CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG News : उफनते नाले में बही कार, अरपा नदी में मिला युवक का शव, बारिश के बीच बढ़े हादसे

CG News : उफनते नाले में बही कार, अरपा नदी में मिला युवक का शव, बारिश के बीच बढ़े हादसे

By Newsdesk Admin
27/07/2026
Share
CG News
CG News
सीजी भास्कर, 27 जुलाई। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश अब जानलेवा साबित (CG News) होने लगी है। प्रदेश के कई जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। रविवार को सारंगढ़-बिलाईगढ़ और बिलासपुर से दो अलग-अलग हादसों की खबर सामने आई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। एक ओर उफनते नाले को पार करते समय कार तेज बहाव में बह गई, वहीं दूसरी ओर बिलासपुर की अरपा नदी में एक अज्ञात युवक का शव तैरता मिला। दोनों मामलों में पुलिस जांच और कार्रवाई में जुटी हुई है। यह भी पढ़ें : Malaria Outbreak : कांकेर में मलेरिया का कहर, सरकारी छात्रावास के 2 मासूमों की मौत, 11 बच्चे संक्रमित मिले

उफनते नाले में बही कार, एक व्यक्ति के लापता होने की आशंका CG News

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के माधोपली क्षेत्र में सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर एक कार उफनते नाले को पार करने के दौरान तेज बहाव में बह गई। हादसे के बाद एक व्यक्ति के बह जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। हालांकि अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा। अब सोमवार सुबह फिर से तलाश अभियान शुरू किया जाएगा।
CG News
CG News

बिलासपुर में अरपा नदी से मिला युवक का शव

बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र स्थित समृद्धि विहार के पास अरपा नदी में एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें :  Chhattisgarh IFS Transfer : छत्तीसगढ़ में IFS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, संजीता गुप्ता को मिली नई जिम्मेदारी

पुलिस कर रही पहचान और जांच CG News

कोनी पुलिस ने अज्ञात शव की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक नदी में कैसे पहुंचा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

लगातार बारिश के बीच प्रशासन की अपील

प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। प्रशासन ने लोगों से उफनते नालों और पुल-पुलियों को पार नहीं करने की अपील (CG News) की है। साथ ही बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन की ओर से जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। यह भी पढ़ें : NDA MPs Welcome Dharmendra Pradhan : संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में लगे ‘जिंदाबाद’ के नारे
Jagdalpur Medical Negligence Case : डॉक्टर-नर्स ड्यूटी से गायब, दर्द से तड़पती महिला की मौत
Revenue Inspector Dismissed : सरकार को 3.42 करोड़ का नुकसान पहुंचाने वाला राजस्व निरीक्षक बर्खास्त
Jatayu S Flight : जटायु की उड़ान…..! CG से नेपाल तक गिद्ध संरक्षण की एक प्रेरणादायक गाथा
Cold Wave Alert Chhattisgarh : 10 दिसंबर तक शीत लहर का अलर्ट: सुबह–शाम ठिठुरन और बढ़ेगी, कई जिलों में पारा 3–5 डिग्री तक गिरा
Cold Wave Alert Chhattisgarh: अंबिकापुर में कड़ाके की ठंड, 3.5°C पर पहुंचा न्यूनतम तापमान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Officers Transfer
Police Officers Transfer : जांजगीर-चांपा में चार पुलिस अधिकारियों के तबादले

अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से…

Bhilai Municipal Corporation Elections
Bhilai Municipal Corporation Elections : आरक्षण ने बदला सियासी गणित, 19 महिला और 23 OBC सीटों ने कई दिग्गजों की राह रोकी, OBC महापौर सीट बनी सबसे बड़ी राजनीतिक परीक्षा

Bhilai Municipal Corporation Elections

Shivraj Singh Chouhan
Shivraj Singh Chouhan : शिवराज का कांग्रेस पर हमला- ‘कका और कांग्रेस ने मिलकर छत्तीसगढ़ को तबाह किया’, साय सरकार के गिनाए काम

भूपेश बघेल सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने…

Mahasamund Rojgar Mela
Mahasamund Rojgar Mela : 24 सितंबर को रोजगार मेला, 200 पदों पर भर्ती, 10वीं से स्नातक तक को मौका

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 24…

Bhandara Road Accident
Bhandara Road Accident : नागपुर-रायपुर हाईवे पर भीषण हादसा, 9 की मौत; मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों की टीम भेजी

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में हुए भीषण सड़क…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?