सीजी भास्कर, 23 जुलाई। चांपा स्थित एक औद्योगिक इकाई में देर रात हुए हादसे के बाद अफरा तफरी का माहौल (Industrial Accident) बन गया। फैक्ट्री में काम कर रहे श्रमिकों के बीच अचानक चीख पुकार मच गई, जब भारी लोहे का चैनल गिर गया। घटना के तुरंत बाद कर्मचारियों ने राहत कार्य शुरू किया और घायल श्रमिकों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही कंपनी प्रबंधन सक्रिय हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए भिलाई रेफर किया गया। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच भी शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें : Pendra Teacher Arrested : नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने का आरोप
15 टन ओल्ड शेड में हुआ हादसा Industrial Accident
कंपनी प्रबंधन के अनुसार बुधवार 22 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड के 15 टन ओल्ड शेड में डी 1 चैनल अचानक गिर गया। इसी दौरान वहां काम कर रहे तीन ठेका श्रमिक इसकी चपेट में आकर घायल हो गए।
तीन ठेका श्रमिक हुए घायल
हादसे में घायल श्रमिकों की पहचान गेंदूराम पटेल, गंगाप्रसाद पटेल और पंचराम यादव के रूप में हुई है। तीनों मैसर्स अन्नमोल यादव के अधीन ठेका श्रमिक के तौर पर कार्य कर रहे थे।
यह भी पढ़ें : जीपीएम के पर्यटन स्थलों पर उमड़ी सैलानियों की भीड़, बारिश से झरने और नदियां बनीं आकर्षण का केंद्र
प्राथमिक उपचार के बाद भिलाई किया गया रेफर Industrial Accident
घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को कंपनी के व्यावसायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। हालत को देखते हुए बाद में कंपनी की एम्बुलेंस से उन्हें जवाहर लाल नेहरू हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर भिलाई भेजा गया।
हादसे के कारणों की जांच शुरू
कंपनी प्रबंधन ने घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को भेज (Industrial Accident) दी है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई।
खबरें और भी हैं : Ration Scam : राशन दुकान से आखिर कहां गायब हो गया हजार क्विंटल से ज्यादा चावल, जांच में खुला बड़ा खेल


