CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हरियाणा के कैथल में कार जा गिरी नहर में, 4 बच्चों व महिलाओं सहित 8 की मौत, मंदिर माथा टेकने जा रहा था परिवार, 15 साल की किशोरी की तलाश जारी, ड्राइवर हास्पिटल में

हरियाणा के कैथल में कार जा गिरी नहर में, 4 बच्चों व महिलाओं सहित 8 की मौत, मंदिर माथा टेकने जा रहा था परिवार, 15 साल की किशोरी की तलाश जारी, ड्राइवर हास्पिटल में

By Newsdesk Admin
12/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 12 अक्टूबर।‌ हरियाणा के कैथल से एक बड़ी दर्दनाक खबर सामने आ रही है जिसमें कैथल के गांव मुंदडी के पास आज सुबह एक हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में चार महिलाएं, तीन बच्चे और कार चालक शामिल हैं। सात की डेड बॉडी मिल गई है। एक 15 वर्षीय बच्ची का शव अभी नहीं मिला है, जो कि नहर में ही है। गाड़ी को चला रहा ड्राइवर फिलहाल बच गया हैं जिसका कुंडली के अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि एक ही परिवार 9 सदस्य सुबह कैथल के गांव गुहना में गुरु रविदास मंदिर में माथा टेकने जा रहे थे, जो घर से सुबह साढ़े 8 बजे के करीब निकले थे। हादसे में कार अनियंत्रित होकर सिरसा ब्रांच नहर में गिर गई।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक परिवार के सभी सदस्य गांव डीग के रहने वाले थे और वे पुंडरी से कैथल की ओर आ रहे थे। हादसा सुबह लगभग 9:30 बजे हुआ। जैसे ही हादसे की सूचना मिली, पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी को कार से बाहर निकाल कर कैथल के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सभी सात लोगों को मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।


बताया जा रहा है कि मंदिर में माथा टेकने के बाद पूरा परिवार गांव गुहणा में लगने वाले मेले में जाने वाला था। पूंडरी से कैथल की ओर मूंदड़ी नहर के पास कार अनियंत्रित हो नहर में गिर गई। मौके पर राहगीरों ने कार को डूबते देखा तो वहां पर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद कार में सवार महिलाओं व बच्चों सहित कार चालक को बाहर निकाला गया। गोताखोर हादसे का शिकार हुए आठ लोगों में से एक 15 साल की बच्ची का शव नहीं खोज पाए हैं जबकि चार महिलाओं, तीन बच्चों का शव पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से मौके पर ही बाहर निकाल लिया। 15 साल की बच्ची के शव की तलाश के लिए गोताखोर लगाए गए हैं। कार चालक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस हादसे में 40 वर्षीय दर्शना, 28 वर्षीय सुखविंद्र, 65 वर्षीय बुजुर्ग चमेली, 17 वर्षीय कोमल, 15 वर्षीय वंदना, 12 वर्षीय रिया, 6 वर्षीय रवनीत, 13 वर्षीय लवप्रीत की मौत हुई है।

Big Break : पुणे में हेलीकॉप्टर हुआ हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत
Iran Israel Ceasefire: 12 मार्च के आसपास युद्धविराम की अटकलें तेज, ट्रंप की पोस्ट के बाद बढ़ी कूटनीतिक हलचल
Amit Shah Message : Amit Shah का सख्त संदेश माओवादियों को, सीजफायर नहीं होगा, हथियार डालकर करें आत्मसमर्पण
Vedanta Plant Blast : 20 मौतों के बाद दहशत, वेदांता प्लांट से 2000 मजदूर भागे, सिर्फ 50 बचे
Raipur Murder Case: प्रेग्नेंट नाबालिग ने बॉयफ्रेंड की गर्दन पर चाकू से वार कर की हत्या, CCTV फुटेज से खुला राज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?