CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Minor Rape Case : उपसरपंच के पति पर 14 साल की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो दिखाने का दावा

Minor Rape Case : उपसरपंच के पति पर 14 साल की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो दिखाने का दावा

By Newsdesk Admin
23/07/2026
Share
Minor Rape Case
Minor Rape Case

सीजी भास्कर, 23 जुलाई : छत्तीसगढ़ के सरगुजा में उपसरपंच के पति पर अश्लील वीडियो (Minor Rape Case) दिखाकर 14 साल की नाबालिग आदिवासी छात्रा से रेप करने का आरोप है। यह भी आरोप है कि उसने किसी को इस बारे बताने पर जान से मारने की धमकी दी और रिश्तेदारों को पैसों का लालच देकर थाने में शिकायत करने से भी रोका।

Contents
  • सुबह-शाम उपसरपंच के घर करती थी काम
    • अश्लील वीडियो दिखाकर किया रेप Minor Rape Case
  • बुलाने पहुंची बड़ी बहन को घर लौटाया
  • रिपोर्ट करने से रोका, पैसे का भी दिया आफर
  • FIR के बाद मेडिकल जांच कराई गई
    • आरोपी हिरासत में, जांच जारी Minor Rape Case

 

यह भी पढ़ें : Guest Teacher Protest : दुर्ग में अतिथि शिक्षकों के धरने पर पुलिस कार्रवाई, टेंट हटाया

 

इस मामले में बुधवार शाम को करीब 100 ग्रामीणों के साथ रिश्तेदार थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

 

सुबह-शाम उपसरपंच के घर करती थी काम

जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की 7वीं में पढ़ने वाली छात्रा सुबह-शाम उपसरपंच के घर काम करती थी और खाना भी बनाती थी। दिन में वह स्कूल जाती थी। बताया जा रहा है कि उपसरपंच ने छात्रा के रिश्तेदारों से उसकी शादी का पूरा खर्च उठाने का वादा भी किया था।

 

यह भी पढ़ें :  Bhilai Water Supply : शिवनाथ नदी में जलकुंभी से प्लांट प्रभावित, आज कई इलाकों में पानी सप्लाई बाधित होने के आसार

 

अश्लील वीडियो दिखाकर किया रेप Minor Rape Case

वहीं, नाबालिग छात्रा का आरोप है कि वह 20 जुलाई को उपसरपंच के घर शाम को काम करने गई थी। उसने बताया कि वह किचन में खाना बना रही थी, उसी दौरान उपसरपंच के पति तरुण जायसवाल ने पीछे से उसे पकड़ा और कमरे में ले गया।

पीड़िता का कहना है कि तरुण जायसवाल ने उसे मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाया और कहा कि तुम्हारे साथ ऐसा ही करना है। उसने नाबालिग के कपड़े उतारे और रेप किया। पीड़िता ने शोर मचाने की कोशिश की तो मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।

 

यह भी पढ़ें :  Digital FIR Chhattisgarh : दुर्ग बना प्रदेश का पहला पूरी तरह डिजिटल FIR जिला, शिकायतकर्ता भी करेगा ई-साइन

बुलाने पहुंची बड़ी बहन को घर लौटाया

नाबालिग जब रात 10 बजे तक घर नहीं लौटी तो उसकी बड़ी बहन उसे बुलाने उपसरपंच के घर पहुंची। उसे बाहर से ही यह कहकर लौटा दिया कि खाना नहीं बना है। दूसरी बार 11 बजे बड़ी बहन उसे लेने पहुंची तो नाबालिग उसके साथ घर लौटी। इसके बाद नाबालिग (Minor Rape Case) ने रोते हुए अपनी मां को आपबीती बताई। वारदात के दौरान तरुण जायसवाल घर पर अकेला था।

 

यह भी पढ़ें :  Suicide Abetment Case : शादी का दबाव बना युवती की मौत की वजह, हाईकोर्ट ने युवक को ठहराया दोषी

 

रिपोर्ट करने से रोका, पैसे का भी दिया आफर

 

