सीजी भास्कर, 22 जुलाई : राजधानी रायपुर में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के विरोध में भाजपा (BJP Protest Raipur) नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी। जब कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।
यह भी पढ़ें : School Ground Safety : स्कूलों के खेल मैदान बने खतरा, बजरी-गिट्टी से बच्चों पर बढ़ा चोट का जोखिम
भाजपा ने राहुल गांधी पर लगाए आरोप
भाजपा नेताओं का आरोप है कि दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास का घेराव कर राहुल गांधी ने लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन किया और अराजकता फैलाने का प्रयास किया। इसी के विरोध में भाजपा ने रायपुर में कांग्रेस कार्यालय घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे देश में अर्बन नक्सलवाद को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखनी चाहिए।
यह भी पढ़ें : IIT Hyderabad : छत्तीसगढ़ के सिद्धार्थ ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान
कांग्रेस भवन की ओर बढ़े कार्यकर्ता, पुलिस ने रोका
भाजपा के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी थी। कांग्रेस कार्यालय जाने वाले प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई थी और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड पार करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन चलाया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया गया।
यह भी पढ़ें : Heavy Rain Alert Chhattisgarh : 36गढ़ में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, रायगढ़ में केलो डैम के 4 गेट खुले
कांग्रेस भी करेगी प्रदर्शन BJP Protest Raipur
भाजपा के घेराव कार्यक्रम के बाद कांग्रेस नेताओं ने भी प्रदर्शन की तैयारी की है। राजीव भवन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे हैं। दोनों दलों के प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
यह भी पढ़ें : GST Fraud : 53 करोड़ की बोगस बिलिंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
रूट डायवर्जन की एडवाइजरी जारी BJP Protest Raipur
प्रदर्शन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों के लिए रूट डायवर्जन और वैकल्पिक मार्गों को लेकर एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जरूरत होने पर ही प्रभावित रास्तों का उपयोग करें और वैकल्पिक मार्गों से यात्रा करें। ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
यह भी पढ़ें : Jantar Mantar CJP Protest : पटना, जयपुर, भोपाल में भिड़े कांग्रेस-बीजेपी के कार्यकर्ता, जमकर बवाल



