CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पाकिस्तान के पूर्व PM नवाज शरीफ के बेटे हसन नवाज दिवालिया घोषित, लंदन प्रशासन ने संपत्ति नीलाम करने का फैसला किया

पाकिस्तान के पूर्व PM नवाज शरीफ के बेटे हसन नवाज दिवालिया घोषित, लंदन प्रशासन ने संपत्ति नीलाम करने का फैसला किया

By Newsdesk Admin
20/03/2025
Share

पाकिस्तान , 20 मार्च 2025 :

नवाज शरीफ के बेटे हसन नवाज को दिवालिया घोषित कर दिया गया है. लंदन प्रशासन ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बेटे हसन नवाज को वर्ष 2025 का टैक्स डिफॉल्टर घोषित किया है. उनके खिलाफ दिवालिया की कार्रवाई अगले महीने से शुरू होने की संभावना है.

लंदन प्रशासन के गैजेट के अनुसार, हसन नवाज पर करीब 10 मिलियन पाउंड (लगभग 1,12,13,64,000 भारतीय रुपये) का आयकर बकाया है. उन पर आरोप है कि वे जानबूझकर यह राशि नहीं चुका रहे हैं. हसन नवाज की बहन मरियम नवाज पाकिस्तान में मुख्यमंत्री हैं. अगले महीने से उनकी संपत्ति की नीलामी की प्रक्रिया शुरू हो सकती है. आधिकारिक सूचना के अनुसार, यह टैक्स वर्ष 2015-16 से बकाया है और अब उस पर जुर्माने सहित कुल राशि लगभग 10 मिलियन पाउंड हो गई है.

जानें क्या है मामला?

हसन नवाज का नाम पनामा पेपर लीक मामले में भी सामने आया था, जिसमें उन पर और उनके परिवार पर काले धन से अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगा था. इसके बाद हसन नवाज शरीफ ने लंदन स्थित अपनी एक संपत्ति को 38 मिलियन पाउंड में अली रियाज मलिक नाम के एक पाकिस्तानी नागरिक को बेच दिया था. यह व्यक्ति खुद भी संदिग्ध माना जाता है और कहा जाता है कि वह शरीफ परिवार के काले धन को सफेद करने में मदद करता था.

हसन नवाज के करीबी लोगों का कहना है कि उन्होंने सभी करों का भुगतान कर दिया था, लेकिन जब उनसे अतिरिक्त आयकर की मांग की गई, तो उन्होंने इसे चुकाने से इनकार कर दिया. यह मामला यूनाइटेड किंगडम के आयकर विभाग द्वारा हाईकोर्ट तक ले जाया गया, जहां सुनवाई के बाद अदालत ने हसन नवाज को दिवालिया घोषित कर दिया.

कोर्ट ने की कार्रवाई

यूके आयकर विभाग ने 25 अगस्त 2023 को हसन नवाज के खिलाफ केस संख्या 694/2023 के तहत मामला दायर किया था. इस पर सुनवाई के बाद यूके हाईकोर्ट ने हसन नवाज को दिवालिया घोषित कर दिया. अप्रैल 2025 में उनके खिलाफ दिवालिया घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसके तहत उनकी संपत्तियों को बेचकर आयकर विभाग अपना बकाया वसूल सकता है.

बीच पर बहकर आया संदिग्ध कंटेनर, लोग दहशत में…
2490 करोड़ की परियोजना 100गांवों को देगी सिंचाई का पानी:सीएम ने तराना में किया लोकार्पण, कहा- उज्जैन को सांस्कृतिक राजधानी बनाना हमारी कोशिश
Stock Market Record Rally : Sensex–Nifty ने 14 महीनों बाद रचा नया इतिहास, निवेशकों में उत्साह—Stock Market Record Rally
धर्मांतरण के लिए दुबई से ट्रेनर बुलवाता था छांगुर बाबा, कोठी के ‘तहखाने’ में चलता था काला कारोबार, जानिए और क्या खुलासे हुए
Khaleda Zia : चुनावी नामांकन दाखिल करने के एक दिन बाद ही पूर्व प्रधानमंत्री का निधन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Illegal Liquor
Illegal Liquor : अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार, 30 पौवा देशी शराब व बिक्री रकम जब्त

कुम्हारी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए…

Shivnath River Rescue : शिवनाथ नदी में डूबे युवक का तीन दिन बाद मिला शव, SDRF ने रेस्क्यू कर निकाला
Shivnath River Rescue : शिवनाथ नदी में डूबे युवक का तीन दिन बाद मिला शव, SDRF ने रेस्क्यू कर निकाला

सीजी भास्कर, 22 सितंबर : दुर्ग जिले के…

Custom Milling Scam
Custom Milling Scam : कस्टम मिलिंग मामले में ईडी की जांच तेज, 350 पन्नों के दस्तावेज खंगाल रही टीम

छत्तीसगढ़ के कथित कस्टम मिलिंग घोटाले में Custom…

Jamul Crime News : हथियार सहित हिस्ट्रीशीटर जावेद गिरफ्तार, तीन स्थायी वारंटी भी धराए
Jamul Crime News : हथियार सहित हिस्ट्रीशीटर जावेद गिरफ्तार, तीन स्थायी वारंटी भी धराए

जामुल थाना क्षेत्र में पुलिस ने असामाजिक तत्वों…

Bull Smuggling Case : कत्लखाने ले जाया जा रहा बैल बरामद, वाहन जब्त; परिचालक जेल, चालक फरार
Bull Smuggling Case : कत्लखाने ले जाया जा रहा बैल बरामद, वाहन जब्त; परिचालक जेल, चालक फरार

भिलाई में पुलिस ने कत्लखाने ले जाए जा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?