CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बेटे ने पत्नी की कर दी हत्या, ससुर ने एम्बुलेंस ड्राइवर से सांठगांठ कर लाश को लगाया ठिकाने और लिखा दी बहू की गुमशुदगी रिपोर्ट, सीसीटीवी ने खोल दिया राज, तीनों आरोपी हुए गिरफ्तार

बेटे ने पत्नी की कर दी हत्या, ससुर ने एम्बुलेंस ड्राइवर से सांठगांठ कर लाश को लगाया ठिकाने और लिखा दी बहू की गुमशुदगी रिपोर्ट, सीसीटीवी ने खोल दिया राज, तीनों आरोपी हुए गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
03/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 03 जनवरी। बेटे द्वारा पत्नी की हत्या के बाद ससुर मौके पर एंबुलेंस लेकर आया और लाश को अपने कंधे पर लाद कर एंबुलेंस में लेकर गांव पहुंचा और अंतिम संस्कार कर अस्थियां विसर्जित कर दी। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने पति दीनू, पिता जरदान सिंह और एंबुलेंस चालक विशंभर को पकड़ लिया है। यह मामला मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले का है जिसका खुलासा सीसीटीवी फुटेज ने किया।

पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने मददगार ससुर और एंबुलेंस चालक भी गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। यह घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के सुरेश नगर स्थित सरकारी मल्टी में बीती रात की है। पुलिस से बचने के लिए मृतका के पति ने पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी, जिससे पुलिस उस पर शक न करे। घटना बाद मृतका के मायके पक्ष को शंका हुई और उन्होंने पुलिस से शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने पड़ताल की तो मामले का खुलासा हो गया और पति को पकड़ने के बाद मददगार पिता और एंबुलेंस चालक को भी पुलिस ने धरदबोचा है।

थाटीपुर थाना प्रभारी केके पाराशर ने बताया कि थाना क्षेत्र के सुरेश नगर सरकारी मल्टी निवासी चंचल राजे (26 वर्ष) पत्नी दीनू टैगोर मूलत: मुरैना के कैमरा गांव की रहने वाली है। उसकी शादी एक साल पहले हुई है और पति यहां पर काम की तलाश में रह रहा था। विगत रात दीनू थाने पहुंचा और पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस अभी उसकी तलाश कर रही थी कि तभी चंचल राजे के मायके वाले थाने पहुंचे और दीनू पर शंका व्यक्त की। पुलिस ने जांच करना शुरू किया तो पता चला कि दीनू और चंचल के बीच विवाद हुआ था और जब चंचल घर से निकल गई तो दीनू उसका पीछा करते हुए पीताम्बरा नाले के पास पहुंचा और वहां पर उसने चंचल को रोक लिया। उनके बीच विवाद हुआ और दीनू ने उसके सिर में पत्थर मार कर उसका गला घोंट कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद दीनू ने पिता को कॉल कर हत्या करने की बात बताई तो पिता ने लाश को छिपाने और पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने को कहा। जिसके बाद दीनू ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद दीनू का पिता जरदान सिंह मौके पर एक एंबुलेंस लेकर आया और झाड़ियों से लाश को निकाला और अपने कंधे पर डालकर एंबुलेंस में लेकर मुरैना पहुंचा और अपने गांव में अंतिम संस्कार कर अस्थियां चंबल में विसर्जित कर दी। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने पति दीनू, पिता जरदान सिंह और एंबुलेंस चालक विशंभर को पकड़ लिया है।

एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पकड़ कर वारदात में मददगार पिता व लाश को मुरैना ले जाने वाले एंबुलेंस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Latest Govt Jobs 2026 : युवाओं के लिए सरकारी नौकरी की बहार; रेलवे, यूपीएसएसएससी और सुरक्षा बलों में हजारों पदों पर निकलीं भर्तियां
Akshaye Khanna Drishyam 3 Controversy : ‘धुरंधर’ की कामयाबी के बाद बदला रुख, प्रोड्यूसर ने भेजा लीगल नोटिस
Politics heats up after bomb-making materials are found in the capital : डिप्टी CM साव ने विपक्ष पर साधा निशाना
Indian Citizenship : भारतीय बड़ी संख्या में छोड़ रहे देश, जानें किन देशों को बना रहे नया घर
ईद से पहले भारत ने बांग्लादेश को भेजी ईदी! मुंह कराया मीठा, जानें क्या दिया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Weather Rain Alert
Weather Rain Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, रायपुर समेत 30 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; बिजली गिरने की भी आशंका

Weather Rain Alert :बारिश और आंधी के दौरान…

Bhilai Heroin Smuggling Case
Bhilai Heroin Smuggling Case : हेरोइन तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार, 70 ग्राम से ज्यादा नशीला पदार्थ और 29 लाख का सामान जब्त

Bhilai Heroin Smuggling Case : मामले में सुनील…

Raigarh 24 Elephants Road Crossing
Raigarh 24 Elephants Road Crossing : सड़क पर पहुंचा 24 हाथियों का दल, वन अमले ने रोका ट्रैफिक; सुरक्षित जंगल की ओर गए हाथी

Raigarh 24 Elephants Road Crossing :वन विभाग की…

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?