CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ में डालडा, पॉम ऑयल, मैदा और मादक पदार्थ मिला कर रोज 2500 किलो पनीर ऐसे होता है तैयार, एक बूंद दूध नहीं मिला, आप भी चाव से खा रहे हैं…..नकली पनीर फैक्ट्री का फूटा भांडा, अब पनीर से करेंगे तौबा….

छत्तीसगढ़ में डालडा, पॉम ऑयल, मैदा और मादक पदार्थ मिला कर रोज 2500 किलो पनीर ऐसे होता है तैयार, एक बूंद दूध नहीं मिला, आप भी चाव से खा रहे हैं…..नकली पनीर फैक्ट्री का फूटा भांडा, अब पनीर से करेंगे तौबा….

By Newsdesk Admin
30/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 30 दिसंबर। खाद्य विभाग के अधिकारियों की टीम चलित लैब के साथ छत्तीसगढ़ के बीरगांव में पनीर फैक्ट्री में दबिश दी है। इस फैक्ट्री का नाम काशी एग्रो बताया गया है, जहां केमिकल से पनीर बनाया जा रहा था। फैक्ट्री से 2500 किलो पनीर और बनाने के सामान बरामद किया गया है। अधिकारियों ने पनीर जब्त किया है। पनीर में इस्तेमाल किए जाने वाले मादक पदार्थ इस्तेमाल किए जाने की जानकारी मिलने पर यहां दबिश दी गई तो ऐसा भांडा फूटा कि देखने वाले दांतों तले उंगली दबाते मिले।

इस फैक्ट्री में डालडा पॉम ऑयल मैदा, घरेलू गैस सामग्रियां मिली हैं। अभी फूड विभाग की टीम जांच कर ही रही है। इस जगह खराब क्वालिटी के पनीर बनाने की खबर विभाग के नियंत्रक चंदन कुमार को मिली थी। इसके बाद अपनी टीम के अधिकारियों सहायक आयुक्त मोहित बेहरा, नितेश मिश्रा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राखी ठाकुर, क्षीरसागर पटेल, अजीत बघेल, सतीश राज के साथ मौके पर पहुंचे। करीब 3 से 4 घंटे तक चली जांच के बाद फैक्ट्री में बनाए जा रहे नकली पनीर को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

https://www.facebook.com/share/v/1A27w42emC/?mibextid=oFDknk

जांच अधिकारियों को फैक्ट्री से कई तरह के केमिकल मिले। फैक्ट्री संचालक ने बताया कि इन्हें मिलकर ही यह पनीर तैयार किया गया था। अफसरों ने बताया कि डालडा, हाइड्रोक्लोरिक एसिड, स्कीम मिल्क पाउडर मिलाकर पनीर तैयार किया गया था। पनीर सही तरीके से दूध से बनाया जाना चाहिए। अधिकारियों ने यहां से 2500 किलो नकली पनीर जब्त किया है। फैक्ट्री के कई दस्तावेज स्टॉक रजिस्टर प्रोडक्ट में शामिल इंग्रेडिएंट्स की जानकारी, पैकेजिंग से जुड़े दस्तावेज और कई तरह के सामान जब्त किए गए हैं। औषधि प्रशासन विभाग के नियंत्रक चंदन कुमार ने बताया की फैक्ट्री को सील कर संचालक के खिलाफ FIR भी करवाई जा सकती है। इस फैक्ट्री में हजारों किलो पनीर तैयार किया जा रहा था। इसे कई होटलों में सप्लाई किया जाने वाला था। न्यू ईयर पार्टी में ये नकली पनीर असली बताकर लोगों को परोसा जाता। अफसरों ने जांच में पाया कि तैयार किए गए। पनीर में एक बूंद भी दूध की नहीं था, बल्कि इसे पूरी तरह से खराब क्वालिटी के तेल और हानिकारक केमिकल से तैयार किया गया था। रायपुर से बाहर भी यह पनीर सप्लाई किया जा रहा था।

Road Accident : तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आया बाइक सवार, मौके पर मौत
Team India Squad : ऑस्ट्रेलिया दौरा टीम इंडिया रोहित से छीनी कप्तानी, इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान, विराट कोहली…!
Truck Accident : बेकाबू ट्रक पलटा, सड़क पर बिखरी राखड़; कोरबा-कटघोरा मार्ग पर लगा लंबा जाम
Khairagarh SIR Controversy : खैरागढ़ राजपरिवार–SIR विवाद, शिकायत, प्रशासन का खंडन और अब तहसीली सुनवाई, तीन चरणों में सामने आया पूरा मामलाचरणों
Hanumant Katha Bhilai Traffic Plan: भिलाई में दिव्य हनुमंत कथा का शुभारंभ कल से, लाखों श्रद्धालुओं को देखते हुए बदली शहर की ट्रैफिक व्यवस्था
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Pension Arrears High Court Verdict : 59 महीने के पेंशन एरियर का रास्ता साफ

Chhattisgarh Pension Arrears High Court Verdict

Chhattisgarh Cooperative Week 2026 : 29 जून से 6 जुलाई तक राज्यभर में बड़े आयोजन

Chhattisgarh Cooperative Week 2026

Raipur Illegal Fertilizer Seizure : उर्वरक संकट, 1205 बोरी अवैध खाद जब्त

Raipur Illegal Fertilizer Seizure

Durg Police Station Incharge Transfers : दुर्ग पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

Durg Police Station Incharge Transfers

Kharun River Pollution Crisis : खारुन की करुण कथा-3, केमिकल की मार से दम तोड़ती नदी

Kharun River Pollution Crisis

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?