CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mother-Son Death : मां के अंतिम संस्कार से पहले बेटे की हार्ट अटैक से मौत, एक ही घर से उठी दोनों की अर्थी

Mother-Son Death : मां के अंतिम संस्कार से पहले बेटे की हार्ट अटैक से मौत, एक ही घर से उठी दोनों की अर्थी

By Newsdesk Admin
23/07/2026
Share
Mother-Son Death
Mother-Son Death

सीजी भास्कर, 23 जुलाई : जिस बेटे को अपनी मां की अर्थी को कंधा देना था, उसी बेटे की अर्थी उसी दिन उसी घर से उठ गई। सूरजपुर जिले के रामानुजनगर विकासखंड के दौना गांव में बुधवार को हुई इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। कुछ ही घंटों के अंतराल में एक ही आंगन से मां और बेटे की दो अर्थियां उठीं और पास-पास बनी दो चिताओं पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

Contents
  • सुबह मां ने तोड़ा दम, दोपहर में बेटे की मौत
  • एक ही दिन मां-बेटे का हुआ अंतिम संस्कार
  • दिव्यांगता को नहीं बनने दिया बाधा
  • मौत से पहले नहीं दिखे थे कोई संकेत

 

यह भी पढ़ें : Mother-Son Death : मां के अंतिम संस्कार से पहले बेटे की हार्ट अटैक से मौत, एक ही घर से उठी दोनों की अर्थी

 

सुबह मां ने तोड़ा दम, दोपहर में बेटे की मौत

दौना निवासी रामधन साहू (52) प्राथमिक शाला दौना में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ थे। बुधवार सुबह करीब 9 बजे उनकी मां की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने घर पर अंतिम सांस ले ली।

मां के निधन के बाद परिवार में मातम छा गया और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी गई। दोपहर में बारिश के बीच मां की अर्थी सजाई जा चुकी थी और परिजन अंतिम विदाई की तैयारी कर रहे थे।

 

यह भी पढ़ें :  CM Camp Office Action : आकाशीय बिजली से मौत के बाद पत्नी को मिली 4 लाख की सहायता

 

इसी दौरान रामधन साहू को अचानक सीने में तेज दर्द और घबराहट महसूस हुई। परिजन उन्हें तत्काल श्रीनगर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार प्रारंभिक जांच में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई।

 

यह भी पढ़ें :  Sonam Raghuvanshi : सोनम रघुवंशी को क्यों करना होगा आत्मसमर्पण, सर्वोच्च अदालत के फैसले ने बदल दिया पूरा मामला

 

एक ही दिन मां-बेटे का हुआ अंतिम संस्कार

जिस बेटे ने मां को अंतिम विदाई देने के लिए खुद को संभाल रखा था, उसी की अर्थी कुछ देर बाद सज गई। मां और बेटे का अंतिम संस्कार एक ही दिन किया गया। दोनों की चिताएं पास-पास बनाई गईं और नम आंखों से परिवार व ग्रामीणों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा दुखद संयोग उन्होंने पहले कभी नहीं देखा, जब मां और बेटे की अर्थी एक ही घर से एक साथ उठी हो।

 

यह भी पढ़ें :  Raipur Police Action : पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला अस्पताल पहुंचे, घायल 16 जवानों का जाना हाल

 

दिव्यांगता को नहीं बनने दिया बाधा

रामधन साहू एक पैर से दिव्यांग थे, लेकिन उन्होंने कभी अपनी शारीरिक चुनौती को कर्तव्य के रास्ते में बाधा नहीं बनने दिया। वे अपनी सादगी, ईमानदारी और बच्चों के प्रति समर्पण के लिए पहचाने जाते थे। पिछले वर्ष पदोन्नति के बाद वे सहायक शिक्षक से प्रधान पाठक बने थे और अपने ही गांव के स्कूल में सेवाएं दे रहे थे। सहकर्मी शिक्षकों के अनुसार वे अपने काम के प्रति बेहद जिम्मेदार और मिलनसार व्यक्ति थे।

 

यह भी पढ़ें :  Elephant Awareness Campaign : गजरथ यात्रा-2026 शुरू, हाथियों से सुरक्षित सहअस्तित्व का दिया जा रहा संदेश

 

मौत से पहले नहीं दिखे थे कोई संकेत

सहकर्मी शिक्षक ब्रह्मानंद दुबे ने बताया कि मां के निधन की जानकारी मिलने पर वे रामधन साहू से मिलने घर पहुंचे थे। उस समय रामधन सामान्य रूप से बातचीत कर रहे थे और उनकी तबीयत खराब होने का कोई संकेत नहीं था। किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि कुछ ही देर बाद वे भी दुनिया छोड़ देंगे।

 

यह भी पढ़ें :  CHO Salary Issue : वेतनमान विवाद पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Chhattisgarh Education : बच्चों की दुनिया को मिलेगी नई आवाज, आज होगा खास काव्य संग्रह का विमोचन
Baramkela Online Satta Racket: बरमकेला में ऑनलाइन-ऑफलाइन सट्टा रैकेट का जाल, लोकल गेम से इंटरनेशनल लिंक
Chintan Shivir : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 2.0 शुरू
Chhattisgarh Cabinet Reshuffle : मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलों पर CM साय का जवाब, बोले- ‘यह सिर्फ कयासबाजी’
MGNREGA Name Change Protest: मनरेगा नाम बदलने के खिलाफ बिलासपुर में कांग्रेस का सड़क पर विरोध
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bijapur Naxal Operation
Bijapur Naxal Operation : CRPF की बड़ी कार्रवाई, 14 नक्सली डंप बरामद; IED, रायफल और विस्फोटक सामग्री जब्त

नक्सल विरोधी अभियान के तहत CRPF की 199वीं…

Katghora Bypass Accident
Katghora Bypass Accident : कटघोरा बाइपास पर पेड़ से टकराया तेज रफ्तार 407 वाहन, टक्कर के बाद लगी आग; चालक ने कूदकर बचाई जान

जिले के कटघोरा बाइपास पर रविवार देर रात…

Dhimrapur Road Raigarh
Dhimrapur Road Raigarh : ढिमरापुर रोड की बदहाली पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सड़क नहीं सुधरी तो चक्काजाम की चेतावनी

ढिमरापुर रोड की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेस…

Raipur Ganeshotsav Preparations
Raipur Ganeshotsav Preparations : रायपुर में गणेशोत्सव की तैयारियों में देरी, विसर्जन कुंड का काम धीमा मिलने पर अफसरों ने जताई नाराजगी

गणेशोत्सव से पहले राजधानी रायपुर में तैयारियां तेज…

Jhiram Ghati Case
Jhiram Ghati Case : झीरम घाटी मामले में CM साय का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- सबूत थे तो जांच एजेंसी को क्यों नहीं दिए?

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने झीरम घाटी नरसंहार मामले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?