सीजी भास्कर, 23 जुलाई : दुर्ग केंद्रीय जेल में पॉक्सो एक्ट (Prison Death Case) के तहत 20 साल की सजा काट रहे 68 वर्षीय कैदी गजानंद राव की इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद जेल प्रशासन ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें : Bisahu Das Mahant : जनसेवा के पुरोधा को किया नमन, बिसाहू दास महंत की पुण्यतिथि पर गूंजा उनके आदर्शों का संकल्प
सेल में अचानक बिगड़ी तबीयत Prison Death Case
जेल अधीक्षक मनीष सांभाकर के अनुसार मृतक गजानंद राव पिता गणपत राव को 11 जून 2026 से दुर्ग सेंट्रल जेल में दाखिल कराया गया था। वह पॉक्सो एक्ट के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद 20 वर्ष के कारावास की सजा काट रहा था।
यह भी पढ़ें : Maintenance Dues : छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की कॉलोनियों में 5.30 करोड़ बकाया, हितग्राहियों को नोटिस
बुधवार शाम करीब पौने 6 बजे कैदी अपने सेल में मौजूद था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। जेल में तैनात कर्मचारियों ने तत्काल स्थिति को संभाला और उसे उपचार के लिए दुर्ग जिला अस्पताल भेजा गया।
यह भी पढ़ें : Sarus Crane Sighting : सरगुजा की वेटलैंड में दिखा राष्ट्रीय गौरव पक्षी सारस क्रेन
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
जेल कर्मचारियों द्वारा अस्पताल पहुंचाए जाने के बाद चिकित्सकों ने कैदी की जांच की। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी जेल प्रशासन ने उच्च अधिकारियों और संबंधित विभाग को दे दी है। नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें : Raipur Police Action : पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला अस्पताल पहुंचे, घायल 16 जवानों का जाना हाल
लंबे समय से दमा की बीमारी से था परेशान
जेल प्रशासन के मुताबिक गजानंद राव लंबे समय से दमा की बीमारी से पीड़ित था। प्राथमिक जांच में उसकी मौत का कारण बीमारी से जुड़ी जटिलताओं को माना जा रहा है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के बाद ही हो सकेगी।
यह भी पढ़ें : Illegal Sand Action : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर कार्रवाई, अवैध रेत भंडारण सील; दो ट्रैक्टर जब्त
जेल अधिकारियों का कहना है कि कैदियों के स्वास्थ्य को लेकर नियमित निगरानी रखी जाती है। गंभीर बीमारी से पीड़ित कैदियों को आवश्यकता पड़ने पर अस्पताल में उपचार उपलब्ध कराया जाता है। गजानंद राव की मौत के बाद जेल प्रशासन ने मामले की जानकारी उसके परिजनों को भी दे दी है। फिलहाल मामले में आगे की प्रक्रिया जारी है।
यह भी पढ़ें : Guest Teacher Protest : दुर्ग में अतिथि शिक्षकों के धरने पर पुलिस कार्रवाई, टेंट हटाया



