CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PIB Raipur : गुजरात की प्रमुख विकास परियोजनाओं का अध्ययन करने रवाना हुआ PIB रायपुर का मीडिया दल

PIB Raipur : गुजरात की प्रमुख विकास परियोजनाओं का अध्ययन करने रवाना हुआ PIB रायपुर का मीडिया दल

By Newsdesk Admin
20/07/2026
Share
PIB Raipur
PIB Raipur

सीजी भास्कर, 18 जुलाई। पत्र सूचना कार्यालय (PIB) रायपुर की ओर से आयोजित पांच दिवसीय मीडिया अध्ययन दौरे (PIB Raipur) के तहत छत्तीसगढ़ के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और सोशल मीडिया से जुड़े 12 पत्रकारों तथा पत्र सूचना कार्यालय के दो अधिकारियों का दल रविवार शाम रायपुर से अहमदाबाद के लिए रवाना हुआ। यह अध्ययन दौरा 20 से 24 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा।

Contents
  • पांच दिवसीय अध्ययन दौरे की शुरुआत PIB Raipur
  • विकास परियोजनाओं का मिलेगा प्रत्यक्ष अनुभव
  • इन प्रमुख स्थलों का करेंगे भ्रमण

इस अध्ययन यात्रा का उद्देश्य मीडिया प्रतिनिधियों को देश की प्रमुख विकास परियोजनाओं, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, आधुनिक तकनीकी संस्थानों और राष्ट्रीय महत्व के स्थलों से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना है। इससे पत्रकारों को विकास संबंधी विषयों की बेहतर समझ विकसित होगी और जनहित के मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संतुलित रिपोर्टिंग को बढ़ावा मिलेगा।

पांच दिवसीय अध्ययन दौरे की शुरुआत PIB Raipur

यह भी पढ़ें : Eco Tourism : बाइक से जंगल पहुंचीं महिलाओं ने दिया खास संदेश, देवधारा में किया ऐसा काम जिसने सबका ध्यान खींचा

दौरे के दौरान मीडिया दल अहमदाबाद स्थित पत्र सूचना कार्यालय का भ्रमण करेगा। इसके अलावा महात्मा गांधी के प्रथम सत्याग्रह स्थल कोचरब आश्रम, मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल (बुलेट ट्रेन) परियोजना और साबरमती मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब का अवलोकन कर आधुनिक परिवहन अवसंरचना की जानकारी प्राप्त करेगा।

मीडिया प्रतिनिधि लोथल में विकसित हो रहे राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर का भ्रमण (PIB Raipur) करेंगे। साथ ही माइक्रोन के सेमीकंडक्टर संयंत्र का दौरा कर भारत के उभरते सेमीकंडक्टर विनिर्माण क्षेत्र और अत्याधुनिक तकनीकों को नजदीक से समझेंगे।

विकास परियोजनाओं का मिलेगा प्रत्यक्ष अनुभव

यह भी पढ़ें : Simga Balodabazar Road : बदहाल सड़क को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा, जल्द काम नहीं शुरू हुआ तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

अध्ययन दौरे में आणंद स्थित अमूल डेयरी के सफल सहकारी मॉडल, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसीएल) की रिफाइनरी, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और सरदार सरोवर बांध का भी भ्रमण शामिल है। इस दौरान पत्रकार जल संसाधन प्रबंधन, ऊर्जा उत्पादन, सिंचाई, औद्योगिक विकास और पर्यटन से जुड़े विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करेंगे।

दौरे के अंतिम चरण में मीडिया दल राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय का भ्रमण कर फॉरेंसिक साइंस, साइबर सुरक्षा और अपराध अनुसंधान से जुड़े नवाचारों की जानकारी प्राप्त करेगा। इसके बाद गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) का दौरा कर भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र और वित्तीय प्रौद्योगिकी के विकसित हो रहे इकोसिस्टम का अध्ययन करेगा।

इन प्रमुख स्थलों का करेंगे भ्रमण

ख़बरें और भी हैं : Kalyan College : मुक्त विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा का केंद्र बना कल्याण कॉलेज, दो शिफ्ट में शांतिपूर्वक हुआ आयोजन

पत्र सूचना कार्यालय के अनुसार, यह अध्ययन दौरा मीडिया प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय विकास, औद्योगिक प्रगति, तकनीकी नवाचार और जनकल्याण से जुड़ी परियोजनाओं को करीब से समझने का अवसर प्रदान करेगा, जिससे आमजन तक विकास से संबंधित प्रमाणिक, तथ्यपरक और उपयोगी जानकारी अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाई (PIB Raipur) जा सकेगी।

Mysterious Deaths in Chhattisgarh Village : गड़े धन और नरबलि की आशंका, 8 रहस्यमयी मौतों का इंतजार कर रहा सच
Ahivara Nagar Palika : अहिवारा में पहली बार सीएमओ ने मुख्यालय में बनाया निवास, बढ़ी प्रशासनिक सक्रियता
Atal Excellence Education Scheme : छत्तीसगढ़ में श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगा निःशुल्क आवासीय शिक्षा का लाभ
अब रायपुर की जगह दुर्ग से चलेगी विशाखापट्टनम वंदे भारत ट्रेन, 15 से चलेगी, इन स्टेशंस पर होगा स्टापेज
Anti Conversion Drive Pandariya : संस्कृति गौरव सम्मेलन में 165 लोगों की घर वापसी, विधायक भावना बोहरा ने पैर पखारकर किया स्वागत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Elephant Attack Manendragarh : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, 3 घर टूटे, गांव में दहशत
Elephant Attack Manendragarh : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, 3 घर टूटे, गांव में दहशत

हाथियों का आतंक (Elephant Attack) बढ़ने से ग्रामीणों…

Mining Lease Cancellation : हाई कोर्ट की सख्ती के बाद सभी माइनिंग लीज रद्द, महानदी में डंप हो रहा था मलबा
Mining Lease Cancellation : हाई कोर्ट की सख्ती के बाद सभी माइनिंग लीज रद्द, महानदी में डंप हो रहा था मलबा

अवैध खनन (Illegal Mining) और नदी में मलबा…

TS Singhdeo on Congress Factionalism : गुटबाजी के सवाल पर सिंहदेव का पलटवार, बोले- पहले बृजमोहन के पत्रों का जवाब दे भाजपा
TS Singhdeo on Congress Factionalism : गुटबाजी के सवाल पर सिंहदेव का पलटवार, बोले- पहले बृजमोहन के पत्रों का जवाब दे भाजपा

कांग्रेस में कथित गुटबाजी (Congress Factionalism) को लेकर…

SSC JE Recruitment 2026
SSC JE Recruitment 2026 : 1,748 पदों पर निकली भर्ती, 1.12 लाख तक सैलरी, 22 सितंबर तक करें आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग डिग्री…

Arhaan Khan Debut : अरहान की डेब्यू फिल्म में सलमान का कैमियो, भतीजे को देंगे बड़ा सपोर्ट
Arhaan Khan Debut : अरहान की डेब्यू फिल्म में सलमान का कैमियो, भतीजे को देंगे बड़ा सपोर्ट

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?