CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Kinnar Murder : शराब पार्टी में विवाद बना मौत की वजह, किन्नर की गला घोंटकर हत्या

Bilaspur Kinnar Murder : शराब पार्टी में विवाद बना मौत की वजह, किन्नर की गला घोंटकर हत्या

By Newsdesk Admin
21/07/2026
Share
Bilaspur Kinnar Murder
Bilaspur Kinnar Murder

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में किन्नरों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सकरी थाना क्षेत्र में एक किन्नर की कथित रूप से गला घोंटकर हत्या (Bilaspur Kinnar Murder) कर शव को धान के खेत में फेंकने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में तीन किन्नरों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना  को आपसी विवाद और वर्चस्व की लड़ाई से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Inspire Award Chhattisgarh : जापान से लौटे युवा वैज्ञानिकों का राज्यपाल ने किया सम्मान

शराब पार्टी के दौरान हुआ विवाद Bilaspur Kinnar Murder 

जानकारी के अनुसार मोपका के चिल्हाटी निवासी किन्नर तनु खान सोमवार रात घर से निकली थी। इस दौरान उसकी मुलाकात रिया खान, मीरा, मुंडो सहित कुछ अन्य लोगों से हुई। बताया जा रहा है कि सभी ने पार्टी करने के बहाने उसे अपने साथ लिया और सकरी क्षेत्र में नेशनल हाईवे की ओर चले गए।

रात में सभी लोग बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें :  Rare Ducks Raipur : रायपुर की आर्द्रभूमि में दिखीं दो दुर्लभ प्रजातियां, बढ़ा प्रकृति प्रेमियों का आकर्षण

मारपीट के बाद हत्या का आरोप

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान किन्नरों ने मिलकर तनु खान के साथ मारपीट की और बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को जोंकी गांव के पास धान के खेत में फेंककर सभी फरार हो गए।

मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान तनु खान के रूप में की। परिजनों के अनुसार वह रात से घर वापस नहीं लौटी थी।

यह भी पढ़ें :  Rare Ducks Raipur : रायपुर की आर्द्रभूमि में दिखीं दो दुर्लभ प्रजातियां, बढ़ा प्रकृति प्रेमियों का आकर्षण

तीन किन्नर हिरासत में, पूछताछ जारी

मामले में पुलिस ने रिया खान, मीरा और मुंडो को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक पुलिस ने घटना को लेकर आधिकारिक खुलासा नहीं किया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से मिले साक्ष्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  Chhattisgarh PCC President : PCC अध्यक्ष की दौड़ तेज, दिल्ली में डेरा डाले कांग्रेस के आदिवासी नेता

वर्चस्व की लड़ाई से भी जोड़ा जा रहा मामला

बिलासपुर में किन्नरों के अलग-अलग गुटों के बीच पहले भी विवाद सामने आते रहे हैं। ट्रेनों में वसूली और क्षेत्र बंटवारे को लेकर गुटों के बीच तनाव की बातें भी सामने आई हैं। इसी वजह से इस घटना को आपसी वर्चस्व से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

 

 

 

 

 

खबरें और भी हैं, इन्हें भी पढ़ें …. 

 

Balod Cyber Crime : ब्रेकअप के बाद युवती का निजी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट

Amarjeet Bhagat : अविश्वास प्रस्ताव के बीच पूर्व मंत्री ने खोला मोर्चा, सरकार पर लगाए कई बड़े आरोप

Minor kidnapped in Raigarh : नाबालिग को 2 बार घर से भगाकर ले गया आरोपी

Vidhansabha Questions  : सवाल पूछने में सबसे आगे कौशिक, चंद्राकर, बोहरा और भोलाराम, ढाई साल में 12,559 प्रश्न

 

‘अगर सोनम किसी और को चाहती थी तो उसने शादी क्यों की…? बेटे को क्यों मारा..?’ – माँ का दर्द
Forex Trading Fraud : डबल मुनाफे का झांसा देकर 6 लाख की ठगी, फोरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर मॉल में बिछाया जाल
Police Vehicle Seizure : कुछ सेकंड का जोश, फिर सड़कों पर पसरा सन्नाटा; पुलिस की कार्रवाई ने सबको चौंकाया
Chhattisgarh Budget 2026: ‘ज्ञान’ और ‘गति’ के ‘संकल्प’ से विकसित छत्तीसगढ़ की ओर कदम—उपमुख्यमंत्री का बड़ा बयान
छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किया नाम रोशन…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sahara India Fraud Case
Sahara India Fraud Case : 40.78 करोड़ की ठगी मामले में फरार ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार

Sahara India Fraud Case : जांच के दौरान…

Chhattisgarh Weather Update 
Chhattisgarh Weather Update : मानसून की रफ्तार धीमी,13% कम हुई बारिश, जानिए आपके जिले का हाल

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून की…

Dhamtari Police Transfer
Dhamtari Police Transfer : धमतरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, SP भावना पांडेय ने 8 निरीक्षकों के तबादले किए

Dhamtari Police Transfer : पदस्थापना से नागरिकों को…

Education Reform Protest
Education Reform Protest : छात्रों के समर्थन में सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उठी मांग

Education Reform Protest : छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं…

Bilaspur Tractor Accident
Bilaspur Tractor Accident : ओवरस्पीड ट्रैक्टर बना हादसे की वजह, 2 की मौत

Bilaspur Tractor Accident, आरोप है कि चंद्रशेखर ट्रैक्टर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?