CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mobile Tree ATM : घर-घर पहुंचा ‘मोबाइल ट्री एटीएम’, पहले दिन मुफ्त बांटे 400 फलदार पौधे

Mobile Tree ATM : घर-घर पहुंचा ‘मोबाइल ट्री एटीएम’, पहले दिन मुफ्त बांटे 400 फलदार पौधे

By Newsdesk Admin
14/07/2026
Share

सीजी भास्कर  14 जुलाई | पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन और वन विभाग ने मोबाइल ट्री एटीएम (Mobile Tree ATM) की शुरुआत की है। इस अनूठी पहल के तहत अब लोगों के घरों और मोहल्लों तक मुफ्त में पौधे पहुंचाए जा रहे हैं। वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण से जोड़कर जिले का हरित क्षेत्र बढ़ाना है।

Contents
  • पहले दिन 300 लोगों को मिले 400 पौधे
  • “सिर्फ पौधा लगाना नहीं, उसे पेड़ बनाना भी जरूरी”
  • जनभागीदारी से बढ़ेगा ग्रीन कवर

सोमवार को मोबाइल ट्री एटीएम (Mobile Tree ATM) सुकमा नगर के पावारास और कुम्हाररास सहित विभिन्न रिहायशी इलाकों में पहुंचा। वाहन के पहुंचते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अभियान से जुड़े और उत्साहपूर्वक फलदार पौधे प्राप्त किए।

पहले दिन 300 लोगों को मिले 400 पौधे

अभियान के पहले ही दिन करीब 300 हितग्राहियों को 400 फलदार पौधे निशुल्क वितरित किए गए। इनमें कटहल, आम, अमरूद, जामुन और मुनगा (सहजन) के पौधे शामिल रहे। प्रशासन का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक परिवारों तक पौधे पहुंचाकर पौधारोपण को जनभागीदारी से जोड़ा जाए।

“सिर्फ पौधा लगाना नहीं, उसे पेड़ बनाना भी जरूरी”

कलेक्टर अमित कुमार ने कहा कि यह अभियान केवल पौधे बांटने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों में पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी का भाव विकसित करने का प्रयास भी है। उन्होंने कहा कि पौधा लगाना पहला कदम है, लेकिन उसकी नियमित देखभाल कर उसे पेड़ बनाना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।

जनभागीदारी से बढ़ेगा ग्रीन कवर

वनमंडलाधिकारी (डीएफओ) अक्षय भोंसले ने जिलेवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से ही सुकमा को हरित, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल जिला बनाया जा सकता है।

प्रशासन का मानना है कि मोबाइल ट्री एटीएम (Mobile Tree ATM) जैसी पहल लोगों तक आसानी से पौधे पहुंचाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाएगी। अभियान के शुरुआती दिन मिले उत्साहजनक प्रतिसाद से जिले में हरित आवरण बढ़ाने की उम्मीद और मजबूत हुई है।

Air India Flight Diversion : रायपुर लैंड होने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट भुवनेश्वर डायवर्ट, भड़के यात्री, जानिए वजह
कोरबा में बाढ़ से बचाए गए 17 लोग:खेती के लिए गए ग्रामीण नदी में फंसे, 10 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
Congress Training : प्रशिक्षण शिविर शुरू होते ही क्यों तेज हुआ सियासी संग्राम, नेताओं के बीच बढ़ी जुबानी जंग
Road Accident News Chhattisgarh: तीन जिलों में एक ही दिन सड़क हादसों की कड़ी, पांच की मौत
Hindi Journalism Bicentenary : भिलाई में होने जा रहा है वसुंधरा का ऐतिहासिक आयोजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Suhela Road Accident
Suhela Road Accident : गड्ढों से बचने की कोशिश में हादसा, ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार घायल

सुहेला-हथबंद मार्ग की जर्जर सड़क पर एक बार…

Kharge Purification Row : खड़गे के मंच के शुद्धिकरण पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, PM मोदी से FIR की मांग
Kharge Purification Row : खड़गे के मंच के शुद्धिकरण पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, PM मोदी से FIR की मांग

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

Nature Rakhi Festival : पेड़ों को राखी बांधकर किसान स्कूल ने दिया प्रकृति बचाने का संदेश
Nature Rakhi Festival : पेड़ों को राखी बांधकर किसान स्कूल ने दिया प्रकृति बचाने का संदेश

पेड़-पौधों की रक्षा और पर्यावरण संरक्षण (Nature Rakhi…

National Sports Day
National Sports Day : नंगे पांव खेलकर रचा इतिहास, तीन ओलंपिक में जीता गोल्ड, जानिए मेजर ध्यान चंद की अनसुनी कहानियां

भारतीय हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद…

Raipur Current Death : थाने के बाहर वाटर कूलर बना मौत का जाल, युवक की करंट से मौत; बचाने पहुंचा आरक्षक भी झुलसा
Raipur Current Death : थाने के बाहर वाटर कूलर बना मौत का जाल, युवक की करंट से मौत; बचाने पहुंचा आरक्षक भी झुलसा

रायपुर में शनिवार को करंट लगने (Raipur Current…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?