CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई के कोहका में वर्ष की सबसे बड़ी चोरी करने वाले दो युवक और गहने सहेजने वाली महिला समेत 3 गिरफ्तार, MLA रिकेश सेन का धन्यवाद करने पहुंचा पीड़ित परिवार, 374 ग्राम सोना 2 किलो चांदी के जेवरात बरामद

भिलाई के कोहका में वर्ष की सबसे बड़ी चोरी करने वाले दो युवक और गहने सहेजने वाली महिला समेत 3 गिरफ्तार, MLA रिकेश सेन का धन्यवाद करने पहुंचा पीड़ित परिवार, 374 ग्राम सोना 2 किलो चांदी के जेवरात बरामद

By Newsdesk Admin 02/01/2025
Share

वर्ष के अंत में विधायक और पुलिस को बड़ी चुनौती देने वाले चोर पहुंचे सलाखों के पीछे

सीजी भास्कर, 02 जनवरी। वैशाली नगर विधानसभा की सबसे बड़ी चोरी में लाखों के जेवरात लेकर आरोपी रफूचक्कर तो हुए ही साथ ही दुर्ग पुलिस को नववर्ष के साथ एक बड़ी चुनौती भी दे गए थे। चोरी की खबर लगते ही जहां पुलिस महकमा अलर्ट हो मामले की जांच में जुटा वहीं वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन भी पीड़ित परिवार से मिले और पुलिस अधीक्षक से चर्चा की।

श्री सेन पल पल की अपडेट लेते देखे गए। कल जब दुर्ग पुलिस टीम आरोपियों तक पहुंची और उन्हें पूछताछ के लिए थाना लाया तभी आरोपियों के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही आज पीड़ित सिंह परिवार विधायक रिकेश सेन के पास आया और दुर्ग पुलिस की तत्परता की तारीफ करते हुए विधायक के प्रयासों के लिए भी उनका आभार व्यक्त किया।

एसपी दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला ने आज शाम पत्रकार वार्ता में बताया कि 23 से 28 दिसंबर के मध्य अरविंद सिंह परिवार सहित बाहर गये हुए थे। इस दौरान उसके घर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना की सूचना प्राप्त हुई। चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए एएसपी सुखनंदन राठौर, प्रकाश नायक, सत्यप्रकाश तिवारी सीएसपी के मार्गदर्शन में डीएसपी क्राइम श्री देस, एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक तापेश नेताम एवं श्री गुरविंदर सिंह चौकी प्रभारी स्मृति नगर के नेतृत्व में एसीसीयू एवं चौकी स्मृति नगर की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था।

घटना स्थल से फिंगरप्रिंट लिया गया, डॉग स्कॉट टीम से परीक्षण कराया, आस पास लगे सीसीटीव्ही के विगत पांच दिनों के फुटेज का सूक्ष्मता से परीक्षण किया गया। सीसीटीवी फुटेज में 26 एवं 27 दिसम्बर के मध्य रात्रि दो अज्ञात संदेहियों को घर के अंदर प्रवेश करते एवं बाहर निकलते देखा गया। टीम द्वारा त्रिनयन एप के माध्यम से आसपास के क्षेत्र में लगे 100 से अधिक सीसीटीव्ही फूटेज का बारिकी से अवलोकन कर चोरों के आने एवं जाने का मार्ग सुनिश्चित किया गया। आसपास क्षेत्र के पूर्व नकबजनों को हुलिये के आधार पर पता साजी की गई। इसी दौरान सीसीटीव्ही फूटेज पर पूर्व नकबजन राहुल बंसोड़ के जैसा हुलिया दिखाई दिया। टीम द्वारा सदेही राहुल बंसोड का पता तलाश किया गया एवं उसके दिनचर्या पर नजर रखी गयी। जिसके द्वारा अत्यधिक पैसे खर्च करना पाया गया।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी पर बड़ी सावधानीपूर्वक निगाह रखकर घेराबंदी कर पकड़ा गया क्योंकि यह आरोपी पूर्व में चोरी की वारदात को अंजाम देने पश्चात पुलिस से पकडे जाने के डर से मोबाईल टावर पर चढ़कर कूद जाने की धमकी दिया था। पूछताछ करने पर पहले तो गोल मोल बातें कर इंकार करता रहा किंतु सीसीटीव्ही फुटेज दिखाकर कडाई से पूछताछ करने पर अपने साथी प्रदीप कुमार जो कि पूर्व में भी इसके साथ चोरी किया था, अपराध करना स्वीकर किया।

