सीजी भास्कर, 31 जुलाई। कोरबा, रामपुर स्थित शराब दुकान को बरबसपुर मुख्य मार्ग पर शिफ्ट करने की तैयारी के खिलाफ शुक्रवार को स्थानीय महिलाओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। आबकारी विभाग की निरीक्षण टीम के पहुंचते ही बड़ी संख्या में महिलाएं मौके पर एकत्रित हो गईं और धरने पर बैठकर शराब दुकान खोलने का विरोध किया।प्रदर्शन को पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर का भी समर्थन मिला, जो मौके पर पहुंचकर आंदोलन में शामिल हुए। (Korba Liquor Shop Protest)
यह भी पढ़ें : Youth Congress protests in Bhilai : शराब दुकान के विरोध में पुलिस से धक्का-मुक्की

स्थानीय महिलाओं ने आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी : Korba Liquor Shop Protest
प्रदर्शन की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि रामपुर शराब दुकान को लेकर लंबे समय से विरोध जारी है और क्षेत्र में इससे जुड़े विवाद व कानून-व्यवस्था की घटनाएं भी सामने आती रही हैं। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि शराब दुकान को यहां शिफ्ट किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : Unique demand of villagers in Sushasan Tihar camp : बोले- शराब दुकान खुलने से रुकेगी अवैध बिक्री, आवेदन सौंपा
ख़बरें और भी हैं : Chhattisgarh: ग्रामीणों की अनोखी मांग, गांव में खुले शराब दुकान, MLA धर्मजीत सिंह बोले- ‘पूरी करेंगे मांग’



