CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IBPS Clerk Recruitment 2026 : सरकारी बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका, 11,403 पदों पर भर्ती शुरू, 64 हजार तक मिलेगी सैलरी, जानें पूरी डिटेल

IBPS Clerk Recruitment 2026 : सरकारी बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका, 11,403 पदों पर भर्ती शुरू, 64 हजार तक मिलेगी सैलरी, जानें पूरी डिटेल

By Newsdesk Admin
01/08/2026
Share
IOCL Executive Recruitment 2026
IOCL Executive Recruitment 2026

सीजी भास्कर, 1 अगस्त : सरकारी बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। IBPS Clerk Recruitment 2026 के तहत देश के 11 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 11,403 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 1 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 24,050 रुपये से 64,480 रुपये तक का वेतन मिलेगा।

Contents
  • 11 सरकारी बैंक में होगी भर्ती IBPS Clerk Recruitment 2026
  • जानें योग्यता और आयु सीमा
  • स्थानीय भाषा और कंप्यूटर ज्ञान जरूरी
  • आवेदन शुल्क कितना देना होगा
  • सैलरी और चयन प्रक्रिया
  • छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में वैकेंसी

अगर आपने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और आपकी उम्र निर्धारित सीमा के भीतर है, तो इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Bilaspur Fisherman Missing : शिवनाथ नदी में लापता मछुआरे का 9 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, परिजनों ने विशेष गोताखोर टीम की उठाई मांग

IBPS Clerk Recruitment 2026

11 सरकारी बैंक में होगी भर्ती IBPS Clerk Recruitment 2026

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने कस्टमर सर्विस एसोसिएट (क्लर्क) के 11,403 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती देश के 11 सरकारी बैंकों में की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू होकर 21 अगस्त 2026 तक चलेगी।

जानें योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है।

उम्मीदवार की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

यह भी पढ़ें : Mungeli Road Video : बदहाल सड़क के गड्ढे में बैठकर युवक ने किया स्नान, अनोखे विरोध का वीडियो वायरल, व्यवस्था पर उठे सवाल

स्थानीय भाषा और कंप्यूटर ज्ञान जरूरी

जिस राज्य के लिए आवेदन किया जा रहा है, वहां की स्थानीय भाषा पढ़ना, लिखना और समझना जरूरी होगा।

इसके अलावा उम्मीदवार के पास कंप्यूटर नॉलेज होना भी अनिवार्य है। इसके लिए कंप्यूटर विषय में डिग्री, डिप्लोमा या सर्टिफिकेट मान्य होगा।

आवेदन शुल्क कितना देना होगा

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये रखा गया है।

वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिक वर्ग के अभ्यर्थियों को 175 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

यह भी पढ़ें : Gariaband School Video : स्कूल कार्यालय में कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरल, दो शिक्षकों पर उठे सवाल, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

सैलरी और चयन प्रक्रिया

चयनित उम्मीदवारों को 24,050 रुपये से 64,480 रुपये तक का वेतन मिलेगा। इसके अलावा डीए, एचआरए, मेडिकल सुविधा और अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

चयन दो चरणों की ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर होगा। पहले प्रीलिम्स परीक्षा आयोजित होगी, जबकि अंतिम मेरिट मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। इस भर्ती में इंटरव्यू नहीं होगा।

छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में वैकेंसी

राज्यवार रिक्तियों में उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 1,731 पद हैं। इसके अलावा कर्नाटक में 1,414, महाराष्ट्र में 1,051, पश्चिम बंगाल में 946, गुजरात में 698, तमिलनाडु में 675, मध्य प्रदेश में 570, बिहार में 491, पंजाब में 481, दिल्ली में 415, राजस्थान में 392, ओडिशा में 337 और छत्तीसगढ़ में 265 पदों पर भर्ती की जाएगी।

खबरें और भी हैं : Takhatpur Road Accident : जन्मदिन पार्टी से लौट रही ‘सीएमओ’ लिखी कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो महिलाओं की मौत, चालक फरार

Massive fire breaks out at plastic factory : गोदाम खाक, 5 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं
शोरूम से चुराई महंगी कारें, ऐसी भूल कि सबूत के साथ उठा ले गई पुलिस
फाइनल में जीत से 69 रन दूर साउथ अफ्रीका, शतकवीर मार्करम और बावुमा के आगे कंगारुओं के सारे प्लान फेल
Mandi Board Exam : मंडी बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 को, 38 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
Tata Electronics Sukma Recruitment : शिक्षित महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर, 1050 पदों पर भर्ती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

Chhattisgarh Excise Department
Chhattisgarh Excise Department : आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 कर्मचारियों के तबादले; रायपुर समेत कई जिलों में बदलाव

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल…

BJP Councillor Attack
BJP Councillor Attack : रायगढ़ में पार्षद पर जैक रॉड से हमला, समझाने पहुंचे थे; आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल थाना क्षेत्र में मारपीट कर रहे युवकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?