CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Gaurav Path Road Takhatpur : गौरव पथ की बदहाल सड़क पर पार्षदों का फूटा गुस्सा

Gaurav Path Road Takhatpur : गौरव पथ की बदहाल सड़क पर पार्षदों का फूटा गुस्सा

By Newsdesk Admin
21/07/2026
Share
Gaurav Path Road Takhatpur
Gaurav Path Road Takhatpur

सीजी भास्कर, 21 जुलाई :  तखतपुर नगर पालिका क्षेत्र के गौरव पथ रोड (Gaurav Path Road Takhatpur) की जर्जर हालत और लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर भाजपा पार्षद दल ने नाराजगी जताई है। सोमवार को भाजपा पार्षदों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराने की मांग की। साथ ही निर्माण शुरू होने तक गड्ढों की अस्थायी मरम्मत कर मार्ग को आवागमन योग्य बनाने की मांग रखी।

यह भी पढ़ें : CMO Crisis : तीन निकाय, एक CMO, पूर्णकालिक अधिकारी की मांग तेज

जर्जर सड़क से बढ़ा हादसों का खतरा

नेता प्रतिपक्ष कोमल सिंह ठाकुर ने कहा कि यदि समय पर गौरव पथ सड़क निर्माण कार्य (Gaurav Path Road Construction) शुरू कर दिया गया होता तो बरसात के मौसम में लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर प्रतिदिन स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग आवागमन करते हैं, जो खराब सड़क के कारण दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।

Gaurav Path Road Takhatpur : गौरव पथ की बदहाल सड़क पर पार्षदों का फूटा गुस्सा

यह भी पढ़ें : NEET Paper Leak Protest : चित्रकोट जलप्रपात परिसर में छात्रों का सांकेतिक भूख हड़ताल

उन्होंने बताया कि गौरव पथ केवल एक सड़क नहीं, बल्कि तहसील कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, कन्या शाला, नवजागृति स्कूल, टिकरीपारा स्कूल, महिला एवं बाल विकास कार्यालय, जनपद पंचायत और तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। इस रास्ते से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं।

यह भी पढ़ें : Illegal Liquor Case :  अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, 4  गिरफ्तार

टेंडर के बाद भी शुरू नहीं हुआ निर्माण Gaurav Path Road Takhatpur 

भाजपा पार्षद दल ने कहा कि गौरव पथ सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया कई माह पहले पूरी हो चुकी है, लेकिन इसके बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। वर्तमान में सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे बारिश के दौरान कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन रही है। पार्षदों ने बताया कि खराब सड़क के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। इसके अलावा एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों को भी आवागमन में परेशानी हो रही है।

यह भी पढ़ें :  Suhela Police Action : चखना दुकान में खुलेआम छलक रहे थे जाम, पुलिस ने संचालक को दबोचा

सीएमओ को सौंपा ज्ञापन, जल्द मरम्मत की मांग

भाजपा पार्षद दल ने सीएमओ को सौंपे ज्ञापन में मांग की है कि गौरव पथ सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाए। जब तक स्थायी निर्माण नहीं होता, तब तक गड्ढों को मुरम या मिट्टी से भरकर सड़क को सुरक्षित बनाया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें : Jal Jeevan Mission : टंकी बनी शोपीस, नदी के झरिया से बुझा रहे प्यास

निर्माण नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

नेता प्रतिपक्ष कोमल सिंह ठाकुर ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया तो भाजपा पार्षद दल जनता के साथ मिलकर आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान लव कुमार पांडे, ज्ञान सिंह ठाकुर, अंकित अग्रवाल, सुरेश देवांगन, सुनील आहूजा, कैलाश देवांगन, इस्लाम अंसारी सहित भाजपा पार्षद दल के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : Hanuman Chalisa Path :  90 विधानसभा सीटों पर आज सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ 

Raipur Police Commissionerate review meeting : बैठक में अपराध नियंत्रण पर फोकस, विशेष टीम बनाने के निर्देश
HC में NEET UG काउंसिलिंग के खिलाफ याचिका खारिज
Naxal Surrender : नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता, 1 करोड़ ईनामी 22 ने ओडिशा में डाला हथियार
White Rose Hotel Complaint Raigarh : SSP से शिकायत, असामाजिक तत्वों की आवाजाही का आरोप
छत्तीसगढ़ के 43 नगर पालिकाओं में प्रॉपर्टी टैक्स अब ऑनलाइन जमा होगा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Janmashtami Accident
Bilaspur Janmashtami Accident : जन्माष्टमी पर मटकी बांधते समय हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक झुलसा

Bilaspur Janmashtami Accident :बिलासपुर, जन्माष्टमी के मौके पर…

Bilaspur Festival Security
Bilaspur Festival Security : बिलासपुर में त्योहारों से पहले पुलिस का एक्शन, 50 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

Bilaspur Festival Security :त्योहारों के दौरान पुलिस लगातार…

Property Dealer Murder Case
Property Dealer Murder Case : उधारी के विवाद में राजनांदगांव में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

Property Dealer Murder Case : घटनास्थल से साक्ष्य…

TET Teachers Protest
TET Teachers Protest : शिक्षक दिवस पर TET आधारित पदोन्नति की मांग, तुता मैदान में होगा ‘न्याय सत्याग्रह’

TET Teachers Protest : शिक्षकों के मुताबिक 5…

Simga Illegal Liquor Action
Simga Illegal Liquor Action : सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 पाव देशी मसाला शराब के साथ 2 कोचिए गिरफ्तार

सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?