CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Agniveer Reservation Chhattisgarh : कैबिनेट का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को पुलिस-वन-जेल भर्ती में 10% आरक्षण

Agniveer Reservation Chhattisgarh : कैबिनेट का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को पुलिस-वन-जेल भर्ती में 10% आरक्षण

By Newsdesk Admin
22/07/2026
Share
Agniveer Reservation Chhattisgarh
Agniveer Reservation Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 22 जुलाई : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। बैठक में अग्निवीर आरक्षण (Agniveer Reservation Chhattisgarh) और किसानों के लिए उर्वरक उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंत्रिमंडलीय उप समिति के गठन सहित महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

यह भी पढ़ें : New avatar X app : Android यूजर्स के लिए तेज स्पीड और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ रोलआउट शुरू

अग्निवीरों को तृतीय श्रेणी की भर्ती में 10% आरक्षण Agniveer Reservation Chhattisgarh 

कैबिनेट ने अग्निवीर आरक्षण (Agniveer Reservation Chhattisgarh) के तहत राज्य की तृतीय श्रेणी की सीधी भर्ती में 10 प्रतिशत आरक्षण देने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी। यह आरक्षण पुलिस विभाग में आरक्षक, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वनरक्षक तथा जेल विभाग में प्रहरी के पदों पर लागू होगा।

यह भी पढ़ें :  Rajesh Chauhan Fraud Case : पूर्व क्रिकेटर राजेश चौहान के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश

सरकार इसके लिए ‘छत्तीसगढ़ के अग्निवीर सैनिकों के लिए राज्य की सिविल सेवाओं में तृतीय श्रेणी के पदों में रिक्तियों का आरक्षण नियम-2026′ लागू करेगी। इसका लाभ उन अग्निवीरों को मिलेगा, जिन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों में चार वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद वैध सेवा प्रमाण-पत्र के साथ सेवामुक्ति प्राप्त की हो। सरकार का मानना है कि इस फैसले से अग्निवीरों को सम्मानजनक रोजगार मिलेगा और उनके अनुशासन व अनुभव का लाभ पुलिस, वन तथा जेल प्रशासन को मिलेगा।

यह भी पढ़ें : Van Bhainsa Statue : उद्घाटन के छह महीने बाद बदहाल वन भैंसा प्रतिमा, रखरखाव पर उठे सवाल

उर्वरक उपलब्धता के लिए बनेगी मंत्रिमंडलीय उप समिति

कैबिनेट ने खरीफ और रबी सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए मंत्रिमंडलीय उप समिति के गठन को भी मंजूरी दी। समिति उर्वरकों की आपूर्ति, वितरण और प्रबंधन की समीक्षा करेगी तथा राज्य सरकार को आवश्यक सुझाव और अनुशंसाएं देगी।

यह भी पढ़ें :  Road Accidents Chhattisgarh : बढ़ते सड़क हादसों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार-पुलिस से 10 दिन में मांगा जवाब

उप मुख्यमंत्री होंगे समिति के अध्यक्ष

समिति के अध्यक्ष उप मुख्यमंत्री (लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग) होंगे। कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री, सहकारिता मंत्री और वित्त मंत्री इसके सदस्य रहेंगे। कृषि उत्पादन आयुक्त समिति के संयोजक होंगे। आवश्यकता पड़ने पर समिति संबंधित विभागों के अधिकारियों, विषय विशेषज्ञों और अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित कर सकेगी।

Congress District President appointed : Video कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पूछ कर बनाएगी जिलाध्यक्ष, पर्यवेक्षकों का 8 दिन ताबड़तोड़ दौरा
Religious Conversion Case Rajnandgaon: धर्मांतरण नेटवर्क का आरोपी गिरफ्तार, अवैध आश्रम और विदेशी फंडिंग की जांच तेज
Electronics :‌ CG की तकनीकी उड़ान, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर और ईवी उद्योग को मिलेगा नया आयाम
Jagdalpur Assault : पार्किंग विवाद में गार्ड की पिटाई का मामला, दो कारोबारियों पर दर्ज हुई एफआईआर
RTI Application : आरटीआई आवेदन लगाने पर मिली धमकी…कॉल रिकार्डिंग पेनड्राइव में देकर थाने में शिकायत…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dowry Death
Dowry Death : दहेज प्रताड़ना से नवविवाहिता की मौत मामले में बड़ा एक्शन, फरार दो आरोपी पुलिस के शिकंजे में

दुर्ग जिले में दहेज प्रताड़ना से जुड़ा एक…

BJP Protest Raipur
BJP Protest Raipur : राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस

सीजी भास्कर, 22 जुलाई : राजधानी रायपुर में…

School Ground Safety
School Ground Safety : स्कूलों के खेल मैदान बने खतरा, बजरी-गिट्टी से बच्चों पर बढ़ा चोट का जोखिम

सीजी भास्कर, 22 जुलाई : राजधानी के कई…

IIT Hyderabad
IIT Hyderabad : छत्तीसगढ़ के सिद्धार्थ ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

दुर्ग जिले के नंदिनी अहिवारा में उस समय…

Heavy Rain Alert Chhattisgarh
Heavy Rain Alert Chhattisgarh  : 36गढ़ में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, रायगढ़ में केलो डैम के 4 गेट खुले

सीजी भास्कर, 22 जुलाई : छत्तीसगढ़ में मानसून…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?