सीजी भास्कर, 22 जुलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने बिलासपुर में केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पर सरकार 136 मुद्दों पर जवाब नहीं दे पाई। केंद्र और राज्य सरकार लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है। विपक्षी नेताओं और उनके समर्थकों को झूठे मामलों में फंसाकर प्रताड़ित किया जा रहा है। (Congress Attacks BJP)
- किसान, युवा, शिक्षक और स्टूडेंट के लिए सरकार ने पाप किया है : Congress Attacks BJP
- राममंदिर चोरी के लिए RSS-BJP नहीं, नरेंद्र मोदी जिम्मेदार हैं
- नेता प्रतिपक्ष बोले-लोकतंत्र में लाठी चार्ज की घटना दुखद है : Congress Attacks BJP
- छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं
- कांग्रेस नेताओं के घर पहुंचे, संगठनात्मक चर्चा भी की : Congress Attacks BJP
सोमवार को बिलासपुर प्रवास के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, यदि केंद्र सरकार को राष्ट्रगुरु बनने की इच्छा है, तो देश में रामराज्य स्थापित करना चाहिए, लेकिन मौजूदा हालात में भाजपा रामराज्य नहीं, बल्कि रावणराज्य बनाने में जुटी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष को अपनी बात रखने का अधिकार भी नहीं दिया जा रहा।
यह भी पढ़ें : चरणदास महंत का तीखा हमला: छत्तीसगढ़ सरकार अनुभवहीन, मंत्रियों ने अभी विधायकी भी नहीं सीखी
किसान, युवा, शिक्षक और स्टूडेंट के लिए सरकार ने पाप किया है : Congress Attacks BJP
नेता प्रतिपक्ष डा. महंत ने कहा कि कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव पर करीब 15 घंटे चर्चा हुई। कांग्रेस ने सरकार के 136 सप्ताह के कार्यकाल से जुड़े 136 मुद्दे उठाए, जिनमें किसानों, युवाओं, विद्यार्थियों और शिक्षकों से जुड़े विषय शामिल थे। लंबी बहस के बावजूद सरकार ने विपक्ष के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। सरकार ने किसान, युवा, शिक्षक और स्टूडेंट्स के साथ पाप किया है।
यह भी पढ़ें : Congress Attacks BJP : डॉ. महंत का सरकार पर बड़ा हमला, बोले- 136 सवालों का जवाब नहीं !

राममंदिर चोरी के लिए RSS-BJP नहीं, नरेंद्र मोदी जिम्मेदार हैं
उन्होंने कहा कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि इसके लिए से RSS-BJP नहीं। बल्कि, नरेंद्र मोदी जिम्मेदार हैं। जब ट्रस्ट के गठन की घोषणा पीएम मोदी ने की थी तो उसकी जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। भगवान राम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं और यदि वहां किसी तरह की अनियमितता होती है तो जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें : Theft of offerings at Ram Mandir : देवकीनंदन ठाकुर का बड़ा बयान
नेता प्रतिपक्ष बोले-लोकतंत्र में लाठी चार्ज की घटना दुखद है : Congress Attacks BJP
डॉ. महंत ने कहा कि देशभर में विपक्ष के विरोध-प्रदर्शनों के दौरान हुई कार्रवाई का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस छोड़ी गई और लाठीचार्ज किया गया।
लोकतंत्र में विपक्ष को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन उसे भी दबाया जा रहा है। कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सरकार प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही। लोकतंत्र में इस तरह की घटना बहुत दुखद है।
छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं
उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश की सामाजिक व्यवस्था पूरी तरह खराब हो गई है। स्कूल-कॉलेज के बच्चे सुखा नशा कर रहे हैं, जिसके कारण हत्याएं सहित आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही है। इसके लिए दोषी गृह विभाग है।
यह भी पढ़ें : New Raipur Techno Party Violence: हाई-प्रोफाइल नाइट पार्टी में बवाल, होटल बना रणक्षेत्र
कांग्रेस नेताओं के घर पहुंचे, संगठनात्मक चर्चा भी की : Congress Attacks BJP
बिलासपुर प्रवास के दौरान डॉ. चरणदास महंत ने शहर के कई कांग्रेस नेताओं के निवास पर पहुंचकर सौजन्य भेंट की और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। सबसे पहले वे मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के एसईसीएल वसंत विहार कॉलोनी स्थित निवास पहुंचे, जहां क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से संगठनात्मक व राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की।
इसके बाद वे वेयरहाउस रोड स्थित कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के निवास पहुंचे। यहां अटल श्रीवास्तव, उनके परिजनों तथा कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुंशीराम उपवेजा के निवास पर भी भेंट की। दयालबंद में स्वर्गीय अशोक गांधी के निवास पहुंचकर उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस दौरान पूर्व विधायक शैलेष पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा, ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, विजय पांडेय सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Assembly Session : 13 जुलाई से विधानसभा सत्र, नकटी विवाद और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरेगा विपक्ष
ख़बरें और भी हैं : Phoolbasan Yadav kidnapping case : कांग्रेस ने गृहमंत्री से मांगा इस्तीफा, सुशील आनंद शुक्ला का हमला


