CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Durg Road Accident : नगर निगम दुर्ग की कचरा गाड़ी ने दोपहिया को कुचला, दो की मौत, एक घायल

Durg Road Accident : नगर निगम दुर्ग की कचरा गाड़ी ने दोपहिया को कुचला, दो की मौत, एक घायल

By Newsdesk Admin
16/10/2025
Share
Durg Road Accident
Durg Road Accident

नगर निगम की छह चक्का कचरा गाड़ी ने स्कूटी को मारी टक्कर

मौके पर दो लोगों की मौत, एक युवती घायल

ट्रक चालक पुलिस हिरासत में, मेडिकल जांच जारी

पटेल चौक के पास देर रात 10:30 बजे हुआ हादसा

सीजी भास्कर, 16 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बुधवार रात (Durg Road Accident) एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। नगर निगम दुर्ग की कचरा ढोने वाली गाड़ी ने स्कूटी सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें दो की मौत हो गई और एक युवती घायल हो गई। हादसा रात करीब 10:30 बजे सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पटेल चौक कलेक्ट्रेट के सामने हुआ।

पुलिस के मुताबिक, स्कूटी क्रमांक CG-07-CY-5899 पर सवार ख‍िलेश्वर साहू (25 वर्ष) और सलमा (25 वर्ष) निवासी अटल आवास की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनकी सहेली कुमोदनी गोंड़ घायल हुईं जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

नगर निगम दुर्ग का छह चक्का ट्रक (CG-07-CZ-4314), जो पुलगांव से मालवीय रोड की ओर जा रहा था, ने पटेल चौक पर सिग्नल के दौरान स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोपहिया वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटनास्थल पर मृतकों की चप्पलें और सामान बिखरे मिले। पुलिस का कहना है कि दोनों की मौत अंदरूनी चोटों की वजह से हुई है।

डीएसपी भारती मरकाम ने बताया कि तीनों दोपहिया सवार शहर घूमने निकले थे, तभी यह हादसा हो गया। नगर निगम की कचरा गाड़ी और चालक को तत्काल हिरासत में ले लिया गया। (Durg Road Accident) की प्रारंभिक जांच में चालक की लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Farmers Protest Kondagaon 2025 : धान खरीदी केंद्र की मांग पर किसानों का हल्ला बोल, कबोंगा में उपकेंद्र नहीं खुला तो होगा बड़ा आंदोलन
Vishnu Deo Sai Statement : “प्रभु श्रीराम का ननिहाल है छत्तीसगढ़, इसे समृद्ध बनाना हमारा संकल्प” – CM साय
New picture of changing Bastar : रावघाट पहुंची पहली ट्रेन, पूर्व नक्सलियों ने भी किया सफर
Chhattisgarh Weather Alert : मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में आज बारिश की चेतावनी, 13 जिलों में बिजली गिरने और आंधी का अलर्ट
Kalagram Project Chhattisgarh : कलाकारों के सपनों का मंच होगा कलाग्राम…छत्तीसगढ़ सरकार देगी 10 एकड़ भूमि…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CJP Abhijeet Dipke Statement
CJP Abhijeet Dipke Statement : 37 दिनों के आंदोलन के बाद समर्थकों का जताया आभार

CJP Abhijeet Dipke Statement :धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…

Raipur Knife Attack
Raipur Knife Attack : पान खरीदने को लेकर विवाद, धारदार हथियार से हमला

Raipur Knife Attack :पुलिस ने मामला दर्ज कर…

Property Dealer Threat Case
Property Dealer Threat Case : जान से मारने की धमकी, पिता-पुत्र समेत तीन पर केस दर्ज

Property Dealer Threat Case :पीड़ित का कहना है कि…

Anna Hazare Reaction
Anna Hazare Reaction : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद समाजसेवी अन्ना हजारे की प्रतिक्रिया !

Anna Hazare Reaction :धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर…

Baloda Bazar Crocodile Sighting
Baloda Bazar Crocodile Sighting : इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग को दी गई सूचना

Baloda Bazar Crocodile Sighting :वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?