सीजी भास्कर, 21 जुलाई। रायपुर नगर निगम मुख्यालय के सामने उद्यान परिसर में लाइसेंस फीस का बकाया भुगतान नहीं करने पर 14 दुकानों को सील कर दिया गया है। यह कार्रवाई रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला और कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेश और निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर की गई। (Raipur Municipal Corporation)
निगम के अनुसार, निगम मुख्यालय भवन के सामने स्थित उद्यान परिसर में गणपति इंफ्रा को 5 साल के लिए 14 दुकानों के संचालन का लाइसेंस दिया गया था। यह लाइसेंस अगस्त 2026 में समाप्त होने वाला है। लेकिन संबंधित एजेंसी की ओर से नियमानुसार लाइसेंस फीस का बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा था।
यह भी पढ़ें : Bilaspur News Live : पार्किंग में चल रहा था शोरूम और गोदाम, नगर निगम ने 3 बड़े प्रतिष्ठानों के पार्किंग स्थल किए सील

नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई : Raipur Municipal Corporation
बकाया राशि जमा नहीं होने पर निगम ने टीम प्रहरी अभियान के तहत कार्रवाई की। इस दौरान उपायुक्त उद्यान जागृति साहू के मार्गदर्शन और उप अभियंता उद्यान रुचिका मिश्रा की मौजूदगी में दुकानों को सीलबंद किया गया।
यह भी पढ़ें : Property Tax Recovery Drive : बकाया कर पर नगर निगम की कड़ी चोट, व्यावसायिक परिसरों पर सीलिंग एक्शन
इस कार्रवाई के दौरान नगर निगम उद्यान विभाग, नगर निवेश उड़नदस्ता टीम और पुलिस बल मौजूद रहा। निगम अधिकारियों ने बताया कि बकाया भुगतान और नियमों के उल्लंघन के मामलों में आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें : RMC Officers Transfer : नगर निगम रायपुर में बदली जिम्मेदारियां, कई जोनों में इंजीनियरिंग अमले का फेरबदल
ख़बरें और भी हैं : Raipur Stray Dog Menace : राजधानी में आवारा कुत्तों का बढ़ता खतरा, नगर निगम को लिखा गया चेतावनी भरा पत्र


