध कॉलोनी घोषित होने के बाद वर्षों तक निर्माण नहीं कर पाते। बैंक से ऋण नहीं मिलता और रजिस्ट्री तथा नक्शे से जुड़ी कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसका सबसे अधिक नुकसान उन परिवारों को होता है जिन्होंने अपनी जीवनभर की बचत निवेश की होती है।

ये भी पढ़ें : Security Guard Murder : बिलासपुर बाल संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा गार्ड की हत्या, चार बाल अपचारी फरार

सख्त कार्रवाई और जागरूकता की मांग

विधायक ने कहा कि अवैध प्लाटिंग करने वाले गिरोहों पर कड़ी कार्रवाई के साथ-साथ समय रहते ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाना जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और लोगों को जागरूक करने की मांग की, ताकि भविष्य में कोई भी नागरिक ऐसे मामलों में ठगी का शिकार न हो। उन्होंने कहा कि अवैध प्लाटिंग (Vaishali Nagar Illegal Plotting) पर प्रभावी नियंत्रण ही आम जनता के हितों की रक्षा कर सकता है।

गठबंधन में न तो नीति है और न ही नेता – पटना पहुंचे BJP सांसद अनुराग ठाकुर
LIVE: नीतीश कैबिनेट का हुआ विस्तार, बीजेपी के 7 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
बीजेपी ने झारखंड के मंत्री को बताया बांग्लादेशी मुसलमान, मच गया बवाल
DK ShivaKumar : बीजेपी नेता का दावा, कांग्रेस के लिए ‘एकनाथ शिंदे’ बनेंगे डीके शिवकुमार!
वर्ग हो या क्षेत्र, हमारी सरकार में हर पिछड़े को प्राथमिकता..बिहार के मोतिहारी में बोले मोदी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vedanta Plant Accident
Vedanta Plant Accident : वेदांता हादसे पर विधानसभा में घमासान, अनिल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर सरकार घिरी

सीजी भास्कर, 14 जुलाई :  छत्तीसगढ़ विधानसभा के…

Mungeli Welcome Gate
Mungeli Welcome Gate : 3.63 करोड़ के स्वागत द्वार ने बढ़ाई मुसीबत, बरसात में खोदी सड़क से जनता बेहाल

सीजी भास्कर, 14 जुलाई : मुंगेली शहर को आकर्षक…

Urban Local Bodies Fund
Urban Local Bodies Fund : नगरीय निकायों को विभिन्न मदों में 58.43 करोड़ की राशि जारी

सीजी भास्कर, 14 जुलाई :  प्रदेश के नगरीय…

Monsoon Update
Monsoon Update : ब्रेक मॉनसून से थमी बारिश की रफ्तार, 32 में से 16 जिले अब भी सामान्य से पीछे

सीजी भास्कर, 14 जुलाई : छत्तीसगढ़ में मानसून की…

Raigarh Industries Action
Raigarh Industries Action : उद्योगों पर बड़ा शिकंजा, 6 कंपनियों पर केस; 4 पर 8 लाख जुर्माना

सीजी भास्कर, 14 जुलाई : रायगढ़ जिले में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?