CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Dhamtari SP Bhavna Pandey : एसपी भावना पांडेय ने मीडिया से मांगे सुझाव, नशा-सट्टा और चाकूबाजी पर सख्ती के निर्देश

Dhamtari SP Bhavna Pandey : एसपी भावना पांडेय ने मीडिया से मांगे सुझाव, नशा-सट्टा और चाकूबाजी पर सख्ती के निर्देश

By Newsdesk Admin
15/07/2026
Share
Dhamtari SP Bhavna Pandey
Dhamtari SP Bhavna Pandey

सीजी भास्कर, 15 जुलाई : धमतरी पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय (Dhamtari SP Bhavna Pandey) ने जिले के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्रतिनिधियों के साथ संवादात्मक बैठक कर कानून-व्यवस्था, बेसिक पुलिसिंग और जनसुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में मीडिया प्रतिनिधियों से अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के लिए सुझाव लिए गए। एसपी ने स्पष्ट कहा कि नशा, सट्टा, चाकूबाजी और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ आने वाले दिनों में और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Contents
  • नशा, सट्टा और चाकूबाजी पर होगी बड़ी कार्रवाई
  • पैदल और विजिबल पेट्रोलिंग पर विशेष जोर
  • पुलिस-मीडिया समन्वय को बताया सबसे बड़ी ताकत
  • बेहतर समन्वय पर बनी सहमति

नशा, सट्टा और चाकूबाजी पर होगी बड़ी कार्रवाई

बैठक के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों ने युवा सट्टा, नशे के बढ़ते प्रभाव, चाकूबाजी की घटनाओं, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, ई-रिक्शा के कारण शहर में लगने वाले जाम और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस चौकी स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव रखे।

एसपी भावना पांडेय (Dhamtari SP Bhavna Pandey) ने कहा कि धमतरी पुलिस पहले से ही नशा, सट्टा, अवैध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। अब इन अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा ताकि जिले में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

पैदल और विजिबल पेट्रोलिंग पर विशेष जोर

एसपी (Dhamtari SP Bhavna Pandey) ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में Foot Patrolling और Visible Policing को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की लगातार मैदान में मौजूदगी से अपराधों पर नियंत्रण लगेगा और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा भी बढ़ेगा। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को नियमित गश्त और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।

पुलिस-मीडिया समन्वय को बताया सबसे बड़ी ताकत

भावना पांडेय ने कहा कि पुलिस और मीडिया दोनों समाज के प्रति समान रूप से जवाबदेह हैं। मीडिया जहां पुलिस के अच्छे कार्यों को जनता तक पहुंचाए, वहीं किसी भी कमी या शिकायत को भी निष्पक्ष रूप से पुलिस के संज्ञान में लाए। उन्होंने कहा कि “दूध का दूध और पानी का पानी” की भावना से पुलिस हर सकारात्मक सुझाव का स्वागत करेगी और जनहित से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

बेहतर समन्वय पर बनी सहमति

बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। मीडिया प्रतिनिधियों ने एसपी की संवाद आधारित कार्यशैली की सराहना करते हुए भविष्य में भी पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर सहमति जताई। बैठक में जिले के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Constable Suspended : 20 हजार की रिश्वत मांगने के आरोप में आरक्षक सस्पेंड
Bhilai Triple Murder Case : हाईकोर्ट ने फांसी की सजा बदली, अब आखिरी सांस तक जेल में रहेगा दोषी
MNREGA Plantation : विशेष तकनीक से ग्राम लिटिया की बंजर जमीन हरियाली में हुई तब्दील
Chhattisgarh Cold Wave Update: 3 सिस्टम की हलचल से बदलेगा मौसम, दिन में धूप और रात में कंपकंपी
सीजी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज दोपहर, 3.20 लाख छात्रों का इंतजार खत्म
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

IFS Vivek Acharya
IFS Vivek Acharya : IFS विवेक आचार्य को नई पोस्टिंग, राज्य वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक बनाए गए

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2006 बैच के IFS अधिकारी…

PWD Chhattisgarh
PWD Chhattisgarh : लाभांडी-कचना-सड्डू के बीच बनेगी MR-43 सड़क, 3 लाख लोगों की राह होगी आसान

राजधानी में लाभांडी से कचना होते (PWD Chhattisgarh)…

Durg Murder Case
Durg Murder Case : बिरयानी खाने निकले युवक की चाकू-पत्थर से हत्या, गाली-गलौज के विवाद में 5 युवकों ने किया हमला

रक्षाबंधन की रात बिरयानी खाने निकले एक युवक…

District Hospital Durg
District Hospital Durg : ब्लड सैंपल के साथ रील बनाने का VIDEO वायरल, जिला अस्पताल की महिला टेक्नीशियनों पर होगी कार्रवाई?

जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में ड्यूटी…

Polampalli Potacabin
Polampalli Potacabin : पोटाकेबिन की 47 छात्राएं बीमार, एक की हालत गंभीर

बालिका पोटाकेबिन पोलमपल्ली में दो दिनों के भीतर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?