CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur minor driving : नाबालिगों की बेलगाम ड्राइविंग बनी चिंता

Raipur minor driving : नाबालिगों की बेलगाम ड्राइविंग बनी चिंता

By Newsdesk Admin
19/07/2026
Share
Minor Driving Crackdown
Minor Driving Crackdown

सीजी भास्कर, 19 जुलाई। रायपुर में कम उम्र के बच्चों द्वारा दोपहिया और चारपहिया वाहन चलाने की बढ़ती प्रवृत्ति सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों के अनुसार पिछले डेढ़ वर्ष में सड़क दुर्घटनाओं में 28 नाबालिगों की मौत हुई है, जबकि 85 नाबालिग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन आंकड़ों ने राजधानी में नाबालिगों की वाहन चलाने की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। (Raipur minor driving)

राजधानी के स्कूलों में केवल 12वीं कक्षा में ही लगभग 40 हजार छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। वहीं 10वीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को मिलाकर यह संख्या करीब 80 हजार तक पहुंचती है। इस तरह तीनों कक्षाओं में कुल लगभग 1.20 लाख छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। अनुमान है कि इनमें से बड़ी संख्या नियमित रूप से वाहन चलाती है, लेकिन अधिकांश के पास वैध लर्निंग लाइसेंस नहीं है।

यह भी पढ़ें : अब दोपहिया वाहन के साथ मिलेगा हेलमेट, एसएसपी ने शोरूम संचालकों को जारी किया आदेश

Raipur minor driving
Raipur minor driving

 

परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इन छात्रों में से केवल करीब 11 हजार ने ही लर्निंग लाइसेंस बनवाया है। अनुमान के अनुसार लगभग 80 प्रतिशत नाबालिग बिना लाइसेंस के वाहन चला रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या गियर वाली बाइक और स्कूटर चलाने वाले किशोरों की है। इसके बावजूद ऐसे मामलों (Raipur minor driving) पर निगरानी और प्रभावी कार्रवाई का अभाव दिखाई देता है।

यह भी पढ़ें : Road Safety : महीने चलेगा सड़क सुरक्षा अभियान, इन पर रहेगी नजर, हो जाए सावधान…!

शहर में कई नाबालिग तेज रफ्तार और महंगी बाइक के साथ कारें भी चलाते देखे जाते हैं। कई परिवार कम उम्र में ही बच्चों को वाहन सौंप देते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ जाता है। इस स्थिति से निपटना पुलिस और परिवहन विभाग के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : सौरभ शर्मा के साथ पदस्थ रहे परिवहन विभाग के एएसआई की घर में ही मिली लाश, कैसे हुई मौत कुछ पता नहीं..

आरटीओ के अनुसार 15 जुलाई तक राज्य में बिना गियर वाले वाहनों के लिए 1,19,933 लर्निंग लाइसेंस जारी किए गए हैं। इनमें लगभग 32 हजार लाइसेंस 16 से 17 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों को मिले हैं, जबकि शेष 18 वर्ष से अधिक आयु के आवेदकों के हैं। सबसे अधिक 21,695 लर्निंग लाइसेंस रायपुर में जारी हुए हैं। इसके अलावा बिलासपुर में 14,384, दुर्ग में 10,476 और रायगढ़ में 9,765 लर्निंग लाइसेंस जारी किए गए हैं।

यातायात विशेषज्ञों का कहना है कि केवल लर्निंग लाइसेंस (Raipur minor driving) जारी करना पर्याप्त नहीं है। नए चालकों को सड़क सुरक्षा, हेलमेट के उपयोग, गति सीमा और यातायात नियमों का व्यवहारिक प्रशिक्षण देना भी आवश्यक है। विशेषज्ञों का मानना है कि रायपुर सहित बड़े शहरों में ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग को संयुक्त रूप से विशेष जागरूकता अभियान चलाकर नाबालिगों की सुरक्षित ड्राइविंग सुनिश्चित करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : Traffic Rule Trinayan Helpline : यातायात नियम उल्लंघन पर अब ‘त्रिनयन’ की पैनी नजर, लोग कर सकेंगे फोटो-वीडियो के साथ शिकायत

ख़बरें और भी हैं : दुर्ग ट्रैफिक पुलिस का ‘ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर’ कार्यक्रम:120 स्कूलों के पीटीआई को मिला प्रशिक्षण; बच्चों को पढ़ाएंगे सुरक्षित यातायात का पाठ

सीमेंटीकरण के लिए 49 लाख की स्वीकृति, MLA रिकेश ने डिप्टी CM साव का जताया आभार
राज्य सरकार के खिलाफ कांग्रेस की पदयात्रा: ‘न्याय पथ’ पर निकलेगी भीड़, 21 को घेराव की चेतावनी…
Chhattisgarh Patient Rights: प्राइवेट अस्पतालों की फार्मेसी से दवा खरीदने की बाध्यता खत्म
Bhilai Youth Morcha Protest : संतों के अपमान के विरोध में उबाल, भिलाई में पूर्व सीएम का पुतला दहन
OMG…..एक teacher के खिलाफ 19 छात्राओं ने की शिकायत, कहा – “Bad Touch और अश्लील बातें करते हैं” हेड मास्टर भी हुए Suspend, दोनों फरार, BEO ने दर्ज कराई FIR, मामला छत्तीसगढ़ के इस जिले का

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Child Observation Home Escape Case
Child Observation Home Escape Case : कोरबा के बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, 8 करोड़ के भवन की सुरक्षा पर उठे सवाल

Child Observation Home Escape Case : कोरबा में…

Smart Roads Poor Condition
Smart Roads Poor Condition : रायपुर में 32 करोड़ की लागत से बनीं 6 स्मार्ट सड़कें बदहाल, लाइटें बंद और फुटपाथों पर अतिक्रमण

Smart Roads Poor Condition : नगर निगम आयुक्त…

Bilaspur Grandmother Murder Case
Bilaspur Grandmother Murder Case : बिलासपुर में मासूम को ले जाने का विरोध करने पर दादी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

Bilaspur Grandmother Murder Case  : इस वारदात के…

Raipur Child Abuse Case
Raipur Child Abuse Case : रायपुर में मासूम बच्चों से बेरहमी, सौतेला पिता और मां गिरफ्तार; बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

Raipur Child Abuse Case : आयोग ने 15…

Chhattisgarh Ration Scam
Chhattisgarh Ration Scam : बेमेतरा में सरकारी राशन दुकान में 23 लाख की हेराफेरी, महिला स्व-सहायता समूह के पदाधिकारियों पर FIR

Chhattisgarh Ration Scam : खाद्य निरीक्षक की शिकायत…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?