सीजी भास्कर, 29 दिसंबर। एसपी जितेन्द्र शुक्ला द्वारा जिले की यातायात व्यवस्था को सरल, सुगम एवं सुरक्षित बनाने दिए निर्देश के परिपालन में यातायात जोन दुर्ग में सुश्री ऋचा मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) के मार्गदर्शन में ई रिक्शा चालकों की मीटिंग लेकर उन्हें बताया गया कि शहर के यातायात को व्यवस्थित रखने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका ई रिक्शा चालकों की ही होती है। किसी अन्य जिले से कोई व्यक्ति बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन पहुंचता है तो वह सर्वप्रथम उसे अपने गंतव्य स्थान पर जाने के लिए रिक्शा का ही सहयोग लेता है। होता है। यदि आटो चालक उन लोगों से मधुर व्यवहार एवं निर्धारित शुल्क वसूल करते हैं और अपने वाहन को क्रमबद्ध निर्धारित पार्किग/स्थान पर खड़ा करते हैं तो उस व्यक्ति के मन में जिले के प्रति एक अच्छी छवि बनती है। मीटिंग के दौरान उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा उपस्थित 250 ई रिक्शा चालको को व्यक्तिगत छवि के साथ साथ यातायात नियमों जैसे बिना वर्दी वाहन न चलाना, शराब एवं किसी भी नशीली पदार्थ का सेवन कर वाहन न चलाना, नाबालिग को वाहन चलाने न देना, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बैठाना, वाहनों के दस्तावेज दुरूस्त रखना, निर्धारित पार्किग/स्थान पर ही वाहन खड़ा करना, किसी चौक पर सवारी उतारने चढ़ाने का कार्य न करना, चौक के पहले या बाद में सवारी को उतारना, तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन न चलाने समझाइश दी गई साथ ही आज जो ई रिक्शा चालक इस मीटिंग में उपस्थित नहीं हुए है उन सभी तक इन सभी बातों को पहुंचाने हेतु निर्देशित किया गया। मीटिंग में यातायात जोन दुर्ग प्रभारी यश करण ध्रुव, यातायात के कर्मचारी एवं ई रिक्शा वाहन चालक उपस्थित रहे।
शहर की यातायात व्यवस्था को सरल, सुगम एवं सुरक्षित बनाने ASP ने ली ई रिक्शा चालकों की मीटिंग, बिना वर्दी, शराब सेवन कर वाहन चलाने पर होगी सख्त कार्रवाई


ताजा खबरें
Chhattisgarh BJP Urban Election : निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, 15 निकायों में प्रभारी-सहप्रभारी नियुक्त
भाजपा संगठन (Chhattisgarh BJP Urban Election) की ओर…
Ravindra Jadeja No Ball Record : 6 साल में 88 बार…रवींद्र जडेजा ने ये क्या कर दिया? बन गया सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया की पकड़ मजबूत…
Telangana Bus Accident : चलती बस में घुसी लोहे की सरिए, 6 की मौत; 20 घायल
तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार को दर्दनाक…
BJP Tribal Woman Worker : पहाड़ी कोरवा महिला कार्यकर्ता पर अभद्र टिप्पणी, एफआईआर दर्ज
भाजपा की पहाड़ी कोरवा महिला कार्यकर्ता पर फेसबुक…
Wife Murder Raigarh : पालक की सब्जी पर विवाद, पत्नी की हत्या; शव जलाकर हड्डियां आंगन में दफनाईं
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र…


