CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » क्या इंजीनियर, क्या नेता, पुलिस वाले भी…..25 से ज्यादा लोग हुस्न के हुए शिकार, एक डॉक्टर ने तो जान भी दे दी, अब पुलिस गिरफ्त में आई शातिर रीना

क्या इंजीनियर, क्या नेता, पुलिस वाले भी…..25 से ज्यादा लोग हुस्न के हुए शिकार, एक डॉक्टर ने तो जान भी दे दी, अब पुलिस गिरफ्त में आई शातिर रीना

By Newsdesk Admin
30/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 30 दिसंबर। पुलिस ने एक ऐसी महिला को अरेस्ट किया है जिसने पुलिस वाले, राजनीतिक हस्तियों, इंजीनियर समेत दो दर्जन से ज्यादा लोगों को ऐसा चूना लगाया कि पूरी कहानी जान आप भी हैरान रह जाएंगे।

आपको बता दें कि गिरफ्तार महिला शहर में सक्रिय एक हनीट्रैप गिरोह की सदस्य भी रही है और वो पिछले 8 महीनों से फरारी के दौरान पुलिस को लगातार चकमा दे रही थी। पुलिस से बचने के लिए यह महिला दिल्ली और पंजाब में छिपती रही। महिला की पहचान रीना सागर के नाम से हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रीना को पकड़ा है।

हनीट्रैप में शामिल शातिर अपराधी रीना सागर को बरेली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि रीना बरेली आई हुई है। उत्तर प्रदेश के बरेली में इस शातिर महिला को धर दबोचा। रीना सागर को थाना इज्जत नगर क्षेत्र के मिनी बायपास से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में महिला ने बताया है कि अब तक वह 25 से ज्यादा लोगों को हनीट्रैप में फंसाकर मोटी रकम वसूल चुकी है। रीना सागर बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के डोहरा गोटिया की रहने वाली है और वह शादीशुदा है। उसके खिलाफ थाना बारादरी में एफआईआर दर्ज होते ही वह 8 माह से फरार थी। इससे पहले पुलिस ने हनीट्रैप की सरगना मधु उर्फ ममता दिवाकर को गिरफ्तार कर चुकी है। सत्यवीर और 3-4 अज्ञात लोग फरार चल रहे हैं। रीना सागर पर आरोप है कि इसने अपने गैंग के साथ मिलकर एक ग्राम प्रधान को अपना शिकार बनाया था। उसे फोन पर बातचीत कर पहले अपने जाल में फंसाया और फिर बरेली बुलाकर उससे 5 लाख रुपए वसूल कर लिए। यह गैंग ग्राम प्रधान को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। उससे लगातार और रूपये की डिमांड की जा रही थी। हनी ट्रैप गैंग में शामिल लोग अब तक डॉक्टर, इंजीनियर, पॉलिटीशियन और पुलिस कर्मियों को अपना शिकार बना चुके हैं। इस गैंग से परेशान होकर एक डॉक्टर ने तो आत्महत्या तक कर ली थी।

थाना बारादरी के थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि हनी ट्रैप के मुकदमे वांछित चल रही रीना सागर को गिरफ्तार किया है और उसे जेल भेज दिया है। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप भी हनी ट्रैप के शिकार हो चुके हैं। उन्होंने भी आज कैंट थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई हैं, जिसमें जिक्र किया है कि अब से 2 साल पहले एक युवती की काल आई उसने उनकी वीडियो बना ली और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपए की डिमांड की गई और रूपये न देने पर वीडियो वायरल कर दी गई। रीना से पूछताछ में पता लगा है कि इंजीनियर, डाक्टर, पुलिस वाले समेत दो दर्जन से अधिक लोग इस गैंग का शिकार हुए हैं। रीना की गिरफ्तारी के बाद सभी लोगों से सम्पर्क कर उनसे बयान लिए जाएंगे।

Murder accused in election fray : बीजेपी नेता की हत्या के बाद खाली सीट पर जेल से भरा नामांकन
UP: मुजफ्फरनगर से मेरठ ईद मिलने आए युवकों ने युवती को उठाया, जंगल ले जाकर किया गैंगरेप, चार गिरफ्तार
Shahdara Firing Incident: खाली समझकर तानी पिस्तौल, युवक के माथे में जा लगी गोली – हालत गंभीर
श्रद्धालुगण कृपया ध्यान दें, छत्तीसगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ट्रेनें 26 फरवरी तक कैंसिल, देखिए लिस्ट…
CBI in action : एपी त्रिपाठी और मंजूला के खिलाफ मामला दर्ज, जानें वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rural Protest
Rural Protest : सड़क बनी ‘तालाब’, बीच सड़क पर बैठकर नहाने लगा ग्रामीण

सीजी भास्कर, 01 जुलाई :  जांजगीर-चांपा जिले के…

Iron Theft BSP
Iron Theft BSP : बीएसपी में कथित लोहा चोरी पर विधानसभा तक पहुंची लड़ाई, विधायक रिकेश सेन ने सीबीआई जांच की मांग की

भिलाई नगर, 01 जुलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में…

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: राजनांदगांव में शिकायत दर्ज होने के बाद था फरार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

राजनांदगांव के घुमका थाना पुलिस ने शादी का…

Tribal Welfare Committee
Tribal Welfare Committee : आदिवासी हितों के मामलों के समाधान के लिए बनेगी उच्च स्तरीय समिति

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। अनुसूचित जनजाति वर्ग से…

WhatsApp Username Feature
WhatsApp Username Feature : बिना मोबाइल नंबर बताए भी कर सकेंगे चैट, प्राइवेसी बढ़ाने वाला बड़ा अपडेट जल्द होगा लॉन्च

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। दुनिया के सबसे लोकप्रिय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?