CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Train Derailment : रेलवे ट्रैक पर छोड़ा JCB बकेट, मालगाड़ी डिरेल, 10 गिरफ्तार

Bilaspur Train Derailment : रेलवे ट्रैक पर छोड़ा JCB बकेट, मालगाड़ी डिरेल, 10 गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
15/07/2026
Share
Bilaspur Train Derailment
Bilaspur Train Derailment

सीजी भास्कर, 15 जुलाई : बिलासपुर के करगी रोड रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी डिरेलमेंट मामले (Bilaspur Train Derailment ) में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि रेलवे ट्रैक पर छोड़े गए जेसीबी मशीन के बकेट से टकराने के कारण मालगाड़ी के तीन वैगन पटरी से उतर गए थे। मामले का मुख्य आरोपी निजी ठेकेदार पवन नायक अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। घटना 13 जुलाई दोपहर करीब 2:20 बजे करगी रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 स्थित लाइन नंबर-3 पर हुई थी। हादसे में मालगाड़ी के कई डिब्बे डिरेल हो गए थे। हालांकि, इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

Contents
  • ट्रैक पर बकेट छोड़कर भागे मजदूर
  • CCTV और मोबाइल लोकेशन से खुलासा
  • इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

ट्रैक पर बकेट छोड़कर भागे मजदूर

जांच में सामने आया कि जेसीबी का बकेट प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर उतारने के बाद 5-6 मजदूर उसे प्लेटफॉर्म नंबर-1 की ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान मालगाड़ी को आता देख मजदूर घबरा गए और भारी बकेट रेलवे ट्रैक पर ही छोड़कर भाग गए। ट्रैक पर पड़े बकेट से टकराने के कारण मालगाड़ी के तीन वैगन पटरी से उतर गए।

CCTV और मोबाइल लोकेशन से खुलासा

आरपीएफ ने बिलासपुर से इंदौर तक के विभिन्न रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। जांच के बाद 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपियों में कमलेश टेकाम उर्फ मुन्ना, नरहर सिंह उर्फ पिंटू, देवा सिंह, बुद्धू सिंह, छत्रपति मरावी, लोकेश मांडवी, अनुराग मरावी, अभिषेक यादव, मोहम्मद शमीर (जेसीबी बकेट मंगवाने वाला) और कोच अटेंडेंट अमित यादव शामिल हैं। आरपीएफ ने बताया कि मामले का मुख्य आरोपी पवन नायक अभी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Durg Crime : दुर्ग में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पिता गिरफ्तार, शिकायत दबाने के आरोपों की भी जांच की मांग
ट्रांसजेंडर संशोधन कानून 2026 की संवैधानिक वैधता को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती; आत्म-निर्धारण के अधिकार पर छिड़ी कानूनी जंग
State Bar Council Election Counting: 13 अक्टूबर से शुरू होगी वोटों की गिनती, 24 तक चलेगी प्रक्रिया
CG Paddy Scam : धान चूहे खा गए, कीड़े लग गए’ दलील नहीं आई काम, हाईकोर्ट ने FIR रद्द करने से किया इनकार
Gharghoda Shop Theft : दो किराना दुकानों में बड़ी चोरी, 5 लाख से अधिक नकदी पार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में जलभराव

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग ने लोगों…

Raigarh Cyber Awareness Campaign
Raigarh Cyber Awareness Campaign : बैंक पहुंची पुलिस टीम; खाताधारकों को ठगी से बचने के बताए तरीके

Raigarh Cyber Awareness Campaign :पुलिस ने बताया कि…

Raipur Policeman House Theft
Raipur Policeman House Theft : पुलिसकर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी-जेवर लेकर फरार

Raipur Policeman House Theft : पुलिस आसपास लगे…

Cyber Fraud Money Refund
Cyber Fraud Money Refund : साइबर ठगी में रकम लौटाना आसान, कोर्ट जाने की जरूरत नहीं

Cyber Fraud Money Refund :‘रिफंड के लिए अनुरोध’…

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh
Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh : सेवा संकल्प अभियान में स्कूलों में होंगी ‘विकसित भारत’ पर प्रतियोगिताएं

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh :कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?