CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » General Ticket : टिकट ज्यादा, सीटें कम, रोज 16 हजार यात्री खड़े होकर सफर करने को मजबूर

General Ticket : टिकट ज्यादा, सीटें कम, रोज 16 हजार यात्री खड़े होकर सफर करने को मजबूर

By Newsdesk Admin
02/08/2026
Share
General Ticket : टिकट ज्यादा, सीटें कम, रोज 16 हजार यात्री खड़े होकर सफर करने को मजबूर
General Ticket : टिकट ज्यादा, सीटें कम, रोज 16 हजार यात्री खड़े होकर सफर करने को मजबूर

सीजी भास्कर, 2 अगस्त : बिलासपुर रेल मंडल में जनरल टिकट (General Ticket) लेने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन ट्रेनों में उपलब्ध सीटें उनकी तुलना में काफी कम हैं। ऑफ सीजन के बावजूद प्रतिदिन 56 हजार से अधिक जनरल टिकट बिक रहे हैं, जबकि जनरल कोचों की कुल क्षमता करीब 40 हजार यात्रियों की ही है। ऐसे में हर दिन लगभग 16 हजार यात्रियों को बिना सीट के खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है।

Contents
  • स्टेशन पर जनरल कोचों में भारी भीड़
  • जनरल कोच कम, एसी और स्लीपर ज्यादा
  • कई ट्रेनों में घटाए गए जनरल डिब्बे
  • प्रीमियम ट्रेनों में नहीं हैं जनरल कोच
  • रेलवे ने बताई तकनीकी वजह

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Rain Alert : फ्रेंडशिप डे पर बाहर निकलने से पहले पढ़ें मौसम अपडेट!

स्टेशन पर जनरल कोचों में भारी भीड़

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के पहुंचते ही जनरल कोचों में चढ़ने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ जाती है। हालात ऐसे हैं कि यात्रियों को बैठना तो दूर, खड़े होने तक की जगह मुश्किल से मिलती है। सावन के दौरान बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से आने वाले दिनों में जनरल कोचों पर दबाव और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : Raipur Range Meeting : अपराध नियंत्रण के लिए नई रणनीति, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण पर जोर

जनरल कोच कम, एसी और स्लीपर ज्यादा

बिलासपुर मंडल से प्रतिदिन 82 एक्सप्रेस ट्रेनें गुजरती हैं। इनमें कुल 398 जनरल कोच हैं, जिनकी क्षमता करीब 39,800 यात्रियों की है। वहीं बिलासपुर से चलने वाली 14 एक्सप्रेस ट्रेनों में 58 जनरल कोच हैं, जिनमें लगभग 5,800 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है। इसके अलावा दो पैसेंजर और पांच मेमू ट्रेनों में करीब 6,500 सीटें उपलब्ध हैं। इसके बावजूद कुल क्षमता यात्रियों की मांग से काफी कम है।

 

यह भी पढ़ें : Shankaracharya Avimukteshwaranand  : शंकराचार्य का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- ‘डबल इंजन नहीं, केंद्र की बोगी बन गया है 36गढ़

कई ट्रेनों में घटाए गए जनरल डिब्बे

रेलवे ने पिछले कुछ वर्षों में कई ट्रेनों में जनरल कोचों की संख्या कम कर एसी और स्लीपर कोच बढ़ाए हैं। इसका सीधा असर सामान्य यात्रियों पर पड़ा है। बिलासपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस में पहले छह जनरल कोच थे, जिन्हें घटाकर चार कर दिया गया है। इसी तरह कई अन्य ट्रेनों में भी जनरल डिब्बों की संख्या कम की गई है।

यह भी पढ़ें : Ratanlal Dangi Case : मामले में जांच अधिकारी बदलने की मांग, हाईकोर्ट पहुंची पीड़िता

प्रीमियम ट्रेनों में नहीं हैं जनरल कोच

बिलासपुर मंडल की अधिकांश प्रीमियम ट्रेनों जैसे वंदे भारत, राजधानी, दुरंतो, हमसफर और गरीब रथ में जनरल कोच की सुविधा उपलब्ध नहीं है। वहीं अंबिकापुर-मदनमहल एक्सप्रेस में सबसे अधिक 10 जनरल कोच, कोरबा-हसदेव एक्सप्रेस में 7, चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस में 6 और दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस में 5 जनरल कोच लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें : Commonwealth Games 2026 : भारत की बेटियों का स्वर्णिम प्रदर्शन

 

रेलवे ने बताई तकनीकी वजह

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि एलएचबी रैक में 22 से अधिक कोच नहीं लगाए जा सकते, क्योंकि अधिकांश स्टेशनों के प्लेटफॉर्म की लंबाई सीमित है। सामान्य व्यवस्था के तहत अधिकांश ट्रेनों में आगे और पीछे दो-दो जनरल कोच ही लगाए जाते हैं।

यह भी पढ़ें : Commonwealth Games 2026 : कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का दमदार प्रदर्शन, बॉक्सिंग में प्रीति-जैस्मिन ने जीता गोल्ड, मेडल टैली 30 के पार

 

Holiday List 2026 Chhattisgarh: राज्य सरकार ने जारी किया छुट्टियों का कैलेंडर, 2025 की तुलना में घटी छुट्टियां, देखें पूरी लिस्ट
Raipur Holi Drone Surveillance : होली में हुड़दंग किया तो सीधा एक्शन, रायपुर में ड्रोन से निगरानी, गली-मोहल्लों में कड़ी पुलिस तैनाती
Heavy Rain Alert in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में यलो अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश की आशंका
Steel from Chhattisgarh : मिजोरम में बना देश का दूसरा सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज, पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ा आइजोल
Raipur Police SI Posting : रायपुर कमिश्नरेट को मिले 60 नए SI, शहर के थानों में शुरू होगी फील्ड ट्रेनिंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

Chhattisgarh Excise Department
Chhattisgarh Excise Department : आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 कर्मचारियों के तबादले; रायपुर समेत कई जिलों में बदलाव

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल…

BJP Councillor Attack
BJP Councillor Attack : रायगढ़ में पार्षद पर जैक रॉड से हमला, समझाने पहुंचे थे; आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल थाना क्षेत्र में मारपीट कर रहे युवकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?