CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » High speed car crash : बिलासपुर में स्कूटी सवार की मौत, रायगढ़ में कार की टक्कर से तीन युवक गंभीर

High speed car crash : बिलासपुर में स्कूटी सवार की मौत, रायगढ़ में कार की टक्कर से तीन युवक गंभीर

By Newsdesk Admin
15/07/2026
Share
High speed car crash
High speed car crash

सीजी भास्कर, 14 जुलाई। छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसों के सीसीटीवी वीडियो सामने आए हैं, जिनमें तेज रफ्तार वाहनों की लापरवाही ने एक व्यक्ति की जान ले ली, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घटनाएं रविवार को हुईं और इनके वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। (High speed car crash)

High speed car crash
High speed car crash

बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में बिलासपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिर्री माइंस चौक के पास स्कूटी सवार देवेंद्र शर्मा (52) सड़क पर स्कूटी मोड़ रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह हवा में उछलकर कई फीट दूर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कार ने सड़क किनारे खड़ी एक अन्य स्कूटी को भी अपनी चपेट में ले लिया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज जब्त कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

दूसरी घटना (High speed car crash) रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र के खम्हार चौक की है। रविवार सुबह करीब सात बजे एक बाइक पर सवार तीन युवक सड़क पार कर रहे थे, तभी धरमजयगढ़ की ओर से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों युवक हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरा हादसा पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धरमजयगढ़ रेफर किया गया। फिलहाल पुलिस घायलों की पहचान और हादसे के अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।

बताया जा रहा है कि खम्हार चौक पहले भी कई गंभीर सड़क दुर्घटनाओं का गवाह बन चुका है। पूर्व में भी इसी स्थान पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रहे हादसों (High speed car crash)के बाद स्थानीय लोग इस क्षेत्र में यातायात सुरक्षा के लिए प्रभावी उपाय किए जाने की मांग कर रहे हैं।

बिलासपुर और रायगढ़ पुलिस ने दोनों मामलों में सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि संबंधित वाहन चालकों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ख़बरें और भी हैं : https://cgbhaskar.com/helmet-rally/ 

MSP Steel Incident: रायगढ़ में औद्योगिक सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल, मजदूर की मौत के बाद प्लांट को नोटिस
Raipur Municipal Corporation : 14 दुकानें सील, लाइसेंस फीस नहीं चुकाने पर कार्रवाई
Instagram Fake ID Case : इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर तस्वीरें वायरल करने का आरोप, नाबालिग से दुष्कर्म मामले में युवक गिरफ्तार
रायगढ़ में मास्टर चाबी से होती थी बाइक चोरी: सारंगढ़ और महासमुंद में 10-12 हजार में बेचते, 4 आरोपी गिरफ्तार, 16 बाइक बरामद
विधानसभा में MLA रिकेश सेन ने भिलाई और वैशाली नगर की 6 लाख आबादी के स्वास्थ्य सुविधा को लेकर उठाए प्रश्न, कहा – “सिर्फ घोषणाओं में नहीं पर्याप्त सेटअप के साथ सुपेला को बनाएं सौ बिस्तर अस्पताल”

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Divya Darbar Permission
Raipur Divya Darbar Permission : बागेश्वर धाम को अनुमति, हमें क्यों नहीं? प्रेमासाई महाराज ने दी आंदोलन की चेतावनी

Raipur Divya Darbar Permission : प्रेमासाई महाराज ने…

Durg Garba Event Controversy
Durg Garba Event Controversy : दुर्ग में गरबा कार्यक्रम के दौरान बवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष से धक्का-मुक्की!

Durg Garba Event Controversy : स दौरान एक…

Bilaspur Minor Driving Accident
Bilaspur Minor Driving Accident : नाबालिग की कार ने बाइक सवार इंजीनियर को मारी टक्कर, केस दर्ज!

Bilaspur Minor Driving Accident : सवाल उठ रहा…

Electric Shock Death
Electric Shock Death : फसल बचाने के लिए खेत में बिछाया करंट, चपेट में आने से युवक की मौत

Electric Shock Death : घटना से परिवार में…

Drug Smuggling Accused Escapes : इलाज के दौरान पुलिस को चकमा देकर भागा तस्करी का आरोपी

Drug Smuggling Accused Escapes : अस्पताल के सीसीटीवी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?