CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Takhatpur Chowpatty : चौपाटी की जमीन को लेकर बढ़ा विवाद, तीन दिन की मोहलत देकर आंदोलन की चेतावनी

Takhatpur Chowpatty : चौपाटी की जमीन को लेकर बढ़ा विवाद, तीन दिन की मोहलत देकर आंदोलन की चेतावनी

By Newsdesk Admin
18/07/2026
Share
Takhatpur Chowpatty
Takhatpur Chowpatty

रिपोर्टर : विक्की कश्यप

Contents
  • चौपाटी निर्माण स्थल पर अतिक्रमण का आरोप
  • नेता प्रतिपक्ष ने प्रशासन पर साधा निशाना Takhatpur Chowpatty
  • पहले भी अधिकारियों को दी जा चुकी है शिकायत
  • तीन दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो होगा धरना
  • कई भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद

सीजी भास्कर, 18 जुलाई। तखतपुर में प्रस्तावित चौपाटी की जमीन को लेकर एक बार फिर सियासी हलचल तेज (Takhatpur Chowpatty) हो गई है। शासकीय भूमि पर कथित अतिक्रमण को लेकर भाजपा पार्षद दल खुलकर सामने आ गया है। स्थानीय लोगों के बीच भी इस मुद्दे को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है और जल्द कार्रवाई की मांग उठने लगी है।

 

शुक्रवार को भाजपा पार्षदों ने नगर पालिका प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए साफ कहा कि यदि निर्धारित समय के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो 20 जुलाई को नगर पालिका कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा। पार्षदों ने पूरे मामले में प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए।

 

Takhatpur Chowpatty
Takhatpur Chowpatty

 

खबरें और भी हैं :  Harbhajan Singh : सुरक्षा हटाने पर हाईकोर्ट की दो टूक, विरोध प्रदर्शन को नहीं माना जान का खतरा

 

यह भी पढ़ें : Bilaspur waterlogging : बारिश बनी आफत, 150 से ज्यादा घरों में घुसा पानी

चौपाटी निर्माण स्थल पर अतिक्रमण का आरोप

 

भाजपा पार्षद दल का कहना है कि तखतपुर के पुराने थाना परिसर स्थित शासकीय भूमि पर चौपाटी विकसित करने की योजना है, लेकिन वहां लगातार कथित अतिक्रमण हो रहा है। उनका आरोप है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होने से परियोजना प्रभावित हो रही है।

 

नेता प्रतिपक्ष ने प्रशासन पर साधा निशाना Takhatpur Chowpatty

 

नेता प्रतिपक्ष कोमल सिंह ठाकुर ने कहा कि विधायक धर्मजीत सिंह के प्रयासों से नगरवासियों के लिए चौपाटी परियोजना प्रस्तावित की गई थी, लेकिन नगर पालिका की उपेक्षा के कारण शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे बढ़ते जा रहे हैं। उनका कहना है कि प्रशासन की लापरवाही से सार्वजनिक परियोजना पर असर पड़ रहा है।

 

यह भी पढ़ें : Mule account racket busted : साइबर फ्रॉड पर बड़ा एक्शन: म्यूल अकाउंट रैकेट का खुलासा, 5 गिरफ्तार

 

यह भी पढ़ें : Mule account racket busted : साइबर फ्रॉड पर बड़ा एक्शन: म्यूल अकाउंट रैकेट का खुलासा, 5 गिरफ्तार

पहले भी अधिकारियों को दी जा चुकी है शिकायत

 

कोमल सिंह ठाकुर ने बताया कि इस संबंध में पहले बिलासपुर कलेक्टर और एसडीएम को लिखित शिकायत भी भेजी जा चुकी है। शिकायत में चौपाटी के लिए चिन्हित स्थल पर शौचालय निर्माण किए जाने पर आपत्ति दर्ज कराते हुए उसे अतिक्रमण वाले स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की गई थी। उनका कहना है कि वर्तमान व्यवस्था से चौपाटी का क्षेत्रफल कम हो जाएगा और आने जाने का रास्ता भी संकरा पड़ जाएगा।

 

तीन दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो होगा धरना

 

भाजपा पार्षद दल ने मांग की है कि तीन दिन के भीतर कथित अवैध अतिक्रमण हटाकर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि तय समय तक कार्रवाई नहीं हुई तो 20 जुलाई 2026 को नगर पालिका तखतपुर कार्यालय के सामने धरना और आंदोलन किया जाएगा। पार्षदों ने कहा कि ऐसी स्थिति में पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और शासन की होगी।

 

कई भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद

 

इस दौरान कैलाश देवांगन, इस्लाम अंसारी, दिलीप तोलानी, सुनील आहूजा, सुरेश देवांगन सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Jashpur Police Action Case  :  वर्दीधारियों पर एसएसपी का ‘हंटर’! लंबे समय से गायब तीन आरक्षक सीधे नौकरी से बर्खास्त
Fake IB Officer : फर्जी आईबी अधिकारी बनकर रौब झाड़ने वाला युवक गिरफ्तार
PWD Renovation : एसडीएम दफ्तर में अचानक गिरी छत की सीलिंग, कर्मचारियों में मची अफरा तफरी
मुख्यमंत्री के विशेष प्रयासों का असर: कोतबा स्वास्थ्य केंद्र के लिए 56 पदों की स्वीकृति, 4.37 करोड़ की प्रशासकीय मंजूरी
Road Traffic Diversion : चंदनडीह में जलभराव से रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे प्रभावित, सिरसा गेट मार्ग बंद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg DJ Rules During Festivals
Durg DJ Rules During Festivals : दुर्ग में त्योहारों पर सख्ती, रात 10 बजे बाद DJ पर रोक; सड़क पर पंडाल लगाने की भी मनाही

Durg DJ Rules During Festivals : अधिकारियों ने…

Bilaspur Youth Attack Case
Bilaspur Youth Attack Case : मामूली विवाद में युवक पर डंडे से हमला, सिर पर वार कर किया लहूलुहान

Bilaspur Youth Attack Case : पुलिस ने मामले…

बिलासपुर हिंसा में 20 आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड सोहेल का कट्टा लहराते वीडियो सामने आया; पुलिस ने हथियार किए बरामद

बिलासपुर में हिंसा और पथराव के मामले में…

DMF Scam : सतपाल चाबड़ा को कमीशन में मिले 31 करोड़! ED ने बताया मुख्य लाइजनर और वित्तीय समन्वयक
DMF Scam : सतपाल चाबड़ा को कमीशन में मिले 31 करोड़! ED ने बताया मुख्य लाइजनर और वित्तीय समन्वयक

जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) फंड में कथित गड़बड़ी…

मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए 500 रुपए लेने का आरोप, जशपुर जिला अस्पताल के डॉक्टर का VIDEO वायरल; कलेक्टर ने जांच टीम बनाई

जशपुर जिला अस्पताल के एक डॉक्टर पर मेडिकल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?