CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Minor kidnapped in Raigarh : नाबालिग को 2 बार घर से भगाकर ले गया आरोपी

Minor kidnapped in Raigarh : नाबालिग को 2 बार घर से भगाकर ले गया आरोपी

By Newsdesk Admin
19/07/2026
Share
Minor kidnapped in Raigarh
Minor kidnapped in Raigarh

सीजी भास्कर, 19 जुलाई। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 18 साल के युवक ने 15 साल की नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर न सिर्फ अपने जाल में फंसाया, बल्कि दो बार उसे घर से भगा ले गया। इसके बाद आरोपी ने नाबालिग के साथ रेप किया। (Minor kidnapped in Raigarh)

Contents
  • 48 घंटे के भीतर लड़की को फिर भगाया : Minor kidnapped in Raigarh
  • रेलवे स्टेशन पर काटी रात, मंदिर के पास पकड़े गए
  • आरोपी रिमांड पर जेल भेजा गया : Minor kidnapped in Raigarh
  • बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें- SSP

घर से भागने के दौरान बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर रात काटी। परिजनों ने किडनैपिंग की शिकायत दर्ज कराई, तो आरोपी मंदिर के पास पकड़े गए। पुलिस ने नाबालिग को रेस्क्यू कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला जूटमिल थाना इलाके का है।

यह भी पढ़ें : Jashpur mobile tower incident : प्रेमी की शादी से नाराज नाबालिग मोबाइल टॉवर पर चढ़ी

जानकारी के मुताबिक, जूटमिल क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की 30 जून को अचानक बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। परिजनों ने थक-हारकर 3 जुलाई को जूटमिल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया।

पुलिस को जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि, नाबालिग जूटमिल क्षेत्र के ही रहने वाले आरोपी अनुज स्वर्णकार (18) के घर पर है। पुलिस ने 11 जुलाई को आरोपी के घर पर दबिश देकर उसे सकुशल बरामद कर लिया, लेकिन शातिर आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गया।

महिला पुलिस अधिकारी ने पीड़िता के बयान और मेडिकल टेस्ट की रिपोर्ट के आधार पर मामले में रेप (धारा 65(1)(ड) BNS) और 4, 6 पॉक्सो (POCSO) एक्ट की गंभीर धाराएं जोड़ी। बाल कल्याण समिति (CWC) के सामने काउंसलिंग के बाद लड़की को परिजनों को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें : Korba Crime : बीस दिन से लापता युवती का जंगल में मिला शव, घटनास्थल से मिली एक चीज ने बढ़ाया रहस्य

 

Minor kidnapped in Raigarh
Minor kidnapped in Raigarh

 

यह भी पढ़ें : Mahasamund Girl Murder Case : 18वें जन्मदिन के बाद लापता छात्रा की हत्या

 

48 घंटे के भीतर लड़की को फिर भगाया : Minor kidnapped in Raigarh

पुलिस अभी फरार आरोपी अनुज स्वर्णकार की तलाश में खाक छान ही रही थी कि महज दो दिन बाद 13 जुलाई को नाबालिग लड़की फिर से रहस्यमयी ढंग से लापता हो गई। परिजनों की दोबारा शिकायत पर पुलिस ने तत्काल नई टीमें बनाकर खोजबीन शुरू की।

रेलवे स्टेशन पर काटी रात, मंदिर के पास पकड़े गए

15 जुलाई को जूटमिल पुलिस ने केवड़ाबाड़ी स्थित निकले महादेव मंदिर के पास घेराबंदी कर आरोपी अनुज स्वर्णकार को दबोच लिया। उसके चंगुल से दोबारा नाबालिग को बरामद किया गया।

पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि, आरोपी उसे 13 जुलाई को ट्रेन में बैठाकर बिलासपुर ले गया था। दोनों ने पूरा दिन और रात बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर ही गुजारा और अगले दिन फिर ट्रेन से वापस रायगढ़ लौट आए थे। जिसके बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

यह भी पढ़ें : Missing Businessman : चार दिन से लापता गुपचुप कारोबारी का अब तक नहीं मिला सुराग, तलाश में जुटी पुलिस की बढ़ी चिंता

आरोपी रिमांड पर जेल भेजा गया : Minor kidnapped in Raigarh

जूटमिल पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं के बाद पीड़िता को उसके माता-पिता को सौंप दिया है। वहीं आरोपी अनुज स्वर्णकार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें- SSP

इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह ने कहा कि, नाबालिग बच्चों की सुरक्षा और उनका संरक्षण पुलिस की सबसे पहली प्राथमिकता है। किसी भी मासूम को बहला-फुसलाकर अगवा करना बेहद गंभीर अपराध है, जिस पर हमारी टीम पूरी संवेदनशीलता से त्वरित कार्रवाई करती है।

मैं सभी अभिभावकों से अपील करता हूं कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों और संगति पर सतत निगरानी रखें। किसी भी संदिग्ध परिस्थिति या गुमशुदगी की स्थिति में बिना वक्त गंवाए तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय पर बच्चों को सुरक्षित बरामद किया जा सके

यह भी पढ़ें : Major accident in Chhindari Dam : नहाने गए तीन दोस्तों में 17 वर्षीय किशोर डूबा, तलाश जारी

Govt job for womens 🟣 महिलाओं के लिए इस बैंक में निकली सरकारी नौकरी 🔵 जानें आवेदन करने की आखिरी तारीख और कैसे करेंगी आवेदन
Road Accident : तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आया बाइक सवार, मौके पर मौत
New twist in Pendra businessman murder case : भाई को आया हत्या की जिम्मेदारी वाला व्हाट्सएप मैसेज, मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार
Rajnandgaon Scorpio Accident : स्कार्पियो-बाइक की जोरदार टक्कर, 3 भाई-बहनों की मौत
Man returned home after 100 days : सोशल मीडिया से हुई पहचान, राजस्थान से रायगढ़ पहुंचा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Child Observation Home Escape Case
Child Observation Home Escape Case : कोरबा के बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, 8 करोड़ के भवन की सुरक्षा पर उठे सवाल

Child Observation Home Escape Case : कोरबा में…

Smart Roads Poor Condition
Smart Roads Poor Condition : रायपुर में 32 करोड़ की लागत से बनीं 6 स्मार्ट सड़कें बदहाल, लाइटें बंद और फुटपाथों पर अतिक्रमण

Smart Roads Poor Condition : नगर निगम आयुक्त…

Bilaspur Grandmother Murder Case
Bilaspur Grandmother Murder Case : बिलासपुर में मासूम को ले जाने का विरोध करने पर दादी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

Bilaspur Grandmother Murder Case  : इस वारदात के…

Raipur Child Abuse Case
Raipur Child Abuse Case : रायपुर में मासूम बच्चों से बेरहमी, सौतेला पिता और मां गिरफ्तार; बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

Raipur Child Abuse Case : आयोग ने 15…

Chhattisgarh Ration Scam
Chhattisgarh Ration Scam : बेमेतरा में सरकारी राशन दुकान में 23 लाख की हेराफेरी, महिला स्व-सहायता समूह के पदाधिकारियों पर FIR

Chhattisgarh Ration Scam : खाद्य निरीक्षक की शिकायत…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?