सीजी भास्कर, 20 जुलाई। दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र में 55 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में पुलिस जांच को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। घटनास्थल के आसपास और शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में महिला वारदात से पहले दो युवकों के साथ अलग-अलग जगहों पर दिखाई दी है। इसके बाद पुलिस का शक दोनों युवकों पर गहरा गया है और उनकी पहचान व तलाश के लिए शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी अभियान चलाया जा रहा है। (Durg murder case)
ये भी पढ़ें : Priyadarshini Parisar theft : बिजली केबल चोरी, बाइक सवार तीन बदमाश सीसीटीवी में कैद
पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में महिला की हत्या सिर पर पत्थर से वार कर किए जाने की आशंका है। वहीं शव अर्धनग्न अवस्था में मिलने के कारण दुष्कर्म के बाद हत्या की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

जांच के दौरान पुलिस ने दुर्ग शहर से पुलगांव ओवरब्रिज तक लगे कई सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर जब्त कर उनकी बारीकी से जांच (Durg murder case) शुरू की है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और ऑटो स्टैंड के आसपास लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली गई है, जिनमें दोनों संदिग्ध युवक कई स्थानों पर महिला के साथ नजर आए हैं।
परिजनों से भी पूछताछ, युवकों को पहचान नहीं पाए : Durg murder case
पुलिस ने दोनों संदिग्धों की पहचान के लिए उनकी तस्वीरें ऑटो चालकों और स्थानीय लोगों को भी दिखाई हैं, लेकिन अब तक उनकी पहचान नहीं हो सकी है। जांच टीम ने महिला के परिजनों से भी पूछताछ की, हालांकि वे भी युवकों को पहचान नहीं पाए। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास जारी है।
यह भी पढ़ें : Raigarh Woman Found Dead : झाड़ियों में अर्द्धनग्न हालत में मिली महिला की लाश, पति लापता
पति की मृत्यु के बाद बेटी और दामाद के साथ रहती थीं
गौरतलब है कि 17 जुलाई को पुलगांव नाला के पास रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप शिवनाथ नदी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते के किनारे झाड़ियों में महिला का अर्धनग्न शव मिला था। मृतका अपने पति की मृत्यु के बाद बेटी और दामाद के साथ रहती थीं तथा मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करती थीं। परिजनों के अनुसार वह 16 जुलाई की शाम घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। गुमशुदगी दर्ज कराने के कुछ घंटे बाद उनका शव बरामद हुआ।
यह भी पढ़ें : Balrampur Gang Rape Case : महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, तीन आरोपी गिरफ्तार
मामले (Durg woman murder case) की जांच में पुलगांव थाना पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच, एफएसएल और डॉग स्क्वाड की टीम भी जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, जबकि सीसीटीवी में दिखे दोनों युवकों की पहचान फिलहाल जांच की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बनी हुई है।
ख़बरें और भी हैं : Raipur woman murder : शक बना हत्या की वजह, 48 घंटे में आरोपी प्रेमी गिरफ्तार