दोनों आरोपियों द्वारा 26-27 दिसंबर की मध्य रात्रि विवेकानंद नगर सुपेला भिलाई में उपरोक्त घर में घुस कर बोरी करना स्वीकर किया गया। आरोपियों द्वारा घर के बाहर लगे ताले को तोड़कर अन्दर प्रवेश कर आलमारी को तोड़कर आलमारी में रखे सोना एवं चांदी के जेवरात, डीएसएलआर कैमरा, सीसीटीव्ही कैमरे का डीवीआर को चोरी करना बताया। आरोपी राहुल द्वारा चोरी के माल मशरूका को अपनी मां श्रीमती किरण बंसोड़ के पास छिपाने के लिए दिया था जिसे उसके घर जाकर उसकी मां से बरामद किया गया। आरोपियों के पास से सोने के आभूषण वजनी लगभग 374 ग्राम कीमती 31 लाख 26 हजार रू एवं चांदी के आभूषण बजनी 2 किलो ग्राम कीमती 1 लाख 80 हजार, डीएसएलआर कैमरा 01 कीमती 50 हजार रू., एक छोटा कैमरा कीमती 20000रू, दो स्मार्ट याच फीमती 10,000रू. एवं एक मोबाईल टैबलेट कीमती 15 हजार रू. घटना में प्रयुक्त लाल रंग की स्कूटी 1 आरोपियों के कब्जे से जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही चौकी स्मृति नगर बाना सुपेला जिला दुर्ग से की जा रही है।

पुलिस ने आरोपी राहुल बंसोड़ उर्फ दद्भू, पिता रविन्द्र बंसोड़ (23 वर्ष) निवासी बाबादीप सिंह नगर चंदन पारा वैशाली नगर, प्रदीप कुमार चौधरी उर्फ अमन पिता विद्या सागर चौधरी उम्र (19 वर्ष) निवासी कैम्प-1 वृन्दा नगर एवं श्रीमती किरण बंछोर पति रविन्द्र बंसोड़ (45 वर्ष) बाबादीप सिंह नगर चंदन पारा वैशाली नगर को गिरफ्तार किया गया है।

You Might Also Like

केएच मेमोरियल स्कूल का CBSE बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, 100% परिणाम के साथ सुहानी शाह बनीं स्कूल टॉपर

Vedanta Power Plant accident : मंत्रियों ने रखा पक्ष, कहा- उच्च स्तरीय जांच के आदेश, दोषी पर होगी कार्रवाई…

पहली 500 करोड़ी फिल्म देने वाला डायरेक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ, जानिए प्लान

Pace of development in Bhilai : विधायक रिकेश सेन ने करोड़ों के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

BJYM जिला महामंत्री विनय की तत्परता से बची महिला की जान, ग्रीन कॉरिडोर बना ‘जीवन रक्षक’

Newsdesk Admin 02/01/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

केएच मेमोरियल स्कूल का CBSE बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, 100% परिणाम के साथ सुहानी शाह बनीं स्कूल टॉपर

CBSE Board में बेहतर प्रदर्शन करने वाले केएच…

Vedanta Power Plant accident : मंत्रियों ने रखा पक्ष, कहा- उच्च स्तरीय जांच के आदेश, दोषी पर होगी कार्रवाई…

सीजी भास्कर 15 अप्रैल। सक्ती जिला स्थित वेदांता पावर…

पहली 500 करोड़ी फिल्म देने वाला डायरेक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ, जानिए प्लान

Tiger Shroff Upcoming Movie

Pace of development in Bhilai : विधायक रिकेश सेन ने करोड़ों के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

सीजी भास्कर, 15 अप्रैल। भिलाई नगर निगम क्षेत्र…

BJYM जिला महामंत्री विनय की तत्परता से बची महिला की जान, ग्रीन कॉरिडोर बना ‘जीवन रक्षक’

​सीजी भास्कर, 15 अप्रैल। भारतीय जनता युवा मोर्चा…

You Might Also Like

ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गशिक्षा

केएच मेमोरियल स्कूल का CBSE बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, 100% परिणाम के साथ सुहानी शाह बनीं स्कूल टॉपर

15/04/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

Vedanta Power Plant accident : मंत्रियों ने रखा पक्ष, कहा- उच्च स्तरीय जांच के आदेश, दोषी पर होगी कार्रवाई…

15/04/2026
ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डमनोरंजन

पहली 500 करोड़ी फिल्म देने वाला डायरेक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ, जानिए प्लान

15/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गसामाजिक

Pace of development in Bhilai : विधायक रिकेश सेन ने करोड़ों के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

15/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?