रिश्तेदारों ने बताया कि 21 जुलाई को तरुण जायसवाल ने कुछ लोगों को घर भेजकर पैसों का ऑफर दिया। आरोप है कि रिश्तेदारों को धमकी भी दी गई है और वे रिपोर्ट कराने न जा पाएं, इसके लिए निगरानी भी लगाई।

वहीं, नाबालिग के पिता ने पैसे लेने से इनकार कर दिया और समाज के लोगों से सारी बातें रखी। साथ ही मदद की गुहार लगाई। इसके बाद 22 जुलाई को करीब 100 लोग कोतवाली थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

 

यह भी पढ़ें :  Drunk and Drive Action : सुहेला में ड्रंक एंड ड्राइव पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 10 चालक नशे में पकड़े गए

 

FIR के बाद मेडिकल जांच कराई गई

 

देर शाम तक ग्रामीण थाने में डटे रहे। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी तरुण जायसवाल के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4,6 के तहत केस दर्ज किया।

 

इसके बाद नाबालिग (Minor Rape Case) को जांच के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। रात करीब 10 बजे उसका मेडिकल टेस्ट किया गया। कुछ अन्य जरूरी जांच के लिए उसे गुरुवार को फिर बुलाया गया है। देर रात रिश्तेदार नाबालिग को लेकर घर लौट गए।

 

यह भी पढ़ें :  Heavy Rain Alert Chhattisgarh : बारिश बनी आफत! कंधे पर बाइक उठाकर नदी पार कर रहे ग्रामीण

 

आरोपी हिरासत में, जांच जारी Minor Rape Case

वहीं, घटना के बाद आरोपी गांव से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने अंबिकापुर के चोपड़ापारा इलाके से हिरासत में ले लिया है। मामले में एसपी राजेश अग्रवाल का कहना है कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

 

 

यह भी पढ़ें :  Bhilai Road Accident : तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, भिलाई में दो युवकों की दर्दनाक मौत

 

 

Global Flight Software Update: अचानक सॉफ्टवेयर गड़बड़ी से दुनिया ठप — 6000 विमान जमीन पर, भारत में सबसे ज्यादा असर
पाक नागरिकों के वीजा पर रोक, पाकिस्तानियों को 48 घंटे का अल्टीमेटम, एक सप्ताह के भीतर भारत छोड़ने का निर्देश, CCS मीटिंग में कई बड़े फैसले
रायपुर-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर भीषड़ सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत, एक गंभीर पहुंचाया गया अस्पताल
Bhilai Accident: सड़क हादसे में भिलाई के होटल व्यवसायी की दर्दनाक मौत 🛑 ब्रेजा कार सिलेंडर से भरी खड़ी ट्रक से जा टकराई 🛑 एक युवक गंभीर रूप से घायल
पड़ोसी के doggy को आवारा कुत्ते ने काट दिया, बौखलाए पड़ोसी ने BSP इंजीनियर से की मारपीट, थाना रिपोर्ट कराने पहुंचे तो लड़की को भी मारा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jana Nayagan
Jana Nayagan : विजय की आखिरी फिल्म को लेकर बंट गई राय, किसी ने बताया शानदार तो किसी ने गिनाईं बड़ी कमियां

सुपरस्टार से नेता बने विजय की आखिरी फिल्म…

Mother-Son Death
Mother-Son Death : मां के अंतिम संस्कार से पहले बेटे की हार्ट अटैक से मौत, एक ही घर से उठी दोनों की अर्थी

सीजी भास्कर, 23 जुलाई : जिस बेटे को…

CA Office Theft Case
CA Office Theft Case : पूर्व कर्मचारी ने साथी के साथ मिलकर उड़ाए 7.80 लाख, 30 घंटे में पुलिस ने दबोचा

सीजी भास्कर, 23 जुलाई : रायपुर के सिविल…

CM Camp Office Action
CM Camp Office Action : आकाशीय बिजली से मौत के बाद पत्नी को मिली 4 लाख की सहायता

सीजी भास्कर, 23 जुलाई : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

Sonam Raghuvanshi
Sonam Raghuvanshi : सोनम रघुवंशी को क्यों करना होगा आत्मसमर्पण, सर्वोच्च अदालत के फैसले ने बदल दिया पूरा मामला

राजा रघुवंशी हत्याकांड में गुरुवार को ऐसा घटनाक्रम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?